77वां गणतंत्र दिवस, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने झंडा फहराया, सीएम नीतीश भी मौजूद

आज पूरा देश गर्व और उत्साह के साथ 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इसी कड़ी में बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया

77वां गणतंत्र दिवस, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने झंडा फहराया, सीएम नीतीश भी मौजूद
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 26, 2026, 9:06:00 AM

आज पूरा देश गर्व और उत्साह के साथ 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इसी कड़ी में बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली।

इस अवसर पर मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय चौधरी सहित सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री, अधिकारी और गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद गांधी मैदान देशभक्ति के रंग में रंग गया।

समारोह में कुल 21 टुकड़ियों ने भव्य परेड में हिस्सा लिया। बिहार पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और स्कूली बच्चों की टुकड़ियों ने अनुशासन और देशभक्ति का अद्भुत प्रदर्शन किया। इसके साथ ही 12 विभागों की आकर्षक झांकियां निकाली गईं, जिनमें बिहार की संस्कृति, विकास योजनाओं, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कल्याण से जुड़ी झलक देखने को मिली।

गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। गांधी मैदान और आसपास के क्षेत्रों को चार सेक्टरों में विभाजित किया गया था। सुरक्षा व्यवस्था के तहत 136 दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई। इसके अलावा महिला बल, लाठी बल और अतिरिक्त पुलिस बल को भी मुस्तैद रखा गया।

पूरे क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के जरिए निगरानी की गई। कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच समारोह शांतिपूर्ण और गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ। गणतंत्र दिवस के इस आयोजन ने एक बार फिर देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश दिया।

Trending News

ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति'  गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति' गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
Jul 16, 2026, 5:50:00 PM
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
Jul 16, 2026, 5:42:00 PM
बोकारो : छेरा पहरा से हुई शुरुआत, जगन्नाथ रथयात्रा में दिखी भक्ति की अद्भुत छटा
बोकारो : छेरा पहरा से हुई शुरुआत, जगन्नाथ रथयात्रा में दिखी भक्ति की अद्भुत छटा
Jul 16, 2026, 5:19:00 PM
नेपाल की बारिश ने बढ़ाई चिंता, सिकरहना का बढ़ता जलस्तर, सुगौली के कई गांवों में बाढ़ का खतरा
नेपाल की बारिश ने बढ़ाई चिंता, सिकरहना का बढ़ता जलस्तर, सुगौली के कई गांवों में बाढ़ का खतरा
Jul 16, 2026, 5:01:00 PM