पुलिस वाहन से युवक की मौत, भारी बवाल, हवाई फायरिंग भी, दो इंस्पेक्टर समेत आठ पुलिसकर्मी घायल

नालंदा के हरनौत थाना क्षेत्र में पुलिस वाहन की चपेट में आकर एक युवक की मौत के बाद जमकर बवाल हो गया। चेरन गांव के पास हुई घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने रजौली-बख्तियारपुर मुख्य सड़क को कई घंटों तक जाम कर दिया।

पुलिस वाहन से युवक की मौत, भारी बवाल, हवाई फायरिंग भी, दो इंस्पेक्टर समेत आठ पुलिसकर्मी घायल

नालंदा के हरनौत थाना क्षेत्र में पुलिस वाहन की चपेट में आकर एक युवक की मौत के बाद जमकर बवाल हो गया। चेरन गांव के पास हुई घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने रजौली-बख्तियारपुर मुख्य सड़क को कई घंटों तक जाम कर दिया और आगजनी कर पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हो गई। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्की लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़े और हवाई फायरिंग भी की। पथराव में दो इंस्पेक्टर समेत आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि जाम में फंसे कई राहगीरों को भी चोटें आईं।

मृतक की पहचान हरनौत थाना क्षेत्र के चेरन गांव निवासी प्रद्युम्न कुमार के रूप में हुई है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आगजनी की और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। 

पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार समझाने और जाम हटाने की अपील की जाती रही, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। जाम के कारण रजौली-बख्तियारपुर सड़क मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। 

ग्रामीणों का आरोप है कि दुर्घटना के समय पुलिसकर्मी शराब के नशे में थे। वहीं सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी तेजी से वायरल हुई, जिसमें एक पुलिसकर्मी मृतक के गले पर पैर रखे हुए दिखाई दे रहा है। हालांकि, इस वायरल तस्वीर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस पर जमकर पथराव शुरू कर दिया। कई गाड़ियों के शीशे तोड़ते हुए क्षतिग्रस्त किया। 

पथराव में दो इंस्पेक्टर समेत कुल आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं जाम में फंसे कई राहगीर भी इस हिंसा की चपेट में आकर घायल हो गए।हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए कई राउंड हवाई फायरिंग की। मौके पर कई थानों की पुलिस, 150 से अधिक सुरक्षाकर्मी, एसडीपीओ, एसडीएम और बीडीओ समेत प्रशासनिक अधिकारी कैंप कर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे रहे। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी।

नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट 






Trending News

पीएम सूर्य घर योजना: धरातल पर उतारने में जुटा बिजली विभाग, नुक्कड नाटक से दिया संदेश
पीएम सूर्य घर योजना: धरातल पर उतारने में जुटा बिजली विभाग, नुक्कड नाटक से दिया संदेश
Oct 22, 2026, 7:43:00 PM
प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, डूबे युवक का शव बरामद
प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, डूबे युवक का शव बरामद
Oct 22, 2026, 7:42:00 PM
बिहार में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 3 SP और 54 DSP का ट्रांसफर
बिहार में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 3 SP और 54 DSP का ट्रांसफर
Oct 22, 2026, 7:25:00 PM
तीन छात्रों की मौत, अनुमंडल अस्पताल का पूर्व विधायक ने किया निरीक्षण, मिली शराब की बोतलें
तीन छात्रों की मौत, अनुमंडल अस्पताल का पूर्व विधायक ने किया निरीक्षण, मिली शराब की बोतलें
Oct 22, 2026, 7:16:00 PM
प्रतिमा विसर्जन के लिए साढ़े 12 घंटे गुल रही बिजली, अंधेरे में डूबा रहा इलाका
प्रतिमा विसर्जन के लिए साढ़े 12 घंटे गुल रही बिजली, अंधेरे में डूबा रहा इलाका
Oct 22, 2026, 6:51:00 PM
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर फुलवरिया में तैयारी पूरी, इतने मतदाता डालेंगे वोट
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर फुलवरिया में तैयारी पूरी, इतने मतदाता डालेंगे वोट
Oct 22, 2026, 6:39:00 PM
 Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: 14 केंद्रों पर 1297 मतदाता करेंगे मतदान
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: 14 केंद्रों पर 1297 मतदाता करेंगे मतदान
Oct 22, 2026, 6:24:00 PM
Bihar MLC Election: कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान की तैयारियां पूरी
Bihar MLC Election: कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान की तैयारियां पूरी
Oct 22, 2026, 6:12:00 PM
 Bihar MLC Election: दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
Bihar MLC Election: दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
Oct 22, 2026, 5:52:00 PM
पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक अपनी ताकत दिखाएगी सुभासपा
पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक अपनी ताकत दिखाएगी सुभासपा
Oct 22, 2026, 5:48:00 PM