नालंदा: मृतक देवेंद्र पासवान के परिजनों से मिलीं चिराग की नेत्री सोनम पासवान, निष्पक्ष जांच की मांग

नालंदा: मृतक देवेंद्र पासवान के परिजनों से मिलीं चिराग की नेत्री सोनम पासवान, निष्पक्ष जांच की मांग
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 19, 2026, 2:24:00 PM

बिहारशरीफ। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रदेश प्रवक्ता सोनम पासवान ने शुक्रवार को नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र स्थित मगड़ा गांव पहुंचकर पार्टी के प्रखंड महासचिव रहे स्वर्गीय देवेंद्र पासवान के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिवार को सांत्वना देते हुए आर्थिक सहायता भी प्रदान की।

परिजनों ने सोनम पासवान को बताया कि देवेंद्र पासवान की मौत सामान्य घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित साजिश के तहत की गई हत्या है। परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

इसके बाद सोनम पासवान ने दीपनगर थाना पहुंचकर थानाध्यक्ष सुमन कुमार से मुलाकात की और मामले की प्रगति की जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने उन्हें आश्वस्त किया कि पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है तथा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

सोनम पासवान ने राज्य सरकार से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने, उनके बच्चों की पढ़ाई-लिखाई की व्यवस्था कराने तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को हरसंभव न्याय दिलाने के लिए वह लगातार प्रयास करती रहेंगी और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।

अनूप नारायण सिंह 

Trending News

हजारीबाग: राज्यस्तरीय विश्वकर्मा शिल्पकार मेला सितंबर में, समाज में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे: विकास राणा
हजारीबाग: राज्यस्तरीय विश्वकर्मा शिल्पकार मेला सितंबर में, समाज में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे: विकास राणा
Jul 19, 2026, 10:18:00 PM
हजारीबाग: NTPC चट्टी बरियातू कोयला परियोजना का दूषित पानी से केरेडारी क्षेत्र में हाहाकार
हजारीबाग: NTPC चट्टी बरियातू कोयला परियोजना का दूषित पानी से केरेडारी क्षेत्र में हाहाकार
Jul 19, 2026, 10:03:00 PM
हजारीबाग का युवक चरही के बरदपिछरवा जलप्रपात में फिसलकर डूबा, हुई मौत, दोस्तों के साथ घूमने गया था
हजारीबाग का युवक चरही के बरदपिछरवा जलप्रपात में फिसलकर डूबा, हुई मौत, दोस्तों के साथ घूमने गया था
Jul 19, 2026, 9:51:00 PM
एमजीएम अस्पताल में फूट-फूटकर रोई महिला होमगार्ड, बोलीं-हमको पैसा दिला दीजिए, नहीं तो हम मर जाएंगे
एमजीएम अस्पताल में फूट-फूटकर रोई महिला होमगार्ड, बोलीं-हमको पैसा दिला दीजिए, नहीं तो हम मर जाएंगे
Jul 19, 2026, 9:39:00 PM
 पलामू: क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले 2000 लोग रडार पर, पुलिस की स्पेशल टीम, सर्विलांस शुरू
पलामू: क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले 2000 लोग रडार पर, पुलिस की स्पेशल टीम, सर्विलांस शुरू
Jul 19, 2026, 6:55:00 PM
जामताड़ा: नाला में छात्रों का हल्ला बोल, भ्रष्ट शिक्षा प्रणाली, NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक पर नुक्कड़ सभा
जामताड़ा: नाला में छात्रों का हल्ला बोल, भ्रष्ट शिक्षा प्रणाली, NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक पर नुक्कड़ सभा
Jul 19, 2026, 6:49:00 PM
ABVP के शिल्पकार प्रो.यशवंतराव केलकर की जन्म शताब्दी वर्ष पर विशेष कार्यक्रम, रविशंकर प्रसाद हुए शामिल
ABVP के शिल्पकार प्रो.यशवंतराव केलकर की जन्म शताब्दी वर्ष पर विशेष कार्यक्रम, रविशंकर प्रसाद हुए शामिल
Jul 19, 2026, 6:43:00 PM
बेगूसराय को सीएम सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात, कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन
बेगूसराय को सीएम सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात, कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन
Jul 19, 2026, 6:35:00 PM
दुबई जेल में 10 साल की सजा काट रहा गोपालगंज का लाल वतन लौटा, सांसद की पहल से मिली आजादी
दुबई जेल में 10 साल की सजा काट रहा गोपालगंज का लाल वतन लौटा, सांसद की पहल से मिली आजादी
Jul 19, 2026, 6:22:00 PM
विदेश भेजने के नाम पर ठगी, गोपालगंज में युवक से 98 हजार रुपये ऐंठे, प्राथमिकी दर्ज
विदेश भेजने के नाम पर ठगी, गोपालगंज में युवक से 98 हजार रुपये ऐंठे, प्राथमिकी दर्ज
Jul 19, 2026, 5:54:00 PM