लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर रंगदारी मांगने वाले का भंडाफोड़, पटना और मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर रंगदारी मांगने वाले का भंडाफोड़ हुआ है। पटना और मुजफ्फरपुर पुलिस की कार्रवाई में कन्हाई सहनी को गिरफ्तार किया गया है। बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के पुत्र से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी।

लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर रंगदारी मांगने वाले का भंडाफोड़, पटना और मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर रंगदारी मांगने वाले का भंडाफोड़ हुआ है।  पटना और मुजफ्फरपुर पुलिस की कार्रवाई में कन्हाई सहनी को गिरफ्तार किया गया है। रातों-रात अमीर बनने की चाहत ने एक युवक को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। उत्तर प्रदेश के जिस होटल में वह काम करता था, उसी होटल मालिक के मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर उसने 'लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप' के नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया। इसी फर्जी नेटवर्क के जरिए वह बिहार के वरिष्ठ नेताओं, उनके परिजनों और व्यवसायियों को धमकी देकर करोड़ों रुपये की रंगदारी मांग रहा था।

मामले का खुलासा तब हुआ जब मुजफ्फरपुर जिले के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन प्रमुख हस्तियों को धमकी दी गई। इनमें ब्रह्मपुरा के भाजपा नेता रंजीत सहनी से 50 लाख, साहेबगंज के राजेश कुमार सहनी से 1 करोड़ और बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के पुत्र से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। लगातार आ रही धमकियों के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और मुजफ्फरपुर SSP कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया।

जांच के दौरान यह बात भी सामने आई कि बीते 25 जुलाई 2026 को परबत्ता के पूर्व विधायक डॉ. संजीव कुमार से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। इस संबंध में पटना के कंकड़बाग थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पटना पुलिस और मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने संयुक्त रूप से तकनीकी साक्ष्यों व मानवीय सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई शुरू की।

तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस टीम ने मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर कन्हाई सहनी नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पटना पुलिस गिरफ्तार आरोपी को अपने साथ पटना ले गई है, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है। मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि पुलिस जल्द ही आरोपी को रिमांड पर लेगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गिरोह में उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

रंगदारी मांगने वाले इस शातिर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस और पीड़ित नेताओं ने राहत की सांस ली है। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ने सिर्फ खौफ पैदा कर जल्द पैसा कमाने के नीयत से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम का सहारा लिया था। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट्स की पड़ताल में जुटी हुई है।

मुजफ्फरपुर से मुकेश चौरसिया की रिपोर्ट 

Trending News

विवाद के बाद पत्नी आयी थी मायके, दामाद ने रेत दिया ससुर का गला
विवाद के बाद पत्नी आयी थी मायके, दामाद ने रेत दिया ससुर का गला
Jul 28, 2026, 12:21:00 PM
'बांकीपुर मेरा घर, इसे कोई नहीं भेद सकता' नितिन नवीन बोले-30 जुलाई को बनेगा नया कीर्तिमान
'बांकीपुर मेरा घर, इसे कोई नहीं भेद सकता' नितिन नवीन बोले-30 जुलाई को बनेगा नया कीर्तिमान
Jul 28, 2026, 12:13:00 PM
बांकीपुर में NDA का शक्ति प्रदर्शन, CM सम्राट बोले-एक-एक वोट BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा को मिलेगा
बांकीपुर में NDA का शक्ति प्रदर्शन, CM सम्राट बोले-एक-एक वोट BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा को मिलेगा
Jul 28, 2026, 11:59:00 AM
वन्यजीव संरक्षण के लिए 75 इको-कॉरिडोर का मास्टर प्लान तैयार, 14 क्षेत्र घोषित हुए अति संवेदनशील
वन्यजीव संरक्षण के लिए 75 इको-कॉरिडोर का मास्टर प्लान तैयार, 14 क्षेत्र घोषित हुए अति संवेदनशील
Jul 28, 2026, 11:57:00 AM
नक्सल के खिलाफ बड़ी सफलता, कई नक्सिलयों ने डाले हथियार
नक्सल के खिलाफ बड़ी सफलता, कई नक्सिलयों ने डाले हथियार
Jul 28, 2026, 11:50:00 AM
CID मुख्यालय पहुंचे पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते, मीडिया के सवालों पर साधी चुप्पी
CID मुख्यालय पहुंचे पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते, मीडिया के सवालों पर साधी चुप्पी
Jul 28, 2026, 11:46:00 AM
श्रावणी मेला 2026: पहली बार टेंट सिटी, एलईडी पर होंगे बाबा बैद्यनाथ के लाइव दर्शन, जीविका दीदी भी...
श्रावणी मेला 2026: पहली बार टेंट सिटी, एलईडी पर होंगे बाबा बैद्यनाथ के लाइव दर्शन, जीविका दीदी भी...
Jul 28, 2026, 11:43:00 AM
झारखंड में लाल आतंक पर बड़ा प्रहार, टॉप कमांडरों के करीबी 16 नक्सलियों ने किया सरेंडर
झारखंड में लाल आतंक पर बड़ा प्रहार, टॉप कमांडरों के करीबी 16 नक्सलियों ने किया सरेंडर
Jul 28, 2026, 11:31:00 AM
बिहार बंद के दौरान गोपालगंज में हिंसा, पुलिस, मीडिया और आमजन पर हमला करने वाले उपद्रवी गिरफ्तार
बिहार बंद के दौरान गोपालगंज में हिंसा, पुलिस, मीडिया और आमजन पर हमला करने वाले उपद्रवी गिरफ्तार
Jul 28, 2026, 11:27:00 AM
ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर रातों रात बना दिया चचरी का पुल, मगरमच्छ ने सिस्टम से लड़ना सीखा दिया
ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर रातों रात बना दिया चचरी का पुल, मगरमच्छ ने सिस्टम से लड़ना सीखा दिया
Jul 28, 2026, 11:14:00 AM