बरूइपुर मामला: पीड़िता के परिवार से मिली एआइएमआइएम वेस्ट बंगाल टीम, सरकार से की मांग
पश्चिम बंगाल के बरूइपुर में हुए दुष्कर्म मामले को लेकर एआइएमआइएम ने पहल की है। पार्टी की पश्चिम बंगाल की टीम ने पीडिता के परिजनों से मुलाकात की तथा उन्हें हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। यह जानकारी एआइएमआइएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पश्चिम बंगाल के प्रभारी आदिल हसन ने दी।
एक बयान जारी करते हुए आदिल हसन ने बताया कि एआइएमआइएम पश्चिम बंगाल की टीम ने बुधवार को बारुईपुर में उस मासूम पीड़िता के परिवार से मुलाकात की, जिसके साथ पहले रेप और फिर बेरहमी से हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि पार्टी के प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी पीड़िता के पिता से फोन पर बात की और इस दर्दनाक घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने परिवार को अपने स्तर से हर संभव मदद करने तथा इंसाफ दिलाने का भरोसा दिया।
वहींआदिल हसन ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से इस मामले की जल्द सुनवाई कर के पीड़िता को इंसाफ दिलाने, पीड़िता के परिवार को आर्थिक सहायता और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। इस मौके पर मिस्बाहुल इस्लाम खान, शबाना, मुर्शिद, उमर फारूख, अरसलान, मनीरूल, शादिक मिस्त्री, सलीम, जमील उर रहमान, मुश्ताक उर मंडल और हारून मंडल मौजूद थे।
बता दें कि बरूइपुर मामले में आरोपी बता दे कि आरोपी प्रबास मंडल का पुलिस ने बुधवार को एनकाउंटर कर दिया। पुलिस के मुताबिक इस मामले की जांच के तहत पूरी घटना को दोबारा समझने और सिन रिक्रिएट करने के लिए पुलिस की एक टीम बीती रात मंडल को घटनास्थल पर ले गई थी। घटना स्थल पर आरोपी ने एक पुलिसकर्मी से हथियार छीन लिया और एक राउंड फायर कर दिया। साथ ही उसने भागने की भी कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। जिसमें प्रबास मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ज्ञात हो कि पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से करीब 30 किलोमीटर दूर दक्षिण 24 परगना जिले के बरूईपुर में रविवार को 11 साल की एक बच्ची का शव तालाब में मिला था। जिसके बाद से तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया था। पोस्टमार्टम में बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई थी और पुलिस ने हत्या और रेप का मामला दर्ज किया था। इस अपराध के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार मामले की आगे की जांच और कानूनी प्रक्रिया जारी है।
Trending News