थैलेसीमिया से पीड़ित 7 बच्चे वेल्लोर रवाना, बिहार सरकार कराएगी नि:शुल्क बोन मैरो ट्रांसप्लांट

थैलेसीमिया मेजर से पीड़ित बच्चों के लिए बिहार सरकार की एक और बड़ी पहल सामने आई है। राज्य के सात थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों का बोन मैरो ट्रांसप्लांट तमिलनाडु के वेल्लोर स्थित क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज यानी सीएमसी में किया जाएगा

थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चे

थैलेसीमिया मेजर से पीड़ित बच्चों के लिए बिहार सरकार की एक और बड़ी पहल सामने आई है। राज्य के सात थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों का बोन मैरो ट्रांसप्लांट तमिलनाडु के वेल्लोर स्थित क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज यानी सीएमसी में किया जाएगा। इन बच्चों को मंगलवार को वेल्लोर के लिए रवाना किया गया।

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने इस संबंध में मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिन बच्चों का बोन मैरो ट्रांसप्लांट किया जाएगा, उनमें मधुबनी, मुजफ्फरपुर, मधेपुरा, वैशाली, सीतामढ़ी, खगड़िया और पूर्वी चंपारण जिले से एक-एक बच्चा शामिल है। यह थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों का सातवां बैच है, जिन्हें इलाज के लिए वेल्लोर भेजा गया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इससे पहले अलग-अलग चरणों में कुल 26 बच्चों का सफलतापूर्वक बोन मैरो ट्रांसप्लांट कराया जा चुका है, जिससे वे अब एक सामान्य जीवन जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित बच्चों के बेहतर इलाज के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

मंगल पांडेय ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री बाल थैलेसीमिया योजना के तहत 12 वर्ष से कम उम्र के योग्य बच्चों के लिए बिहार सरकार ने सीएमसी वेल्लोर से समझौता किया है। इस योजना के अंतर्गत उन बच्चों का निःशुल्क बोन मैरो ट्रांसप्लांट कराया जाता है, जिनका एचएलए मैच उनके भाई या बहन से होता है।

उन्होंने बताया कि एक मरीज के संपूर्ण इलाज पर राज्य सरकार करीब 15 लाख रुपये खर्च करती है। इस राशि में मरीज, डोनर और माता-पिता की हवाई यात्रा, अस्पताल में इलाज, वेल्लोर में रहने, भोजन और अन्य सभी जरूरी खर्च शामिल हैं।

इसके अलावा राज्य में छह एकीकृत डे-केयर केंद्र भी स्थापित किए गए हैं, जहां थैलेसीमिया मरीजों को जांच, ब्लड ट्रांसफ्यूजन, आयरन चेलेटिंग दवाएं और एंटी हेमोफिलिक फैक्टर जैसी आवश्यक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM