छापेमारी के दौरान पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो लोग घायल, पीड़ित ने लगाए आरोप, जांच शुरू

छापेमारी के दौरान पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो लोग घायल, पीड़ित ने लगाए आरोप, जांच शुरू
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 08, 2026, 8:25:00 PM

रोहतास जिले के डालमियानगर थाना क्षेत्र के ओझा बीघा गांव में बीती रात करीब डेढ़ बजे एक युवक को बंधक बनाए जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सरकारी वाहन से एक दीवार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मकान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और पास में बैठे दो लोग घायल हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता अजय ओझा के पिता बताए जाते हैं, जिन्हें इलाज के बाद दूसरे घायल व्यक्ति के साथ अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 

दरअसल इस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर जमकर हंगामा किया और पुलिस टीम पर शराब के नशे में होने का गंभीर आरोप लगाया। जानकारी दी गई कि भाजपा नेता के पिता के सिर में गंभीर चोट आई थी, जिससे उनका सर फट गया। हालांकि हंगामा की सूचना पर तत्काल डेहरी एसडीपीओ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले को शांत कराया।

ग्रामीणों के अनुसार लगभग दो साल पहले गांव की एक लड़की की शादी में वीडियोग्राफी हुई थी। वीडियोग्राफर को अग्रिम राशि के रूप में बीस हजार रुपए दे दिए गए थे, लेकिन उसने फोटो और वीडियो कैसेट नहीं दिया था। इसके बाद बीते मंगलवार की रात जब फोटोग्राफर अपनी बकाया राशि मांगने गया, तो लोगों ने उसे बंधक बना लिया और पैसे लौटाने का दबाव बनाने लगे। इसी क्रम में किसी ने उक्त युवक के बंधक बनाए जाने की सूचना पुलिस को दे दी और घटनास्थल पर आने के क्रम में हीं पुलिस वाहन ने भाजपा नेता के घर में जोरदार टक्कर मार दी। 

वहीं स्थानीय लोगों के आरोपों को देखते हुए एसडीपीओ ने 8 पुलिस कर्मियों को सदर अस्पताल भेज कर मेडिकल जांच कराया है। इस संदर्भ में चिकित्सक डॉ राकेश कुमार ने बताया कि सभी पुलिसकर्मियों के ब्लड का नमुना लिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद शराब पीने की पुष्टि की जाएगी।

मामले में रोहतास एसपी रौशन कुमार ने बताया कि बीती रात्रि डायल 112 के कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति को जबरदस्ती उठा कर ले जाया गया है और बंधक बना कर रखा गया है। पुलिस टीम द्वारा बंधक बनाए गए युवक को छुड़ा कर और घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार करके लाने के क्रम में सरकारी वाहन एक दूसरे घर की दिवाल से टकरा गई, जिसके कारण दिवाल गिरने से उस परिवार के दो लोग जख्मी हो गए। उन्होंने बताया कि घटना से परिजन स्वाभाविक रूप से नाराज थे, लेकिन घटना के बाद पुलिसकर्मियों के भागने की बात पूर्णतः निराधार और भ्रामक है। डेहरी नगर थानाध्यक्ष और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने पूरे मामले में घटनास्थल का निरीक्षण करके मामले को सुलझाया है और परिजनों से आवेदन प्राप्त होने पर अग्रतर कारवाई की जायेगी।

सासाराम से दिवाकर तिवारी की रिपोर्ट

Trending News

CM हेमंत सोरेन ने किया दो दिवसीय नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का आगाज, बोले- देश का औद्योगिक विकास झारखंड के बिना संभव नहीं
CM हेमंत सोरेन ने किया दो दिवसीय नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का आगाज, बोले- देश का औद्योगिक विकास झारखंड के बिना संभव नहीं
Jul 08, 2026, 9:33:00 PM
मधुबनी: दो दिन से अंधेरे में बसुआरी, गर्मी में ग्रामीण बेहाल, कब आएगी बिजली?
मधुबनी: दो दिन से अंधेरे में बसुआरी, गर्मी में ग्रामीण बेहाल, कब आएगी बिजली?
Jul 08, 2026, 8:47:00 PM
छापेमारी के दौरान पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो लोग घायल, पीड़ित ने लगाए आरोप, जांच शुरू
छापेमारी के दौरान पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो लोग घायल, पीड़ित ने लगाए आरोप, जांच शुरू
Jul 08, 2026, 8:25:00 PM
अपने अधिकारों को लेकर नगर निगम में सफाईकर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शन
अपने अधिकारों को लेकर नगर निगम में सफाईकर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शन
Jul 08, 2026, 8:21:00 PM
मासिक गुरुगोष्ठी में बीईईओ ने दिए कई अहम निर्देश
मासिक गुरुगोष्ठी में बीईईओ ने दिए कई अहम निर्देश
Jul 08, 2026, 8:18:00 PM
नगर निगम की बोर्ड मीटिंग, पहली बार पदेन सदस्य के रूप में शामिल हुए सांसद, बतायी अपनी प्राथमिकताएं
नगर निगम की बोर्ड मीटिंग, पहली बार पदेन सदस्य के रूप में शामिल हुए सांसद, बतायी अपनी प्राथमिकताएं
Jul 08, 2026, 8:10:00 PM
गोपालगंज में आसमानी आफत: खेत में धान की रोपनी के दौरान गिरा ठनका
गोपालगंज में आसमानी आफत: खेत में धान की रोपनी के दौरान गिरा ठनका
Jul 08, 2026, 7:10:00 PM
राज्यपाल से मिले चंद्रवंशी समाज के नेता, समस्या समाधान को लेकर किया आग्रह
राज्यपाल से मिले चंद्रवंशी समाज के नेता, समस्या समाधान को लेकर किया आग्रह
Jul 08, 2026, 6:57:00 PM
अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, रामगढ़ और हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई
अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, रामगढ़ और हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Jul 08, 2026, 6:52:00 PM
मधेपुरा में बेखौफ बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाके में सनसनी
मधेपुरा में बेखौफ बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाके में सनसनी
Jul 08, 2026, 6:43:00 PM