नाला खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन फटी, गैस रिसाव से सात छात्राएं बेहोश

नाला खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन फटी, गैस रिसाव से सात छात्राएं बेहोश
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 17, 2026, 5:05:00 PM

मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी प्रखंड अंतर्गत रोहुआ हाट के पास शुक्रवार को नाला निर्माण के लिए चल रही खुदाई के दौरान जेसीबी मशीन की टक्कर से पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन फटने के बाद तेज गति से गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

गैस का प्रभाव पाइपलाइन से सटे हाई स्कूल और मिडिल स्कूल तक पहुंच गया। रिसाव के कारण स्कूल की कक्षाओं में गैस भरने लगी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शिक्षकों ने तत्काल सभी छात्र छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाला और एहतियात के तौर पर स्कूल की छुट्टी कर दी। इसके बावजूद गैस के प्रभाव से हाई स्कूल की सात छात्राएं बेहोश हो गईं। सभी छात्राओं को तत्काल मुशहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार सभी छात्राओं की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि सड़क किनारे जेसीबी मशीन से नाला खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई, जिसके बाद रिसाव शुरू हो गया और गैस स्कूल परिसर तक पहुंच गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस तथा संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने गैस रिसाव पर नियंत्रण पाने के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है तथा पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारणों की भी पड़ताल की जा रही है।

मुजफ्फरपुर से मुकेश चौरसिया की रिपोर्ट

Trending News

बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM
भाजपा की जांच समिति पर कांग्रेस का सवाल, कहा-राजनीतिक मकसद से बनाई गई टीम
भाजपा की जांच समिति पर कांग्रेस का सवाल, कहा-राजनीतिक मकसद से बनाई गई टीम
Jul 17, 2026, 5:31:00 PM
संघर्ष की दुकान से सफलता की उड़ान, एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों ने NEET-UG पास कर रचा इतिहास
संघर्ष की दुकान से सफलता की उड़ान, एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों ने NEET-UG पास कर रचा इतिहास
Jul 17, 2026, 5:29:00 PM
उषा मार्टिन विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, प्रो. रजनी कांत ने संभाली कमान
उषा मार्टिन विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, प्रो. रजनी कांत ने संभाली कमान
Jul 17, 2026, 5:21:00 PM
नाला खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन फटी, गैस रिसाव से सात छात्राएं बेहोश
नाला खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन फटी, गैस रिसाव से सात छात्राएं बेहोश
Jul 17, 2026, 5:05:00 PM
बिहार के इस स्कूल में समय से पहले छुट्टी, गाली-गलौज, बंद शौचालय और बदहाल भोजन व्यवस्था
बिहार के इस स्कूल में समय से पहले छुट्टी, गाली-गलौज, बंद शौचालय और बदहाल भोजन व्यवस्था
Jul 17, 2026, 4:51:00 PM