बिहार दिवस 2026: “उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार” थीम पर पटना में सजेगा भव्य सांस्कृतिक महाकुंभ, बॉलीवुड और कला का संगम

बिहार अपनी 114वीं स्थापना दिवस पर 22 और 23 मार्च 2026 को राजधानी पटना में भव्य सांस्कृतिक उत्सव मना रहा है. थीम 'उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार' के तहत आयोजित तीन दिवसीय समारोह का मुख्य केंद्र गांधी मैदान है,

Bihar

बिहार अपनी 114वीं स्थापना दिवस पर 22 और 23 मार्च 2026 को राजधानी पटना में भव्य सांस्कृतिक उत्सव मना रहा है. थीम 'उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार' के तहत आयोजित तीन दिवसीय समारोह का मुख्य केंद्र गांधी मैदान है, जबकि श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल और रविंद्र भवन में शास्त्रीय, लोक और नाट्य प्रस्तुतियां दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देंगी. बिहार सरकार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बॉलीवुड से लेकर लोक संस्कृति तक के सितारे चमकेंगे. खास बात यह है कि प्रवेश निशुल्क है और यहां विकास योजनाओं की प्रदर्शनी, पुस्तक मेला व व्यंजन मेला भी सजेंगे.

22 मार्च यानी आज बिहार दिवस की शुरुआत गांधी मैदान से होगी. मुख्य मंच पर प्रसिद्ध बॉलीवुड गायिका सोना महापात्रा अपनी मधुर आवाज में दर्शकों को झूमाएंगी। शाम होते-होते पूरा मैदान संगीत की लहरों से गूंज उठेगा. वहीं श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में शास्त्रीय संगीत की धरोहर पंडित जगत नारायण पाठक ध्रुपद गायन की प्रस्तुति देंगे. उनके बाद ओडिसी नृत्य की माहिर रमिंदर खुराना और समकालीन नृत्य की प्रतिभा प्राची पल्लवी साहू अपनी कलाकारी से मंच को रोशन करेंगी. रविंद्र भवन में लोक संगीत का आनंद कमलेश कुमार सिंह के गीतों से मिलेगा. इसके बाद भोजपुरी लोक संस्कृति के महान कलाकार भिखारी ठाकुर की अमर रचना 'गबरघिचोर' की नाट्य प्रस्तुति दर्शकों को भावुक कर देगी.

सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक गांधी मैदान के सांस्कृतिक पवेलियन में स्थानीय कलाकारों के नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम लगातार चलेंगे. शिक्षा विभाग की प्रदर्शनी में छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। पर्यटन, कला-संस्कृति और अन्य विभागों के स्टॉल बिहार की विरासत और उपलब्धियों को प्रदर्शित करेंगे. पारंपरिक व्यंजनों की महक और पुस्तक मेला युवाओं व परिवारों को आकर्षित करेगा.

इसके बाद 23 मार्च को उत्सव का रंग और गहरा हो जाएगा. गांधी मैदान में पार्श्व गायक शान अपनी हिट गानों की बौछार करेंगे. दर्शक 'चंद सितारे', 'तड़प तड़प' जैसे गीतों पर थिरक उठेंगे. श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में सुदीपा घोष 'बुद्धचरित' पर आधारित नृत्य नाटिका के माध्यम से भगवान बुद्ध की जीवन गाथा को नृत्य रूप में जीवंत करेंगी. यह प्रस्तुति बिहार की बौद्ध विरासत को नई ऊंचाई देगी. रविंद्र भवन में हास्य का तूफान उमड़ेगा. मशहूर हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा अपनी टीम के साथ हास्य कवि सम्मेलन आयोजित करेंगे. इसके बाद नाटक 'वैजयंती' का मंचन होगा, जो दर्शकों को हंसी-खुशी के साथ सोचने पर मजबूर कर देगा.

प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन की पुख्ता तैयारी की है. गांधी मैदान में 94 मजिस्ट्रेट, 128 सीसीटीवी कैमरे, पर्याप्त पुलिस बल, महिला व लाठीबल तैनात रहेंगे. चारों सेक्टरों में एंबुलेंस, डॉक्टर और प्राथमिक उपचार केंद्र सक्रिय होंगे. यातायात व्यवस्था और निकास मार्गों को अवरोधमुक्त रखा जाएगा. शिक्षा विभाग के सचिव दिनेश कुमार ने तैयारियों का निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण आयोजन के निर्देश दिए हैं

Trending News

अटल पथ पर कार ने मचायी तबाही, कई को रौंदा, 2 की मौत, 4 घायल
अटल पथ पर कार ने मचायी तबाही, कई को रौंदा, 2 की मौत, 4 घायल
Oct 19, 2026, 2:38:00 PM
विजयादशमी पर बुराई पर अच्छाई की जीत, गांधी मैदान में रावण दहन की तैयारी पूरी, DM-SSP ने लिया जायजा
विजयादशमी पर बुराई पर अच्छाई की जीत, गांधी मैदान में रावण दहन की तैयारी पूरी, DM-SSP ने लिया जायजा
Oct 19, 2026, 2:37:00 PM
टाइगर श्रॉफ गोलीकांड : कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार, बिहार से एक
टाइगर श्रॉफ गोलीकांड : कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार, बिहार से एक
Oct 19, 2026, 2:23:00 PM
महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया कन्या-पूजन
महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया कन्या-पूजन
Oct 19, 2026, 2:00:00 PM
जपला-हैदरनगर मुख्य मार्ग पर पुलिस की एंटी, क्राइम चेकिंग अभियान जारी
जपला-हैदरनगर मुख्य मार्ग पर पुलिस की एंटी, क्राइम चेकिंग अभियान जारी
Oct 19, 2026, 1:50:00 PM
पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...
पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...
Oct 19, 2026, 1:18:00 PM
इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज इतना करता है कमाई
इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज इतना करता है कमाई
Oct 19, 2026, 1:09:00 PM
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए BJP के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए BJP के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी
Oct 19, 2026, 12:13:00 PM
बेटी के साथ डाकबंगला चौराहा पहुंचे लालू यादव, की पूजा अर्चना
बेटी के साथ डाकबंगला चौराहा पहुंचे लालू यादव, की पूजा अर्चना
Oct 19, 2026, 12:01:00 PM
SP अध्यक्ष अखिलेश का बड़ा ऐलान, कहा- संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र
SP अध्यक्ष अखिलेश का बड़ा ऐलान, कहा- संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र
Oct 19, 2026, 11:46:00 AM