दीघा गोलंबर के पास बनेगा नया वेंडिंग जोन, जेपी गंगा पथ की दुकानें होंगी शिफ्ट, पार्किंग-फुट ओवरब्रिज की सुविधा

गंगा पथ पर स्ट्रीट वेंडिंग जोन बनाने की योजना बार-बार बदल रही है। अब दीघा गोलंबर पर 500 दुकानें नहीं लगेंगी, बल्कि यहां सौंदर्याकरण होगा और यूटिलिटी सेंटर बनेंगे। यहां कुछ हिस्से में खान-पान के स्टॉल बनेंगे,

गंगा पथ पर स्ट्रीट वेंडिंग जोन

गंगा पथ पर स्ट्रीट वेंडिंग जोन बनाने की योजना बार-बार बदल रही है। अब दीघा गोलंबर पर 500 दुकानें नहीं लगेंगी, बल्कि यहां सौंदर्याकरण होगा और यूटिलिटी सेंटर बनेंगे। यहां कुछ हिस्से में खान-पान के स्टॉल बनेंगे, लेकिन इनकी संख्या कम होगी। वेंडिंग जोन अब दीघा गोलंबर के पास अटल पथ वाले हिस्से में खाली जगह (जहां खटाल का अतिक्रमण है) में बनेगा। यहां फुट ओवरब्रिज (एफओबी) भी बनेगा, ताकि इस वेडिंग जोन तक आवाजाही आसान हो सके। यहां पूर्व मध्य रेल की जमीन भी है। नगर निगम और जिला प्रशासन जल्द ही रेलवे के साथ इस जमीन को लेकर बैठक करेंगे। अतिक्रमण हटाकर वेंडिंग जोन बनाया जाएगा।

दीघा गोलंबर के पास रेलवे ब्रिज के किनारे खाली जमीन पर फिलहाल अवैध अतिक्रमण है। इसे हटाकर एरिया को साफ किया जा रहा है। अतिक्रमण हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। जेपी गंगा पथ पर लग रही दुकानें अवैध रूप से संचालित हो रही थीं। उन्हें यहां व्यवस्थित तरीके से बसाया जाएगा। गंगा पथ पर सड़क किनारे वाहन खड़े होने से अक्सर जाम की समस्या रहती थी। पार्किंग बनने से इस समस्या से राहत मिलेगी।

दूसरी ओर मरीन ड्राइव दुकानदार संघ अपनी मांगों को लेकर लगातार धरना दे रहे हैं। फिलहाल वे गंगा किनारे अस्थायी रूप से दुकान लगा रहे हैं, लेकिन वहां कस्टमर नहीं पहुंच रहे हैं।

पटना नगर निगम की ओर से शहर में करीब तीन दर्जन वेंडिंग जोन बनाए जा रहे हैं। इसका मकसद सड़कों को खाली कर वेंडरों को एक जगह व्यवस्थित करना है।

इनमें से पांच वेंडिंग जोन को अतिक्रमण मुक्त कर जमीन को विकसित किया जा रहा है। इसके अलावा शहर के विभिन्न अंचलों में जरूरत के अनुसार 32 नए वेंडिंग जोन भी बनाए जा रहे हैं।

Trending News

अटल पथ पर कार ने मचायी तबाही, कई को रौंदा, 2 की मौत, 4 घायल
अटल पथ पर कार ने मचायी तबाही, कई को रौंदा, 2 की मौत, 4 घायल
Oct 19, 2026, 2:38:00 PM
विजयादशमी पर बुराई पर अच्छाई की जीत, गांधी मैदान में रावण दहन की तैयारी पूरी, DM-SSP ने लिया जायजा
विजयादशमी पर बुराई पर अच्छाई की जीत, गांधी मैदान में रावण दहन की तैयारी पूरी, DM-SSP ने लिया जायजा
Oct 19, 2026, 2:37:00 PM
टाइगर श्रॉफ गोलीकांड : कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार, बिहार से एक
टाइगर श्रॉफ गोलीकांड : कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार, बिहार से एक
Oct 19, 2026, 2:23:00 PM
महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया कन्या-पूजन
महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया कन्या-पूजन
Oct 19, 2026, 2:00:00 PM
जपला-हैदरनगर मुख्य मार्ग पर पुलिस की एंटी, क्राइम चेकिंग अभियान जारी
जपला-हैदरनगर मुख्य मार्ग पर पुलिस की एंटी, क्राइम चेकिंग अभियान जारी
Oct 19, 2026, 1:50:00 PM
पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...
पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...
Oct 19, 2026, 1:18:00 PM
इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज इतना करता है कमाई
इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज इतना करता है कमाई
Oct 19, 2026, 1:09:00 PM
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए BJP के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए BJP के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी
Oct 19, 2026, 12:13:00 PM
बेटी के साथ डाकबंगला चौराहा पहुंचे लालू यादव, की पूजा अर्चना
बेटी के साथ डाकबंगला चौराहा पहुंचे लालू यादव, की पूजा अर्चना
Oct 19, 2026, 12:01:00 PM
SP अध्यक्ष अखिलेश का बड़ा ऐलान, कहा- संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र
SP अध्यक्ष अखिलेश का बड़ा ऐलान, कहा- संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र
Oct 19, 2026, 11:46:00 AM