ड्यूटी खत्म कर लौट रहे कंपाउंडर को बदमाशों ने गले में मारी गोली, मौत

राज्य में बेलगाम हो चुके अपराधियों ने फिर बडी वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने नालंदा जिले में एक बाइक सवार कंपाउंडर को तब गोली मार दी, जब वह अपना काम खत्म कर के अपने घर लौट रहे थे।

ड्यूटी खत्म कर लौट रहे कंपाउंडर को बदमाशों ने गले में मारी गोली, मौत

राज्य में बेलगाम हो चुके अपराधियों ने फिर बडी वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने नालंदा जिले में एक बाइक सवार कंपाउंडर को तब गोली मार दी, जब वह अपना काम खत्म कर के अपने घर लौट रहे थे। घटना बीते देर शाम घटी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

मिली खबर के अनुसार नालंदा में रविवार की देर शाम बदमाशों ने एक बाइक सवार कंपाउंडर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि कंपाउंडर निजी अस्पताल में ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एकंगरसराय थाना क्षेत्र में बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और बेहद करीब से गोली मार दी। गोली लगते ही कंपाउंडर की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान श्याम प्रसाद के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, श्याम प्रसाद एक निजी अस्पताल में कंपाउंडर के तौर पर काम करते थे। रविवार शाम अस्पताल में ड्यूटी पूरी करने के बाद वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तारापुर गांव के पास बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने श्याम प्रसाद पर फायरिंग की। गोली उनके गले के बेहद करीब लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।

इधर गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर पहुंचे। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण और मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। हत्या की खबर से लोगों में आक्रोश फैल गया। घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। आक्रोशित लोग मौके पर वरीय पुलिस अधिकारियों को बुलाने और हत्या में शामिल अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

नालंदा से मिथुन की रिपोर्ट

Trending News

JPSC में इस्तीफों से हड़कंप, सोमवार से CID के रडार पर तीनों सदस्य
JPSC में इस्तीफों से हड़कंप, सोमवार से CID के रडार पर तीनों सदस्य
Aug 10, 2026, 10:09:00 AM
बाइक में टक्कर मार फरार हुए कार सवार, जांच में जुटी पुलिस
बाइक में टक्कर मार फरार हुए कार सवार, जांच में जुटी पुलिस
Aug 10, 2026, 9:56:00 AM
श्रेयांश ने बिहार की तैराकी को दिलाई नई पहचान, राष्ट्रीय सब-जूनियर एक्वेटिक चैंपियनशिप में जीता पदक
श्रेयांश ने बिहार की तैराकी को दिलाई नई पहचान, राष्ट्रीय सब-जूनियर एक्वेटिक चैंपियनशिप में जीता पदक
Aug 10, 2026, 9:41:00 AM
भूधंसान पर STG के खिलाफ लोगों का आक्रोश, आउटसोर्सिंग कंपनी का काम अनिश्चितकाल के लिए बंद
भूधंसान पर STG के खिलाफ लोगों का आक्रोश, आउटसोर्सिंग कंपनी का काम अनिश्चितकाल के लिए बंद
Aug 10, 2026, 9:36:00 AM
कॉमनवेल्थ पदक विजेता झंडू कुमार ने की पीएम मोदी से मुलाकात
कॉमनवेल्थ पदक विजेता झंडू कुमार ने की पीएम मोदी से मुलाकात
Aug 10, 2026, 9:27:00 AM
सोमवारी पर दर्शन के लिए गुप्ता धाम जा रहे पिता-पुत्री नहर में गिरे, तेज बहाव में दोनों लापता
सोमवारी पर दर्शन के लिए गुप्ता धाम जा रहे पिता-पुत्री नहर में गिरे, तेज बहाव में दोनों लापता
Aug 10, 2026, 9:24:00 AM
ड्यूटी खत्म कर लौट रहे कंपाउंडर को बदमाशों ने गले में मारी गोली, मौत
ड्यूटी खत्म कर लौट रहे कंपाउंडर को बदमाशों ने गले में मारी गोली, मौत
Aug 10, 2026, 9:17:00 AM
बैरिया चौक की अजीब स्थिति, विरोध में लोगों ने की धान की रोपनी
बैरिया चौक की अजीब स्थिति, विरोध में लोगों ने की धान की रोपनी
Aug 10, 2026, 8:24:00 AM
आस्था का अद्भुत संगम: युवाओं ने बनाई महाकाल की विशाल प्रतिमा, सोमवार को होगा जलार्पण
आस्था का अद्भुत संगम: युवाओं ने बनाई महाकाल की विशाल प्रतिमा, सोमवार को होगा जलार्पण
Aug 10, 2026, 8:18:00 AM
गोपालगंज पुलिस का बड़ा एक्शन, दर्ज हुई पहली Zero FIR, पुणे से जुड़ा है यह मामला
गोपालगंज पुलिस का बड़ा एक्शन, दर्ज हुई पहली Zero FIR, पुणे से जुड़ा है यह मामला
Aug 10, 2026, 8:02:00 AM