कॉमनवेल्थ पदक विजेता झंडू कुमार ने की पीएम मोदी से मुलाकात

कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतकर नालंदा, बिहार और देश का नाम रोशन करने वाले पैरा खिलाड़ी झंडू कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात को उन्होंने अपने खेल जीवन का गौरवपूर्ण और यादगार क्षण बताया।

कॉमनवेल्थ पदक विजेता झंडू कुमार ने की पीएम मोदी से मुलाकात

कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतकर नालंदा, बिहार और देश का नाम रोशन करने वाले पैरा खिलाड़ी झंडू कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात को उन्होंने अपने खेल जीवन का गौरवपूर्ण और यादगार क्षण बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रोत्साहन और शुभकामनाओं से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और देश के लिए बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली है।

झंडू कुमार की खेल यात्रा 2019 में नालंदा पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन से जुड़ने के साथ शुरू हुई। वर्ष 2022 में उन्होंने पहला पदक जीता और इसके बाद लगातार राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल करते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स तक पहुंचे।उनकी सफलता में कोच एवं सचिव कुंदन कुमार पांडेय, जिम ट्रेनर गौतम सिंह, परिवार और साथी खिलाड़ियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

वर्तमान में वे गुजरात के गांधीनगर स्थित प्रशिक्षण केंद्र में कोच रहेलू कर के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं। झंडू कुमार ने युवा खिलाड़ियों से बड़ा सपना देखने, लगातार मेहनत करने और असफलता से निराश नहीं होने की अपील की। उन्होंने कहा कि मैदान में बहाया गया पसीना ही आने वाले कल की पहचान बनता है।झंडू कुमार की प्रधानमंत्री से मुलाकात को नालंदा के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। 

नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट

Trending News

समस्तीपुर में निकली भव्य‘हर घर तिरंगा’ साइकिल रैली, राष्ट्रप्रेम के रंग में रंगा शहर
समस्तीपुर में निकली भव्य‘हर घर तिरंगा’ साइकिल रैली, राष्ट्रप्रेम के रंग में रंगा शहर
Aug 10, 2026, 10:22:00 AM
JPSC में इस्तीफों से हड़कंप, सोमवार से CID के रडार पर तीनों सदस्य
JPSC में इस्तीफों से हड़कंप, सोमवार से CID के रडार पर तीनों सदस्य
Aug 10, 2026, 10:09:00 AM
बाइक में टक्कर मार फरार हुए कार सवार, जांच में जुटी पुलिस
बाइक में टक्कर मार फरार हुए कार सवार, जांच में जुटी पुलिस
Aug 10, 2026, 9:56:00 AM
श्रेयांश ने बिहार की तैराकी को दिलाई नई पहचान, राष्ट्रीय सब-जूनियर एक्वेटिक चैंपियनशिप में जीता पदक
श्रेयांश ने बिहार की तैराकी को दिलाई नई पहचान, राष्ट्रीय सब-जूनियर एक्वेटिक चैंपियनशिप में जीता पदक
Aug 10, 2026, 9:41:00 AM
भूधंसान पर STG के खिलाफ लोगों का आक्रोश, आउटसोर्सिंग कंपनी का काम अनिश्चितकाल के लिए बंद
भूधंसान पर STG के खिलाफ लोगों का आक्रोश, आउटसोर्सिंग कंपनी का काम अनिश्चितकाल के लिए बंद
Aug 10, 2026, 9:36:00 AM
कॉमनवेल्थ पदक विजेता झंडू कुमार ने की पीएम मोदी से मुलाकात
कॉमनवेल्थ पदक विजेता झंडू कुमार ने की पीएम मोदी से मुलाकात
Aug 10, 2026, 9:27:00 AM
सोमवारी पर दर्शन के लिए गुप्ता धाम जा रहे पिता-पुत्री नहर में गिरे, तेज बहाव में दोनों लापता
सोमवारी पर दर्शन के लिए गुप्ता धाम जा रहे पिता-पुत्री नहर में गिरे, तेज बहाव में दोनों लापता
Aug 10, 2026, 9:24:00 AM
ड्यूटी खत्म कर लौट रहे कंपाउंडर को बदमाशों ने गले में मारी गोली, मौत
ड्यूटी खत्म कर लौट रहे कंपाउंडर को बदमाशों ने गले में मारी गोली, मौत
Aug 10, 2026, 9:17:00 AM
बैरिया चौक की अजीब स्थिति, विरोध में लोगों ने की धान की रोपनी
बैरिया चौक की अजीब स्थिति, विरोध में लोगों ने की धान की रोपनी
Aug 10, 2026, 8:24:00 AM
आस्था का अद्भुत संगम: युवाओं ने बनाई महाकाल की विशाल प्रतिमा, सोमवार को होगा जलार्पण
आस्था का अद्भुत संगम: युवाओं ने बनाई महाकाल की विशाल प्रतिमा, सोमवार को होगा जलार्पण
Aug 10, 2026, 8:18:00 AM