बिहार भाजपा ने चुनाव आयोग से एक चरण में चुनाव कराने की रखी मांग : डॉ. दिलीप जायसवाल

बिहार भाजपा ने आज चुनाव आयोग से विधानसभा चुनाव 2025 एक चरण में कराने की मांग की है। चुनाव आयोग के साथ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में भाजपा ने 16 सूत्री सुझाव और मांग चुनाव आयोग के सामने रखी है। ‎

Dilip Jaisawal

पटना: बिहार भाजपा ने आज  चुनाव आयोग से विधानसभा चुनाव 2025 एक चरण में कराने की मांग की है। चुनाव आयोग के साथ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में भाजपा ने 16 सूत्री सुझाव और मांग चुनाव आयोग के सामने रखी है।

‎इस संदर्भ में भाजपा ने एक पत्र भी चुनाव आयोग को सौंपा है। बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, चुनाव प्रबंधन विभाग के प्रदेश संयोजक राधिका रमण और विधि प्रकोष्ठ के संयोजक विंध्याचल राय द्वारा सौंपे गए इस पत्र में मतदाता सूची की तैयारी पारदर्शी एवं बेहतर तरीके से करने के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग को तथा सभी 38 जिला एवं 243 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए लगभग दो लाख बीएलए को सहभागिता के लिए बधाई दी गयी।‎

  1. ‎ बैठक के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि भाजपा ने एक चरण मे चुनाव कराने की अपनी मांग रखी है। भाजपा ने मतदान केन्द्र के विभिन्न धार्मिक स्थल के पास होने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि  बार-बार आयोग को इससे जुड़े शिकायत करने के बाद भी  इन मतदान केन्द्र को नहीं बदला जा रहा है। ये सभी मतदान केन्द्र आज से 30 वर्ष पूर्व से बने हुए हैं। चुनाव के पूर्व इन सभी मतदान केन्द्रों की जांच कर नये सरकारी भवन में मतदान केन्द्र स्थित कर दिया जाय, जो मतदाता के घर से नजदीक भी होगा और इसे मतदान का प्रतिशत भी बढ़ेगा।

‎भाजपा ने मतदाताओं को चुनाव प्रारंभ होते ही वोटर स्लिप सही ढंग से बंटवाने और चुनाव के दौरान दियारा एवं टाल क्षेत्रों में  घुड़सवार सुरक्षाकर्मियों की व्यवस्था की करने की मांग की है।

‎‎भाजपा ने चुनाव के दौरान नदी वाले इलाकों में नावों की सघन जाँच की जाए एवं मतदान के दो दिन पहले से नाव के परिचालन पर प्रतिबंध लगाने , चुनाव के एक दिन पूर्व विधानसभा क्षेत्र में केन्द्रीय पारा मिलिट्री फोर्स का फ्लैग मार्च कराने की मांग रखी है  ताकि मतदाता निर्भीक होकर अपने मतदान का प्रयोग कर सके । चुनाव के दिन जिला एव विधान सभा क्षेत्र का बोर्डर सील रखने की भी मांग भाजपा ने चुनाव आयोग से की है।

‎उन्होंने कहा कि भाजपा ने  सभी मतदान भवन पर सेंट्रल पारामिलिट्री फोर्स की व्यवस्था सुनिश्चित करने,  सभी मतदान भवन एवं मतदान केन्द्रों की निगरानी सीसी टीवी कैमरे के माध्यम से सुनिश्चित कराने तथा संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों के मतदान की वेबकास्टिंग की व्यवस्था कराने की मांग की है।

‎‎इसके अलावा भाजपा ने सिंगल विंडो सिस्टम के टेबूल की संख्या भी बढाने , सभी आवर्जवर, माइक्रो आवर्जवर, पुलिस आवर्जवर इत्यादि के रहने का स्थान टेलीफोन नम्बर, मोबाइल नम्बर, फैक्स नम्बर, ईमेल आईडी आदि को समाचार पत्रों में प्रकाशित कराने की मांग की है।

‎भाजपा ने  शिकायत रखी है है कि अतिपिछड़ा, दलित एवं कमजोर तबकों के लोगों को दबंगों द्वारा डरा धमकाकर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की जाती है। मतदान से  दो दिन पहले से ही ऐसे प्रमुख बस्तियों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में केन्द्रीय अर्धसैनिकबलों की सघन गश्ती सुनिश्चित कराने की मांग भी की गई है। 

‎‎बिहार भाजपा ने  मतदाताओं को जागरूक करने के लिए एस०एम०एस० एवं आईवीआरएस कॉल की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा एस०एम०एस० के माध्यम से भी मतदाता को मतदाता पर्ची उपलब्ध कराने और  चुनाव आयोग द्वारा 1950 के नियम के तहत मतदाता के घर से मतदान केन्द्र की अधिकतम दूरी दो किलोमीटर पर विचार करने का आग्रह किया है।

‎

‎

Trending News

बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 10:28:00 AM
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
Oct 18, 2026, 10:26:00 AM
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 10:01:00 AM
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
Oct 18, 2026, 9:30:00 AM
स्टील प्लांट का मुख्य गेट खुला, 150 जवान तैनात, जहरीली गैस के खतरे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
स्टील प्लांट का मुख्य गेट खुला, 150 जवान तैनात, जहरीली गैस के खतरे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
Oct 18, 2026, 9:26:00 AM