करबिगहिया गोलंबर से जुड़ेेंगे 4 मेगा फ्लाईओवर, पटना का ट्रैफिक सिस्टम पूरी तरह बदलेगा

पटना के दक्षिणी हिस्से में वर्षों से चली आ रही ट्रैफिक जाम की समस्या अब खत्म होने की कगार पर है। करबिगहिया गोलंबर का निर्माण तेजी से अंतिम चरण में पहुंच चुका है

Nitish Kumar

पटना के दक्षिणी हिस्से में वर्षों से चली आ रही ट्रैफिक जाम की समस्या अब खत्म होने की कगार पर है। करबिगहिया गोलंबर का निर्माण तेजी से अंतिम चरण में पहुंच चुका है और इसके पूरा होते ही यहां चार बड़े फ्लाईओवर आपस में जुड़ जाएंगे। इससे मीठापुर, चिरैयाटांड़, न्यू बाइपास और सिपारा के बीच आवागमन बेहद आसान और सुगम हो जाएगा।

दरअसल, करबिगहिया से न्यू बाइपास की ओर जाने वाला फ्लाईओवर तीन साल पहले ही तैयार हो गया था, लेकिन गोलंबर नहीं बनने की वजह से उस पर यातायात शुरू नहीं हो सका। जैसे ही गोलंबर तैयार होगा, यह फ्लाईओवर चालू कर दिया जाएगा और वाहन सीधे न्यू बाइपास की ओर बढ़ सकेंगे। इससे स्टेशन रोड और कंकड़बाग इलाके में लगने वाला दबाव भी काफी हद तक कम होगा।

करबिगहिया गोलंबर से चिरैयाटांड़ पुल को जोड़ने के लिए 490 मीटर लंबा दो लेन का एलिवेटेड रोड स्टील फ्रेम पर बनाया जा रहा है। इसके पिलर तैयार हो चुके हैं और निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। चिरैयाटांड़ पुल से उतरने वाले रैंप में भी बदलाव किया जा रहा है, जिससे स्टेशन रोड और मीठापुर के बीच सफर पहले से ज्यादा तेज और सुगम होगा।

वहीं, मीठापुर से सिपारा होते हुए महुली तक बनने वाला एलिवेटेड रोड अगले आठ महीनों में पूरा होने की संभावना है। अक्टूबर से इस पर गाड़ियों की आवाजाही शुरू हो सकती है। सिपारा से न्यू बाइपास के उत्तर हिस्से तक निर्माण लगभग पूरा हो चुका है।

करबिगहिया गोलंबर के पास तीनों दिशाओं से आने वाले एलिवेटेड कॉरिडोर एक ही बिंदु पर मिलेंगे। इसके बाद मीठापुर फ्लाईओवर से सीधे कंकड़बाग, गांधी सेतु और गुलजारबाग तक बिना रुके पहुंचना संभव होगा। दक्षिण पटना के लिए यह प्रोजेक्ट ट्रैफिक व्यवस्था में एक बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव साबित होने जा रहा है।

Trending News

 गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से दहशत में लोग, घरों में घुसा पानी, पहुंचे MLC
गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से दहशत में लोग, घरों में घुसा पानी, पहुंचे MLC
Sep 04, 2026, 4:22:00 PM
महंगाई का जोरदार झटका, पेट्रोल 349 रुपये प्रति लीटर, डीजल ₹370 के पार
महंगाई का जोरदार झटका, पेट्रोल 349 रुपये प्रति लीटर, डीजल ₹370 के पार
Sep 04, 2026, 3:52:00 PM
 रांची में महाधरना, नाला प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में हुई अहम बैठक
रांची में महाधरना, नाला प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में हुई अहम बैठक
Sep 04, 2026, 3:28:00 PM
 मनईटांड में एक माह से टेंट में चल रहा कथित जुआ अड्डा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
मनईटांड में एक माह से टेंट में चल रहा कथित जुआ अड्डा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
Sep 04, 2026, 3:12:00 PM
हिंसक झड़प, महिला समेत कई घायल, डायन बताकर मारपीट और लूटपाट का आरोप
हिंसक झड़प, महिला समेत कई घायल, डायन बताकर मारपीट और लूटपाट का आरोप
Sep 04, 2026, 2:53:00 PM
'लालू यादव की वजह से बिहार को दशकों तक खामियाजा भुगतना पड़ा' जदयू का 'नीतीश संवाद' अन्याय का हिसाब अब जनता...
'लालू यादव की वजह से बिहार को दशकों तक खामियाजा भुगतना पड़ा' जदयू का 'नीतीश संवाद' अन्याय का हिसाब अब जनता...
Sep 04, 2026, 2:36:00 PM
राधे-कृष्ण मंदिर में धूमधाम से मना जन्माष्टमी, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
राधे-कृष्ण मंदिर में धूमधाम से मना जन्माष्टमी, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Sep 04, 2026, 2:13:00 PM
इस्लामिया हाई स्कूल में 'सखी वार्ता' कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
इस्लामिया हाई स्कूल में 'सखी वार्ता' कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
Sep 04, 2026, 2:01:00 PM
 अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त, सब्जी मंडी समेत कई इलाकों में चला अभियान
अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त, सब्जी मंडी समेत कई इलाकों में चला अभियान
Sep 04, 2026, 1:29:00 PM
 बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी, दो पिस्टल व छह जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी, दो पिस्टल व छह जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
Sep 04, 2026, 1:17:00 PM