तेज रफ्तार का कहर, ट्रक ने साइकिल सवार छात्रा को कुचला, मौके पर मौत, सड़क जाम

मोतिहारी। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में शनिवार को एक सड़क हादसे में 16 वर्षीय छात्रा की जान चली गई। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के चकिया-केसरिया मुख्य पथ पर भाग्यनगर नहर के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार छात्रा की मौत हो गई।

तेज रफ्तार का कहर, ट्रक ने साइकिल सवार छात्रा को कुचला, मौके पर मौत, सड़क जाम

मोतिहारी। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में शनिवार को एक सड़क हादसे में 16 वर्षीय छात्रा की जान चली गई। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के चकिया-केसरिया मुख्य पथ पर भाग्यनगर नहर के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार छात्रा की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई। 

ग्रामीणों ने मुआवजे और सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। मृत छात्रा की पहचान कैथवलिया गांव निवासी बिगन राम की पुत्री काजल कुमारी के रूप में हुई है। उसकी उम्र 16 वर्ष बताई गई है। 

परिजनों के अनुसार, काजल शनिवार को भी रोजाना की तरह साइकिल से कोचिंग पढ़ने के लिए चैनपुर जा रही थी। इसी दौरान भाग्यनगर नहर के समीप पीछे से आ रहे झारखंड नंबर के एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। 

आसपास के गांवों के ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंच गए। छात्रा की मौत से नाराज लोगों ने चकिया-केसरिया मुख्य पथ पर आवागमन रोक दिया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों की मांग थी कि मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए और इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी व्यवस्था की जाए। 

सड़क जाम होने से चकिया-केसरिया मार्ग पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

स्थानीय लोगों ने हादसे में शामिल ट्रक को घटनास्थल पर ही पकड़ लिया, लेकिन उसका चालक मौका पाकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर कल्याणपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। 

सोर्स-आईएएनएस 

Trending News

लूट और ठगी की बड़ी साजिश का खुलासा, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार
लूट और ठगी की बड़ी साजिश का खुलासा, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार
Nov 07, 2026, 7:48:00 PM
मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया गंगा तट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भव्य दीपोत्सव का किया शुभारंभ
मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया गंगा तट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भव्य दीपोत्सव का किया शुभारंभ
Nov 07, 2026, 7:21:00 PM
निशा भगत की मौत के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिम्मेदार, माफिया चला रहे सरकार: बाबूलाल मरांडी
निशा भगत की मौत के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिम्मेदार, माफिया चला रहे सरकार: बाबूलाल मरांडी
Nov 07, 2026, 7:06:00 PM
दिवाली और छठ को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने शेखपुरा जंक्शन और बस स्टैंड का किया निरीक्षण
दिवाली और छठ को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने शेखपुरा जंक्शन और बस स्टैंड का किया निरीक्षण
Nov 07, 2026, 6:46:00 PM
वीर जवानों के साथ PM मनाएंगे दीवाली, पीएम मोदी का वीडियो आया सामने
वीर जवानों के साथ PM मनाएंगे दीवाली, पीएम मोदी का वीडियो आया सामने
Nov 07, 2026, 6:31:00 PM
बंगाल से बिहार तक शराब तस्करी का खेल फेल, स्कॉर्पियो समेत 434 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त
बंगाल से बिहार तक शराब तस्करी का खेल फेल, स्कॉर्पियो समेत 434 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त
Nov 07, 2026, 6:12:00 PM
बिना लाइसेंस पटाखा बेचने पर दुकान होगी सील, सामान भी होगा जब्त
बिना लाइसेंस पटाखा बेचने पर दुकान होगी सील, सामान भी होगा जब्त
Nov 07, 2026, 5:44:00 PM
विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा, उपायुक्त बोले-लापरवाही-अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं
विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा, उपायुक्त बोले-लापरवाही-अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं
Nov 07, 2026, 5:31:00 PM
मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना : धनबाद के 1.98 लाख से अधिक लाभुकों को ₹41.66 करोड़ से अधिक का भुगतान
मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना : धनबाद के 1.98 लाख से अधिक लाभुकों को ₹41.66 करोड़ से अधिक का भुगतान
Nov 07, 2026, 5:12:00 PM
लापता टाइगर मोबाइल जवान का शव दरधा नदी से बरामद, हत्या की आशंका
लापता टाइगर मोबाइल जवान का शव दरधा नदी से बरामद, हत्या की आशंका
Nov 07, 2026, 4:30:00 PM