बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: लालू प्रसाद यादव ने भी भरा नामांकन

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: लालू प्रसाद यादव ने भी भरा नामांकन
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 09, 2026, 9:56:00 AM

राज्य की सबसे हॉट और प्रतिष्ठित विधानसभा सीट में शुमार बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक हालात दिलचस्प बन गये है। दरअसल इस सीट से अब लालू प्रसाद यादव ने भी अपना नामांकन भर दिया है। इन्होंने अपना नामांकन निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में भरा। हालांकि मजेदार बात यह है कि ये वो लालू प्रसाद यादव नहीं हैं, जिनके बारे में आप सोच रहे हैं बल्कि ये वो लालू प्रसाद यादव हैं, जो पंचायत चुनाव से लेकर राष्ट्रपति चुनाव तक अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं। एक और मजेदार बात यह कि बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव पर होने वाले विधानसभा चुनाव में उनका नामांकन सिल्वर जुबली है। इससे पहले वो 24 अलग अलग चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं। यह उनका 25 वां चुनाव है, जिसके लिए उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया है।

दरअसल बांकीपुर विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करने वाले ये वो लालू प्रसाद यादव नहीं हैं, जिनकी राजनीति की तूती पूरे देश में बोलती है। यह वो लालू प्रसाद यादव हैं, जो सारण जिले से हैं। मूल रूप से सारण जिले के मढौरा के जादो रहीपुर गांव के हैं। ये अब तक पंचायत चुनाव, विधानसभा चुनाव से लेकर राष्ट्रपति चुनाव तक के लिए अपना नामांकन दाखिल कर चुके है। दरअसल बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं और इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी, जन सुराज और राजद ने अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है लेकिन सबसे ज्यादा अटेंशन लालू प्रसाद यादव नाम के इस उम्मीदवार ने लिया है। दरअसल लालू प्रसाद यादव 47 साल के हैं। इनके ऊपर कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के अनुसार इनके पास एक लाख रूपये नगद है जबकि पत्नी के पास 50 रूपये है। इसके अलावा तीन बीघा पुश्तैनी जमीन है। एक ऑल्टो कार है। इनके ऊपर किसी भी प्रकार का कोई कर्ज नहीं है और न ही कोई देनदारी है। 

बता दें कि बीजपेी की तरफ से इस सीट पर अभिषेक बंटी चुनावी मैदान में हैं, वहीं राजद ने रेखा गुप्ता पर फिर विश्वास जताया है। जन सुराज की तरफ से सूत्रधार प्रशांत किशोर उम्मीदवार हैं।

Trending News

सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जन समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जन समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
Jul 13, 2026, 7:55:00 PM
19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर पिता फरार, पुलिस कर रही छापेमारी
19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर पिता फरार, पुलिस कर रही छापेमारी
Jul 13, 2026, 7:51:00 PM
बच्चे की इलाज कराने आयी महिला के साथ सरेआम छिनतई, पुलिस जांच में जुटी
बच्चे की इलाज कराने आयी महिला के साथ सरेआम छिनतई, पुलिस जांच में जुटी
Jul 13, 2026, 7:45:00 PM
सड़क पर आए फुटपाथ दुकानदारों से मिले सांसद मनीष जायसवाल, पुनर्वास, न्याय का दिलाया भरोसा
सड़क पर आए फुटपाथ दुकानदारों से मिले सांसद मनीष जायसवाल, पुनर्वास, न्याय का दिलाया भरोसा
Jul 13, 2026, 7:24:00 PM
काम में कोताही पर गिर गई गाज, बरौली थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, एसपी ने लिया कड़ा एक्शन
काम में कोताही पर गिर गई गाज, बरौली थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, एसपी ने लिया कड़ा एक्शन
Jul 13, 2026, 7:18:00 PM
दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप, मोबाइल और नकदी चोरी, दो लाख की संपत्ति पर हाथ साफ
दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप, मोबाइल और नकदी चोरी, दो लाख की संपत्ति पर हाथ साफ
Jul 13, 2026, 6:52:00 PM
 सासाराम: झरने में बुझ गई एक जिंदगी..दोस्त बचाते रहे, मौत जीत गई
सासाराम: झरने में बुझ गई एक जिंदगी..दोस्त बचाते रहे, मौत जीत गई
Jul 13, 2026, 6:42:00 PM
सहरसा: जान जोखिम में डाल नाव से स्कूल पहुंच रहे शिक्षक, ग्रामीणों ने उठाई मांग
सहरसा: जान जोखिम में डाल नाव से स्कूल पहुंच रहे शिक्षक, ग्रामीणों ने उठाई मांग
Jul 13, 2026, 6:28:00 PM
सहरसा: 24 घंटे में 12 वारंटी समेत 40 गिरफ्तार, एसपी बोले-एक्शन जारी रहेगा
सहरसा: 24 घंटे में 12 वारंटी समेत 40 गिरफ्तार, एसपी बोले-एक्शन जारी रहेगा
Jul 13, 2026, 6:14:00 PM
अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने किया चाकू से हमला
अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने किया चाकू से हमला
Jul 13, 2026, 6:08:00 PM