नवादा मॉब लिंचिंग केस: नाम–धर्म पूछने के बाद युवक को बनाया गया निशाना, पुलिस ने 8 को दबोचा

बिहार के नवादा जिले में एक भीड़ द्वारा एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 5 दिसंबर को रोह प्रखंड के भट्टा गांव में हुई थी।

नवादा मॉब लिंचिंग केस

बिहार के नवादा जिले में एक भीड़ द्वारा एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 5 दिसंबर को रोह प्रखंड के भट्टा गांव में हुई थी। पुलिस के मुताबिक इस मामले में जांच जारी है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

मृतक की पहचान 35 वर्षीय अतहर हुसैन के रूप में हुई है, जो नालंदा जिले के रहने वाले थे और नवादा क्षेत्र में कपड़े बेचते थे। 5 दिसंबर की शाम जब वे डुमरी गांव से लौट रहे थे, तभी भट्टा गांव के पास उन्हें घेर लिया गया।

पुलिस ने घायल अवस्था में अतहर को बचाकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, बाद में उन्हें बिहार शरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां 12 दिसंबर की रात उनकी मौत हो गई। 

पोस्टमॉर्टम नालंदा सदर अस्पताल में फॉरेंसिक टीम और मजिस्ट्रेट की निगरानी में किया गया। इस मामले में अतहर की पत्नी शबनम ने 6 दिसंबर की रात एफआईआर (FIR) दर्ज कराई थी।

आरोप है कि मुस्लिम होने की पुष्टि के लिए उनके कपड़े उतारकर निजी अंगों की तलाशी ली गई. इसके बाद शरीर पर पेट्रोल डाला गया और गर्म लोहे की रॉड से हाथ, पैर, उंगलियों और शरीर को दागा गया. उंगलियां तोड़ी गईं और कान को प्लास से काटा गया. 10–15 लोगों ने लाठियों और रॉड से बेरहमी से पीटा. 7 दिसंबर की रात नवादा सदर अस्पताल में रिकॉर्ड किए गए इस बयान में अतहर कहते हैं कि एक-एक बच्चा मुझे जानता है, फिर भी ऐसा सलूक किया गया, ये जख्म सहा नहीं जा रहा.

Trending News

स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM
'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
Oct 18, 2026, 2:17:00 PM