पश्चिम बंगाल: दुर्गा पूजा में दर्दनाक हादसा, 17 की मौत, दर्जनों घायल, राहत व बचाव कार्य जारी
Oct 17, 2026, 11:01:00 PM


रांची : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज आड्रे हाउस, राँची में SAARTHI–झारखण्ड जस्ट ट्रांजिशन नेटवर्क द्वारा आयोजित "जलवायु अखाड़ा 2026" के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन आज पूरी दुनिया के समक्ष एक गंभीर चुनौती है, जिसका प्रभाव केवल पर्यावरण तक सीमित नहीं है, बल्कि कृषि, आजीविका, स्वास्थ्य तथा अर्थव्यवस्था पर भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन स्थापित करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। राज्यपाल ने कहा कि "जलवायु अखाड़ा" नाम अपने आप में अत्यंत सार्थक है। झारखण्ड की परंपरा में अखाड़ा केवल एक स्थान नहीं, बल्कि संवाद, सहभागिता, सीखने और सामूहिक निर्णय का प्रतीक रहा है।









