मॉडल अस्पताल में तीन वर्षीय बच्चे की मौत, जमकर हंगामा, मारपीट के साथ तोड़फोड़ भी...

नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र स्थित मॉडल अस्पताल में तीन वर्षीय बच्चे की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टरों, नर्स और सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट करने के साथ अस्पताल में तोड़फोड़ भी की।

मॉडल अस्पताल में तीन वर्षीय बच्चे की मौत, जमकर हंगामा, मारपीट के साथ तोड़फोड़ भी...

नेपाल में आई जलप्रलय के बाद बिहार सरकार के निर्देश पर पूरे राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को हाई अलर्ट पर रखा गया है, ताकि आपदा की स्थिति में मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो। इसी बीच नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र स्थित मॉडल अस्पताल में तीन वर्षीय बच्चे की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। 

आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टरों, नर्स और सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट करने के साथ अस्पताल में तोड़फोड़ भी की। घटना के विरोध में चिकित्सकों ने ओपीडी और इमरजेंसी सेवा तक ठप कर दी, जिससे इलाज के लिए पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

दरअसल, छोटी पहाड़ी निवासी तीन वर्षीय गुड्डू कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। परिजन बच्चे को इलाज के लिए सदर अस्पताल स्थित मॉडल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही और कोताही बरतने का आरोप लगाते हुए ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर, नर्स और गार्ड के साथ मारपीट की। इसके बाद अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ भी की गई। 

घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने सुरक्षा की मांग को लेकर ओपीडी और इमरजेंसी सेवा को बंद कर दिया। सेवा ठप होने से अस्पताल पहुंचे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद एडीएम और डीएसपी मौके पर पहुंचे और अस्पताल प्रशासन एवं चिकित्सकों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित कराया। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद इमरजेंसी सेवा को दोबारा बहाल कराया गया।

वहीं, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. राजीव रंजन ने कहा कि मॉडल अस्पताल में आए दिन ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मारपीट एवं दुर्व्यवहार की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस पिकेट खोलने की मांग की है। अस्पताल उपाधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जब तक अस्पताल में स्थायी पुलिस पिकेट की व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक ओपीडी सेवा को लेकर चिकित्सकों की नाराजगी बनी रहेगी।

नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट




Trending News

मुख्यमंत्री ने गयाजी से बैंकॉक के लिए इंडिगो एयरलाइंस की पहली नॉन-स्टॉप अंतराष्ट्रीय उड़ान सेवा का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने गयाजी से बैंकॉक के लिए इंडिगो एयरलाइंस की पहली नॉन-स्टॉप अंतराष्ट्रीय उड़ान सेवा का किया शुभारंभ
Oct 26, 2026, 4:12:00 PM
उचकागांव में हत्या के प्रयास मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध
उचकागांव में हत्या के प्रयास मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध
Oct 26, 2026, 4:09:00 PM
मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो गिरफ्तार, घर से दो देसी कट्टा और अर्द्धनिर्मित हथियार बरामद
मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो गिरफ्तार, घर से दो देसी कट्टा और अर्द्धनिर्मित हथियार बरामद
Oct 26, 2026, 3:52:00 PM
संग्रामपुर के ईजरा गांव में मिला मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप
संग्रामपुर के ईजरा गांव में मिला मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप
Oct 26, 2026, 3:40:00 PM
 पति देवता, विवाह सात जन्मों का रिश्ता, फिर लड़कियां शादी से क्यों कर रहीं इंकार?
पति देवता, विवाह सात जन्मों का रिश्ता, फिर लड़कियां शादी से क्यों कर रहीं इंकार?
Oct 26, 2026, 3:37:00 PM
बैंकिंग सेक्टर में छंटनी का सिलसिला जारी, 5 हजार कर्मचारियों की लिस्ट तैयार!
बैंकिंग सेक्टर में छंटनी का सिलसिला जारी, 5 हजार कर्मचारियों की लिस्ट तैयार!
Oct 26, 2026, 3:34:00 PM
विपक्ष की रैली का जवाब देने के लिए BJP की बड़ी तैयारी, देशभर में करेगी 'पैदल यात्रा'
विपक्ष की रैली का जवाब देने के लिए BJP की बड़ी तैयारी, देशभर में करेगी 'पैदल यात्रा'
Oct 26, 2026, 3:17:00 PM
जीवन ज्योति नर्सिंग होम पर कार्रवाई, पंजीकरण निलंबित
जीवन ज्योति नर्सिंग होम पर कार्रवाई, पंजीकरण निलंबित
Oct 26, 2026, 2:54:00 PM
बिहार MLC चुनाव 2026: मतगणना से पहले RJD की चुनाव आयोग से बड़ी मांग, कार्यकर्ताओं को दिया ये आदेश
बिहार MLC चुनाव 2026: मतगणना से पहले RJD की चुनाव आयोग से बड़ी मांग, कार्यकर्ताओं को दिया ये आदेश
Oct 26, 2026, 2:33:00 PM
25 अक्टूबर से 21 नवंबर तक चलेगी बिहार STET की परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
25 अक्टूबर से 21 नवंबर तक चलेगी बिहार STET की परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Oct 26, 2026, 2:24:00 PM