दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस का आक्रोश प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन

दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट परीक्षा में पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के खिलाफ को नवादा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जन आक्रोश प्रदर्शन किया।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस का आक्रोश प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 23, 2026, 6:15:00 PM

दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट परीक्षा में पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के खिलाफ को नवादा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जन आक्रोश प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यालय से निकला विरोध मार्च समाहरणालय पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसके बाद अंबेडकर पार्क में सभा आयोजित कर तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रभाकर झा ने कहा कि जंतर-मंतर पर छात्र-छात्राएं नीट परीक्षा में पेपर लीक के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन दिल्ली पुलिस ने अलोकतांत्रिक तरीके से कार्रवाई की। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की कार्रवाई में एक छात्रा की मौत हुई, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि छात्र केवल पेपर लीक पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार उनकी आवाज सुनने के बजाय उसे दबाने का प्रयास कर रही है। प्रभाकर झा ने आरोप लगाया कि वर्ष 2014 से अब तक अनेक बार पेपर लीक की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। कांग्रेस ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने की मांग की। 

Trending News

जमुई साइबर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 37 लाख के ट्रांजैक्शन वाले अंतर्राष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़

Jul 23, 2026, 6:50:00 PM
बढ़ुआ जलाशय परियोजना में आम रास्ता बंद होने पर ग्रामीणों का विरोध, आश्वासन के बाद शुरू हुआ कार्य

Jul 23, 2026, 6:36:00 PM
पत्रकारों पर हमले के विरोध में बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का प्रदर्शन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

रांची की बढ़ती गर्मी पर राज्यपाल की चिंता, युवाओं से जल संरक्षण और वृक्षारोपण की अपील

Jul 23, 2026, 6:26:00 PM
भागलपुर डीएम ऑफिस गेट पर कांग्रेस का हल्लाबोल, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

Jul 23, 2026, 6:24:00 PM
उच्च न्यायालय के निर्देश पर फैसला, पलामू के 70 कर्मियों को एसीपी-एमएसीपी का लाभ

Jul 23, 2026, 6:16:00 PM
दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस का आक्रोश प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन
दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस का आक्रोश प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन
Jul 23, 2026, 6:15:00 PM
हजारों छात्रों ने किया डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन, नीट पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में मार्च

Jul 23, 2026, 6:02:00 PM
कांग्रेस युवा का शिक्षा मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन, सरकार से मांगा जवाब

Jul 23, 2026, 5:45:00 PM
'मोदी हटाओ', 'शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो', NEET पेपर लीक और दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन

Jul 23, 2026, 5:34:00 PM