नर्सिंग स्टूडेंट्स का लगातार चौथे दिन हंगामा, कॉलेज में तोड़फोड़, जमकर रोड़ेबाजी, सब तोड़ डाला
गौतम इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिक्स संस्थान में शनिवार को लगातार चौथे दिन छात्र-छात्राओं का आक्रोश देखने को मिला। रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सेमेस्टर-1 के छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा किया।

गौतम इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिक्स संस्थान में शनिवार को लगातार चौथे दिन छात्र-छात्राओं का आक्रोश देखने को मिला। मैनेजमेंट के नाम पर राशि लिए जाने और रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए वर्ष 2024-28 बैच के बीएससी नर्सिंग सेमेस्टर-1 के छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा किया।
आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर में तोड़फोड़ करते हुए टीवी, कुर्सियां, खिड़कियों के शीशे, गमले सहित कई सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद शांतिदूत अस्पताल के बाहर भी छात्रों ने जमकर रोड़ेबाजी की, जिसमें अस्पताल के बड़े दरवाजे क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आई है।
छात्रों का आरोप है कि कॉलेज प्रबंधन द्वारा सेमेस्टर फर्स्ट के एग्जाम में रिजल्ट में 90% स्टूडेंट्स का परिक्षा फल काफी खराब रहा। घटना की सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मराज कुमार, अंचलाधिकारी राजकमल, थानाध्यक्ष राज कुमार चौधरी सहित ललित विजय और दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे।
अधिकारियों ने उग्र छात्र-छात्राओं को समझाने और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। फिलहाल कॉलेज परिसर में तनाव का माहौल बना हुआ है। प्रशासनिक अधिकारी छात्रों से बातचीत कर मामले को शांत कराने में जुटे हैं। छात्रों की ओर से लगाए गए आरोपों और तोड़फोड़ की घटना को लेकर आगे की कार्रवाई प्रशासनिक जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगी।
गौतम इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग एंड पैरामेडिक्स संस्थान में तीसरे दिन भी यहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का आक्रोश देखने को मिला। मैनेजमेंट के नाम पर ली गई राशि और रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाकर 2024 से 28 बीएससी नर्सिंग सेमेस्टर फर्स्ट के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को भी जमकर बवाल किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने कालेज परिसर में जमकर तोड़फोड़ की टीवी कुर्सी खिड़कियों के कांच गमले सब कुछ तहस नहस कर दिया। शांतिदूत अस्पताल के बाहर छात्रों ने जमकर रोड़ेबाजी भी की जिससे बड़े-बड़े दरवाजे टूट गए।
घटना की जानकारी मिलने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मराज कुमार सीओ राजकमल थानाध्यक्ष राज कुमार चौधरी ललित विजय दिनेश कुमार मौके पर पहुंचकर उग्र छात्र छात्राओं को समझाने में जुटे हुए है। फिलहाल कॉलेज परिसर में अभी भी माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।कॉलेज प्रबंधन का आरोप है कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप गलत और बेबुनियाद है।जिन छात्रों ने पढ़ाई की वे पास हुए और जिन्होंने मेहनत नहीं की वे फेल कर गए।मैनेजमेंट और रिजल्ट को लगाए गए आरोप को कॉलेज प्रावधन ने सिरे से खारिज किया।
नालंदा से मिथुन कुमार सिंह की रिपोर्ट











