शादी की रात खुल गया राज! दरवाजे से लौट गयी बारात, जाने क्या हुआ

शादी की रात खुल गया राज! दरवाजे से लौट गयी बारात, जाने क्या हुआ

हिंदी फिल्म का एक गाना है, क्योंकि सोने पर छाई महंगाई, मैं चांदी ले आयी। गाना तो बिल्कुल असली है लेकिन इसी से मिलती जुलती खबर राज्य के पूर्वी चंपारण जिले से है और इस खबर में ट्विस्ट है। मामला जेवर से ही जुडा हुआ है। दरअसल पूर्वी चंपारण में नेपाल से बारात आयी थी। शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी लेकिन एन वक्त पर यह सामने आया कि शादी में देने के लिए लाया गया जेवर नकली है। इसके बाद दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया।  मिली जानकारी के अनुसार मोतिहारी के सुगौली थाना अंतर्गत बेलवतिया गांव के निवासी लक्ष्मी नारायण सहनी की पुत्री के लिए पडोसी देश नेपाल से बारात आयी थी। दरअसल लक्ष्मी नारायण ने अपनी पुत्री की शादी नेपाल के बारा जिले के जुगुल सहनी के बेटे सुभाष कुमार से तय किया था। तय तारीख के अनुसार 22 जून को बारात नेपाल से भारत आयी। इस दौरान शादी की सभी रस्में भी शुरू हुई। जब कन्य निरीक्षण की रस्म निभायी जा रही थी। उसी वक्त व्यवधान शुरू हो गया।

बताया जा रहा है कि वर पक्ष की तरफ से वधू के लिए जो जेवर लाये गये थे। उसे देखने के बाद वधू पक्ष के लोगों को शक हुआ। वधू पक्ष का मानना था कि जो जेवर लाये गये हैं, वह सारे नकली हैं। इसके बाद शादी में बवाल हो गया। इस दौरान ग्रामीण एकत्र हो गये और उन्होंने बारातियों को बंधक बना लिया। लगातार हो रहे व्यावधान और विरोध के बीच लडकी ने भी शादी करने से इंकार कर दिया। मामला इतना बढा कि ग्रामीणों ने बारातियों को बंधक बना लिया। हालांकि बताया यह भी जा रहा है कि सुबह में ग्रामीणों ने बारातियों को छोड़ दिया। लेकिन लड़के और उसके पिता को बंधक बना कर रखा है। 

इधर इस पूरे प्रकरण पर दूल्हे के भाई ने का कहना था कि हमारी तरफ से जो जेवर लाये गये हैं, वह असली है। लेकिन लकड़ी वाले कह रहे हैं कि जेवर नकली है। उसके बाद हम लोगों को बंधक बना लिया। अब हम लोग प्रशासक के पास जा रहे है। वही लकड़ी के पिता का कहना था कि रस्म के वक्त जब जेवर की जांच की गयी, तब सब नकली साबित हुआ। जिसके बाद मैंने शादी करने से इंकार कर दिया। उनका यह भी कहना था कि जब हमने शादी तय किया था, तब हमने कहा था कि एक वाहन और एक ढोलना ले कर आइएगा, हम शादी कर लेंगे। लेकिन गाड़ी भी नहीं लिया और जो जेवर लेकर आये, वह भी नक़ली है।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Trending News

DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
Sep 16, 2026, 11:28:00 AM
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
Sep 16, 2026, 11:00:00 AM
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
Sep 16, 2026, 10:37:00 AM
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
Sep 16, 2026, 10:25:00 AM
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
Sep 15, 2026, 8:11:00 PM
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
Sep 15, 2026, 8:03:00 PM
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
Sep 15, 2026, 7:59:00 PM
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
Sep 15, 2026, 7:54:00 PM
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
Sep 15, 2026, 7:49:00 PM
युवक से पिस्तौल-चाकू के दम पर हजारों की लूट तीन पर मुकदमा दर्ज
युवक से पिस्तौल-चाकू के दम पर हजारों की लूट तीन पर मुकदमा दर्ज
Sep 15, 2026, 7:42:00 PM