बिहार चुनाव में सड़कों पर उतरेगा वीआईपी की 'नाव', लोगों के बीच पहुंचकर बताएगी पार्टी का विजन

बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार सड़कों पर विकासशील इंसान पार्टी की नाव चलती नजर आएगी। सैकड़ों की संख्या में इसे तैयार कराया जा रहा है, जो चुनाव के दौरान सड़कों पर नजर आएगी।

Mukesh sahni

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार सड़कों पर विकासशील इंसान पार्टी की नाव चलती नजर आएगी। सैकड़ों की संख्या में इसे तैयार कराया जा रहा है, जो चुनाव के दौरान सड़कों पर नजर आएगी।  


वीआईपी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बताया कि बिहार के लिए 'नाव' बहुत बड़ी चीज है। बाढ़ के दौरान कई लोगों का जीवन यह बचाने का काम करती है तो कई इलाकों का आवागमन भी इसी नाव पर निर्भर रहता है। ऐसे में वीआईपी अपनी 'नाव' को लेकर ही लोगों के बीच पहुंच रही है।  

उन्होंने कहा कि नाव सभी विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगा और महागठबंधन और वीआईपी के विजन को लोगों तक पहुंचाएगा। उन्होंने कहा कि महागठबंधन ने चुनाव से पहले ही अपनी भावी योजनाओं की घोषणा कर दी है, जिसमें सभी महिलाओं के लिए प्रति महीने 2500 रुपये, 200 यूनिट बिजली मुफ्त करने सहित कई योजनाएं शामिल हैं।  

उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य को तय करने वाला चुनाव है। उन्होंने कहा कि वीआईपी पिछले कई वर्षों से निषादों के आरक्षण की मांग को लेकर कई तरह के प्रयास किए लेकिन सरकार अब तक इसे नहीं मानी।  

बिहार के पूर्व मंत्री सहनी ने कहा कि आज भी यहां के अति पिछड़े, पिछड़े, दलितों को अपने अधिकार के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। ऐसे में जरूरत है कि इस चुनाव में आने वाली पीढ़ी के भविष्य को उज्जवल करने को लेकर कल्याणकारी सरकार बनाने के लिए वोट दें।  

वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि जब अपनी सरकार होगी तो समस्याएं भी हल होंगी। उन्होंने कहा कि हमें नया बिहार बनाना है।

Trending News

पीएम सूर्य घर योजना: धरातल पर उतारने में जुटा बिजली विभाग, नुक्कड नाटक से दिया संदेश
पीएम सूर्य घर योजना: धरातल पर उतारने में जुटा बिजली विभाग, नुक्कड नाटक से दिया संदेश
Oct 22, 2026, 7:43:00 PM
प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, डूबे युवक का शव बरामद
प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, डूबे युवक का शव बरामद
Oct 22, 2026, 7:42:00 PM
बिहार में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 3 SP और 54 DSP का ट्रांसफर
बिहार में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 3 SP और 54 DSP का ट्रांसफर
Oct 22, 2026, 7:25:00 PM
तीन छात्रों की मौत, अनुमंडल अस्पताल का पूर्व विधायक ने किया निरीक्षण, मिली शराब की बोतलें
तीन छात्रों की मौत, अनुमंडल अस्पताल का पूर्व विधायक ने किया निरीक्षण, मिली शराब की बोतलें
Oct 22, 2026, 7:16:00 PM
प्रतिमा विसर्जन के लिए साढ़े 12 घंटे गुल रही बिजली, अंधेरे में डूबा रहा इलाका
प्रतिमा विसर्जन के लिए साढ़े 12 घंटे गुल रही बिजली, अंधेरे में डूबा रहा इलाका
Oct 22, 2026, 6:51:00 PM
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर फुलवरिया में तैयारी पूरी, इतने मतदाता डालेंगे वोट
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर फुलवरिया में तैयारी पूरी, इतने मतदाता डालेंगे वोट
Oct 22, 2026, 6:39:00 PM
 Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: 14 केंद्रों पर 1297 मतदाता करेंगे मतदान
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: 14 केंद्रों पर 1297 मतदाता करेंगे मतदान
Oct 22, 2026, 6:24:00 PM
Bihar MLC Election: कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान की तैयारियां पूरी
Bihar MLC Election: कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान की तैयारियां पूरी
Oct 22, 2026, 6:12:00 PM
 Bihar MLC Election: दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
Bihar MLC Election: दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
Oct 22, 2026, 5:52:00 PM
पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक अपनी ताकत दिखाएगी सुभासपा
पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक अपनी ताकत दिखाएगी सुभासपा
Oct 22, 2026, 5:48:00 PM