हजारों छात्रों ने किया डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन, नीट पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में मार्च

बेगूसराय में नीट पेपर लीक और जंतर मंतर पर लाठीचार्ज के विरोध में हजारों की संख्या में छात्र और विभिन्न छात्र संगठन के कार्यकर्ता डीएम ऑफिस पर विरोध प्रदर्शन किया।

हजारों छात्रों ने किया डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन, नीट पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में मार्च
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 23, 2026, 6:02:00 PM

बेगूसराय में नीट पेपर लीक और जंतर मंतर पर लाठीचार्ज के विरोध में हजारों की संख्या में छात्र और विभिन्न छात्र संगठन के कार्यकर्ता डीएम ऑफिस पर विरोध प्रदर्शन किया। शहर के जीडी कॉलेज से हजारों की संख्या में छात्र और वाम दलों से जुड़े विभिन्न छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस निकाला और वह जुलूस डीएम ऑफिस पर पहुंचकर विशाल प्रदर्शन में तब्दील हो गया। 

आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि हजारों की संख्या में छात्र और वाम दलों के छात्र संगठन हाथों में झंडा लिए डीएम ऑफिस का विरोध प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  कर रहे हैं। आंदोलनकारी के हिंसक रूप की आशंका को देखते हुए सैकड़ों  की संख्या में दंगा निरोधी पुलिस बल को सदर डीएसपी आनंद कुमार पांडे के नेतृत्व में डीएम ऑफिस में तैनात किया गया है।

आंदोलनकारी नेताओं ने कहा कि नीट पेपर लीक की वजह से छात्रों का भविष्य अंधकार में हो गया है, दो दर्जन छात्र आत्महत्या की है लेकिन मोदी सरकार पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है। जंतर मंतर पर जब छात्र संगठन अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे तो उन पर लाठी चार्ज किया गया। लेकिन जो नीट पेपर लीक हुआ उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। आंदोलनकारी लोगों की मांग है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का अविलंब इस्तीफा लिया जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए नहीं तो यह आंदोलन लगातार चलता रहेगा। 

बेगूसराय से अमरजीत की रिपोर्ट 

Trending News

जमुई साइबर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 37 लाख के ट्रांजैक्शन वाले अंतर्राष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़
जमुई साइबर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 37 लाख के ट्रांजैक्शन वाले अंतर्राष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़
Jul 23, 2026, 6:50:00 PM
बढ़ुआ जलाशय परियोजना में आम रास्ता बंद होने पर ग्रामीणों का विरोध, आश्वासन के बाद शुरू हुआ कार्य
बढ़ुआ जलाशय परियोजना में आम रास्ता बंद होने पर ग्रामीणों का विरोध, आश्वासन के बाद शुरू हुआ कार्य
Jul 23, 2026, 6:36:00 PM
पत्रकारों पर हमले के विरोध में बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का प्रदर्शन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
पत्रकारों पर हमले के विरोध में बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का प्रदर्शन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
Jul 23, 2026, 6:36:00 PM
रांची की बढ़ती गर्मी पर राज्यपाल की चिंता, युवाओं से जल संरक्षण और वृक्षारोपण की अपील
रांची की बढ़ती गर्मी पर राज्यपाल की चिंता, युवाओं से जल संरक्षण और वृक्षारोपण की अपील
Jul 23, 2026, 6:26:00 PM
भागलपुर डीएम ऑफिस गेट पर कांग्रेस का हल्लाबोल, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
भागलपुर डीएम ऑफिस गेट पर कांग्रेस का हल्लाबोल, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
Jul 23, 2026, 6:24:00 PM
उच्च न्यायालय के निर्देश पर फैसला, पलामू के 70 कर्मियों को एसीपी-एमएसीपी का लाभ
उच्च न्यायालय के निर्देश पर फैसला, पलामू के 70 कर्मियों को एसीपी-एमएसीपी का लाभ
Jul 23, 2026, 6:16:00 PM
दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस का आक्रोश प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन
दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस का आक्रोश प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन
Jul 23, 2026, 6:15:00 PM
हजारों छात्रों ने किया डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन, नीट पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में मार्च
हजारों छात्रों ने किया डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन, नीट पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में मार्च
Jul 23, 2026, 6:02:00 PM
कांग्रेस युवा का शिक्षा मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन, सरकार से मांगा जवाब
कांग्रेस युवा का शिक्षा मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन, सरकार से मांगा जवाब
Jul 23, 2026, 5:45:00 PM
'मोदी हटाओ', 'शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो', NEET पेपर लीक और दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन
'मोदी हटाओ', 'शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो', NEET पेपर लीक और दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन
Jul 23, 2026, 5:34:00 PM