प्रशांत किशोर पर दो-दो मुकदमा, पहले कोर्ट में मेरे आरोपों का जवाब दें, संजय जायसवाल का पलटवार
जन सुराज के प्रेणता व बांकीपुर के बिधायक प्रशांत किशोर द्वारा भाजपा सांसद पर लगातार हमलावर होने के बाद अब संजय जायसवाल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है और उनपर तंज कसा है। उन्होंने कहा-पहले कोर्ट में मेरे आरोपों का जवाब दें।

जन सुराज के प्रेणता व बांकीपुर के बिधायक प्रशांत किशोर द्वारा भाजपा सांसद पर लगातार हमलावर होने के बाद अब संजय जायसवाल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है और उनपर तंज कसा है। भाजपा सांसद ने सवाल पर कहा कि मैंने उनपर दो-दो मुकदमा किया है और अभी तक उन्होंने अपने वकील के माध्यम से सिर्फ इतना लिखित बयान दिया है कि ये एक राजनीतिक साजिश है।
उन्होंने कोर्ट में अबतक ये नहीं बताया है कि मेरा आरोप उनके ऊपर सही है या गलत है। अगले पंद्रह तारीख को जब कोर्ट में इसकी जिरह होगी तो वो बताएंगे कि आखिर राजनीतिक साजिश क्या है ? अभी तक उन्होंने ये भी नही बताया है कि मेरा आरोप गलत है या सही है।
संजय जायसवाल ने कहा-आपके अथवा आपके वकील में इतनी क्षमता नहीं है कि वो बता सके कि मैंने जो आरोप लगाया है, वो सही है या गलत तो मैं ऐसे आदमी के बारे में क्या बोलूं।
वहीं देश मे चीनी के लगातार बढ़ रहे दाम के सवाल पर बीजेपी सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार इस मुद्दे को काफी गंभीरता से देख रही है और एक सप्ताह के अंदर इसका निदान निकाल लिया जाएगा। सरकार ये चाहती है कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले। ब्राजील व अन्य देश भी एक बैलेंस बनाने का काम करता है और भारत भी करता है। चीनी के मूल्य को लेकर हमारी सरकार भी चिंतित है और बहुत जल्द इसका निदान हो जाएगा।
मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट











