बिहार चुनाव की उलटी गिनती शुरू: मुख्य चुनाव आयुक्त पटना में बैक-टू-बैक बैठकें, 48 घंटे में हो सकता है तारीखों का ऐलान

बिहार की सियासत में चुनावी गहमागहमी तेज़ हो गई है। विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों की अंतिम समीक्षा के लिए भारत निर्वाचन आयोग की शीर्ष टीम पटना पहुँच चुकी है।

ज्ञानेश कुमार

बिहार की सियासत में चुनावी गहमागहमी तेज़ हो गई है। विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों की अंतिम समीक्षा के लिए भारत निर्वाचन आयोग की शीर्ष टीम पटना पहुँच चुकी है। शुक्रवार रात 10 बजे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधु और डॉ. विवेक जोशी राजधानी पहुंचे। इस दौरे को चुनावी शंखनाद से पहले की सबसे अहम कड़ी माना जा रहा है।

शनिवार की सुबह आयोग की टीम सबसे पहले मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाक़ात करेगी। होटल ताज, पटना में आयोजित इस बैठक में भाजपा, कांग्रेस, जदयू, राजद, लोजपा-आर, रालोजपा, माले, सीपीएम, आप, बसपा समेत प्रमुख दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। हर पार्टी से अधिकतम तीन सदस्य शामिल होंगे। आयोग का मक़सद है – दलों से सलाह, सुझाव और शिकायतें सुनना, ताकि चुनावी प्रक्रिया और पारदर्शी व निष्पक्ष हो।

इसके बाद आयोग की बैठक प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ होगी। प्रमंडलीय आयुक्तों, जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को चुनावी तैयारियों का पूरा खाका पेश करना होगा। बूथवार सुरक्षा, संवेदनशील इलाक़ों पर निगरानी, मतदाता सूची, मतदान कर्मियों की तैनाती और मतदाता जागरूकता जैसे बिंदुओं पर विशेष समीक्षा की जाएगी।

रविवार को आयोग का फोकस प्रवर्तन और सुरक्षा एजेंसियों पर रहेगा। नोडल अधिकारियों से लेकर बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, राज्य पुलिस नोडल अधिकारी और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के प्रतिनिधियों तक – सभी से चुनावी रणनीति पर चर्चा होगी। तीसरे और अंतिम सत्र में बिहार के मुख्य सचिव, डीजीपी और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ व्यापक बैठक कर अंतिम समन्वय का रोडमैप तय किया जाएगा।

दो दिनों के इस दौरे के अंत में आयोग मीडिया से संवाद करेगा और अब तक की तैयारियों का लेखा-जोखा साझा करेगा। इसके बाद टीम दिल्ली लौट जाएगी और अनुमान है कि कभी भी चुनावी तारीखों का एलान हो सकता है।

Trending News

रजत पट पर छायी राजधानी की लोककथा, चर्चा में आयी फिल्म The Vvaan: Force of the Forest
रजत पट पर छायी राजधानी की लोककथा, चर्चा में आयी फिल्म The Vvaan: Force of the Forest
Sep 03, 2026, 9:55:00 AM
लगातार हो रही बारिश बनी आफत, नदियों में आया उफान, लोगों में दहशत
लगातार हो रही बारिश बनी आफत, नदियों में आया उफान, लोगों में दहशत
Sep 03, 2026, 9:40:00 AM
नदी में बढ़ते पानी को देखकर किनारे बसे लोग भयभीत, कर रहे रतजगा
नदी में बढ़ते पानी को देखकर किनारे बसे लोग भयभीत, कर रहे रतजगा
Sep 03, 2026, 9:33:00 AM
नाबालिग विक्षिप्त से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
नाबालिग विक्षिप्त से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Sep 03, 2026, 9:14:00 AM
मुखिया पति पर फायरिंग का आरोप, उप मुखिया और वार्ड सदस्य को लगी गोली, दोनों की हालत गंभीर
मुखिया पति पर फायरिंग का आरोप, उप मुखिया और वार्ड सदस्य को लगी गोली, दोनों की हालत गंभीर
Sep 03, 2026, 9:11:00 AM
खेतों के बीच स्कूल, कच्चे रास्ते से गुजरते नन्हे बच्चे, बिजली भी सुविधा नहीं
खेतों के बीच स्कूल, कच्चे रास्ते से गुजरते नन्हे बच्चे, बिजली भी सुविधा नहीं
Sep 03, 2026, 8:59:00 AM
बारिश को लेकर डीसी का शहरी क्षेत्र में निरीक्षण, सिटी सेंटर में अतिक्रमण पर सख्ती
बारिश को लेकर डीसी का शहरी क्षेत्र में निरीक्षण, सिटी सेंटर में अतिक्रमण पर सख्ती
Sep 03, 2026, 8:50:00 AM
डिगवाडीह बिजली घर में प्रदर्शन, नियोजन-मुआवजे की मांग पर BCKU का अनिश्चितकालीन धरना
डिगवाडीह बिजली घर में प्रदर्शन, नियोजन-मुआवजे की मांग पर BCKU का अनिश्चितकालीन धरना
Sep 03, 2026, 8:43:00 AM
सरकार दे रही अत्याधुनिक सुविधाएं, अब लक्ष्य और रिजल्ट पर फोकस करें विद्यार्थी: मंत्री
सरकार दे रही अत्याधुनिक सुविधाएं, अब लक्ष्य और रिजल्ट पर फोकस करें विद्यार्थी: मंत्री
Sep 03, 2026, 7:57:00 AM
केरेडारी में सांसद खेल महोत्सव के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ
केरेडारी में सांसद खेल महोत्सव के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ
Sep 02, 2026, 10:45:00 PM