उच्च न्यायालय के निर्देश पर फैसला, पलामू के 70 कर्मियों को एसीपी-एमएसीपी का लाभ

swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jul 23, 2026, 6:16:00 PM

मेदिनीनगर : पलामू के जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उच्च न्यायालय से प्राप्त निर्देशों के आलोक में बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के समायोजित कुल 70 कर्मियों को एसीपी और एमएसीपी का लाभ प्रदान करने का निर्णय लिया गया। बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार लाभ पाने वाले कर्मियों में अनुसेवक सहित विभिन्न श्रेणी के कर्मचारी शामिल हैं। एसीपी-एमएसीपी योजना का लाभ उन कर्मचारियों को दिया जाता है, जिन्होंने निर्धारित अवधि तक संतोषजनक सेवा पूरी कर ली हो। समिति ने जिन कर्मियों की 10 वर्ष की संतोषजनक सेवा पूरी हो चुकी थी, उन्हें प्रथम एसीपी-एमएसीपी का लाभ देने की स्वीकृति प्रदान की। वहीं 20 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों को द्वितीय एसीपी-एमएसीपी तथा 30 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके कर्मियों को तृतीय एसीपी-एमएसीपी का लाभ देने का निर्णय लिया गया। बैठक में अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, सहायक समाहर्ता ऋत्विक मेहता, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, स्थापना उप समाहर्ता सहित समिति के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

जमुई साइबर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 37 लाख के ट्रांजैक्शन वाले अंतर्राष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़

Jul 23, 2026, 6:50:00 PM
बढ़ुआ जलाशय परियोजना में आम रास्ता बंद होने पर ग्रामीणों का विरोध, आश्वासन के बाद शुरू हुआ कार्य

Jul 23, 2026, 6:36:00 PM
पत्रकारों पर हमले के विरोध में बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का प्रदर्शन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

रांची की बढ़ती गर्मी पर राज्यपाल की चिंता, युवाओं से जल संरक्षण और वृक्षारोपण की अपील

Jul 23, 2026, 6:26:00 PM
भागलपुर डीएम ऑफिस गेट पर कांग्रेस का हल्लाबोल, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

Jul 23, 2026, 6:24:00 PM
उच्च न्यायालय के निर्देश पर फैसला, पलामू के 70 कर्मियों को एसीपी-एमएसीपी का लाभ
उच्च न्यायालय के निर्देश पर फैसला, पलामू के 70 कर्मियों को एसीपी-एमएसीपी का लाभ
Jul 23, 2026, 6:16:00 PM
दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस का आक्रोश प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन

Jul 23, 2026, 6:15:00 PM
हजारों छात्रों ने किया डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन, नीट पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में मार्च

Jul 23, 2026, 6:02:00 PM
कांग्रेस युवा का शिक्षा मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन, सरकार से मांगा जवाब

Jul 23, 2026, 5:45:00 PM
'मोदी हटाओ', 'शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो', NEET पेपर लीक और दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन

Jul 23, 2026, 5:34:00 PM