भोजपुर के बाद नालंदा में भारी बवाल, 10 से अधिक लोग गिरफ्तार, इलाका छावनी में तब्दील

बिहार के भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में पुलिस एनकाउंटर में युवक की मौत के बाद भारी बवाल हुआ है। अब नालंदा में भारी बवाल देखने को मिला है।

भोजपुर के बाद नालंदा में भारी बवाल, 10 से अधिक लोग गिरफ्तार, इलाका छावनी में तब्दील

नालंदा जिले के नगरनौसा में डिग्री कॉलेज की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन गुरुवार को हिंसक हो गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं कुछ सरकारी वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

नगरनौसा थाना क्षेत्र में डिग्री कॉलेज की स्थापना की मांग को लेकर छात्र और स्थानीय लोग सड़क पर उतरे थे। प्रदर्शन के दौरान अचानक माहौल बिगड़ गया और कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में कई पुलिस जवान घायल हो गए, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। उपद्रवियों ने कुछ वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पहले से पुलिस बल तैनात था और ड्रोन कैमरे से पूरे इलाके की निगरानी की जा रही थी। बावजूद इसके प्रदर्शन उग्र हो गया। सूचना मिलते ही हिलसा के एएसपी शैलजा कुमारी और एसडीएम अमित कुमार पटेल मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। 

पुलिस उपद्रवियों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। घटना के बाद नगरनौसा बाजार, चौक-चौराहों और प्रमुख सड़कों पर फ्लैग मार्च भी किया गया। फिलहाल यातायात व्यवस्था बहाल कर दी गई है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। अभी तक इस मामले में 10 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चूका है। फिलहाल पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

बता दें कि बिहार के भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में पुलिस एनकाउंटर में युवक की मौत के बाद भारी बवाल हुआ है। गुरुवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए और शव को रखकर आरा-बक्सर फोरलेन जाम कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों का आरोप है कि भरत ने आत्मसमर्पण कर दिया था, इसके बावजूद पुलिस ने उसे गोली मार दी। घटना के विरोध में बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए। पुलिस ने जिसे मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया था, उसका एनकाउंटर कर उसकी हत्या कर दी। 

नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य मामला: शिक्षकों पर गिर गई गाज, बर्खास्त
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य मामला: शिक्षकों पर गिर गई गाज, बर्खास्त
Sep 21, 2026, 5:09:00 PM
नकाबपोश लुटेरों का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार, लूट का सामान बरामद
नकाबपोश लुटेरों का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार, लूट का सामान बरामद
Sep 21, 2026, 4:51:00 PM
राजधानी में सजेगा एथलेटिक्स का बड़ा मंच, 9 राज्यों के सैकड़ों खिलाड़ी दिखाएंगे दम
राजधानी में सजेगा एथलेटिक्स का बड़ा मंच, 9 राज्यों के सैकड़ों खिलाड़ी दिखाएंगे दम
Sep 21, 2026, 4:32:00 PM
20 दिनों से लापता 7वीं क्लास की छात्रा का अबतक सुराग नहीं मिल पाया कोई
20 दिनों से लापता 7वीं क्लास की छात्रा का अबतक सुराग नहीं मिल पाया कोई
Sep 21, 2026, 4:27:00 PM
महिला और बेटे के साथ मारपीट, मां का टूटा हाथ
महिला और बेटे के साथ मारपीट, मां का टूटा हाथ
Sep 21, 2026, 3:57:00 PM
साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, RTO ई-चालान के नाम पर ठगी, 2 अपराधी गिरफ्तार
साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, RTO ई-चालान के नाम पर ठगी, 2 अपराधी गिरफ्तार
Sep 21, 2026, 3:32:00 PM
यूपी विधानसभा चुनाव: आजाद समाज पार्टी ने की 42 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा
यूपी विधानसभा चुनाव: आजाद समाज पार्टी ने की 42 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा
Sep 21, 2026, 3:17:00 PM
जमुई कांड पर तेजस्वी ने कहा-  बिहार में अराजक स्थिति हो चुकी है उत्पन्न
जमुई कांड पर तेजस्वी ने कहा- बिहार में अराजक स्थिति हो चुकी है उत्पन्न
Sep 21, 2026, 3:15:00 PM
खनिज कानून के खिलाफ कांग्रेस का शंखनाद, 26 सितंबर को लोकभवन घेराव का ऐलान
खनिज कानून के खिलाफ कांग्रेस का शंखनाद, 26 सितंबर को लोकभवन घेराव का ऐलान
Sep 21, 2026, 2:49:00 PM
महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा- दोषियों को दिलायी जाएगी कड़ी से कड़ी सजा
महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा- दोषियों को दिलायी जाएगी कड़ी से कड़ी सजा
Sep 21, 2026, 2:35:00 PM