बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
राजधानी से बड़ी खबर है। यहां चर्चित बंटी यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर कर दिया गया है। गोली मुख्य आरोपी के पैर में लगी है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की थी। जिसके बाद पुलिस के द्वारा आत्मरक्षा की गई प्रतिक्रिया में गोली उसके पैर में लगी है।
मिली खबर के अनुसार पूरी घटना राजधानी के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित मरीन ड्राइव गंगा घाट के किनारे हुई। बताया जा रहा है कि पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि बंटी हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बीसी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए बुद्धा कॉलोनी के गंगा घाट किनारे पहुंचा हुआ है। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस की टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस ने जब रवीश को गिरफ्तार करने की कोशिश की तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग करनी शुरू कर दी।
आरोपी के द्वारा की गई फायरिंग के बाद पुलिस ने भी आत्मरक्षा में मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की। जिसमें पुलिस द्वारा चलाई गई गोली सीधे रवीश के पैर में लगी। जिससे वह गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी को पुलिस की कस्टडी में एक निजी अस्पताल में एडमिट किया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस अभी पूरे मामले की तस्दीक में लगी हुई है।
खबर अपडेट हो रही है...
Trending News