सप्तक्रांति एक्सप्रेस में बजा फायर अलार्म, मचा हड़कंप

मोतिहारी बापूधाम रेलवे स्टेशन पर आनंद विहार से मुजफ्फरपुर आ रही सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस संख्या 12558 के पार्सल वैन में शुक्रवार को अचानक फायर अलार्म बजने से हड़कंप मच गया।

सप्तक्रांति एक्सप्रेस में बजा फायर अलार्म, मचा हड़कंप

मोतिहारी बापूधाम रेलवे स्टेशन पर आनंद विहार से मुजफ्फरपुर आ रही सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस संख्या 12558 के पार्सल वैन में शुक्रवार को अचानक फायर अलार्म बजने से हड़कंप मच गया। मोतिहारी के आसपास अलार्म बजने के बाद एहतियातन ट्रेन को रोककर पार्सल वैन की जांच की गई। जांच में न आग मिली और न ही धुआं। 

ट्रेन के मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचने के बाद भी पार्सल वैन का अलार्म कई बार बजता रहा। इसके बाद रेल अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों ने दोबारा जांच की। तकनीकी परीक्षण में फायर अलार्म सिस्टम के सेंसर में खराबी सामने आई। सेंसर फॉल्ट के कारण बिना आग या धुएं के ही अलार्म सक्रिय हो रहा था।

रेल अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ट्रेन में आग लगने की कोई घटना नहीं हुई। सभी यात्री सुरक्षित रहे और पार्सल वैन में रखा सामान भी सुरक्षित पाया गया। तकनीकी खराबी के कारण कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल जरूर बना रहा, लेकिन जांच के बाद ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया। 

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट 

Trending News

 जदयू प्रदेश अल्पसंख्यक अध्यक्ष का भव्य स्वागत, नीतीश कुमार को लेकर कही बड़ी बात
जदयू प्रदेश अल्पसंख्यक अध्यक्ष का भव्य स्वागत, नीतीश कुमार को लेकर कही बड़ी बात
Aug 22, 2026, 2:24:00 PM
मेगा जॉब फेयर-2026 बना युवाओं के सपनों को साकार करने का मंच, तीसरे दिन 3487 युवाओं का चयन
मेगा जॉब फेयर-2026 बना युवाओं के सपनों को साकार करने का मंच, तीसरे दिन 3487 युवाओं का चयन
Aug 22, 2026, 2:19:00 PM
संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के संरक्षण में शुरू हुआ कुमकुमार्चन महायज्ञ
संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के संरक्षण में शुरू हुआ कुमकुमार्चन महायज्ञ
Aug 22, 2026, 1:55:00 PM
बरवाअड्डा थाना बना अखाड़ा! विधायक जयराम महतो पर मुखिया पुत्र ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप
बरवाअड्डा थाना बना अखाड़ा! विधायक जयराम महतो पर मुखिया पुत्र ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप
Aug 22, 2026, 1:38:00 PM
जमीन विवाद में महिलाओं से मारपीट, अस्पताल पहुंचे मंत्री संजय पासवान, गिरफ्तारी की मांग
जमीन विवाद में महिलाओं से मारपीट, अस्पताल पहुंचे मंत्री संजय पासवान, गिरफ्तारी की मांग
Aug 22, 2026, 1:36:00 PM
 कक्षा 11वीं-12वीं के छात्रों को कोचिंग में निःशुल्क पढ़ाई, स्टूडेंट मेंटरशिप प्रोग्राम का शुभारंभ
कक्षा 11वीं-12वीं के छात्रों को कोचिंग में निःशुल्क पढ़ाई, स्टूडेंट मेंटरशिप प्रोग्राम का शुभारंभ
Aug 22, 2026, 1:19:00 PM
सप्तक्रांति एक्सप्रेस में बजा फायर अलार्म, मचा हड़कंप
सप्तक्रांति एक्सप्रेस में बजा फायर अलार्म, मचा हड़कंप
Aug 22, 2026, 1:05:00 PM
पुलिस और राहुल दुबे गैंग के गुर्गों के बीच मुठभेड़, दो अपराधियों के पैर में लगी गोली
पुलिस और राहुल दुबे गैंग के गुर्गों के बीच मुठभेड़, दो अपराधियों के पैर में लगी गोली
Aug 22, 2026, 12:49:00 PM
 नदियां उफान पर, बिहार में बाढ़ का खतरा! पटना से भागलपुर तक अलर्ट, डूबने लगे गांव-खेत
नदियां उफान पर, बिहार में बाढ़ का खतरा! पटना से भागलपुर तक अलर्ट, डूबने लगे गांव-खेत
Aug 22, 2026, 12:37:00 PM
शिक्षक नियुक्ति विवाद में बड़ा मोड़, कमीशन ने तय की दावे की अंतिम डेडलाइन
शिक्षक नियुक्ति विवाद में बड़ा मोड़, कमीशन ने तय की दावे की अंतिम डेडलाइन
Aug 22, 2026, 12:14:00 PM