पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पंचमंदिर समिति की बड़ी पहल, 20 एकड़ में लगाए गए आम के 360 पौधे

पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मोतिहारी की पंचमंदिर प्रबंध समिति ने एक अनूठी पहल की है। मजुराहां स्थित करीब 20 एकड़ जमीन पर समिति की ओर से 33 किस्मों के आम के 360 पौधे लगाए गए।

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पंचमंदिर समिति की बड़ी पहल, 20 एकड़ में लगाए गए आम के 360 पौधे

मोतिहारी : पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मोतिहारी की पंचमंदिर प्रबंध समिति ने एक अनूठी पहल की है। मजुराहां स्थित करीब 20 एकड़ जमीन पर समिति की ओर से 33 किस्मों के आम के 360 पौधे लगाए गए। इस वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी  सौरभ सुमन यादव और पुलिस अधीक्षक  स्वर्ण प्रभात  ने संयुक्त रूप से किया। आयोजकों के अनुसार, यह बिहार में अपनी तरह की पहली पहल है।

डॉ. सीकरीया ने कहा- लगाए गए आम की सभी प्रजातियां भारतीय हैं, जिनमें से कई विदेशों में अलग-अलग नामों से प्रसिद्ध हैं

इस अवसर पर पंचमंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. शम्भूनाथ सीकरीया, सचिव सुधीर अग्रवाल, मजुरहा  के पूर्व मुखिया मोहन सिंह एवं समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। समिति के अध्यक्ष डॉ. सीकरीया ने कहा कि लगाए गए आम की सभी प्रजातियां भारतीय हैं, जिनमें से कई विदेशों में अलग-अलग नामों से प्रसिद्ध हैं। इस पहल का उद्देश्य इन खास प्रजातियों को बिहार के लोगों तक पहुंचाना और चम्पारण की आम उत्पादन से जुड़ी ऐतिहासिक पहचान को फिर से मजबूत करना है। 

वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण, हरियाली और बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है - DM व SP

उन्होंने बताया कि भविष्य में तीन हजार वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें विशेष किस्मों के फलदार पौधे भी शामिल होंगे। जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव और पुलिस अधीक्षक  स्वर्ण प्रभात ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण, हरियाली और बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने स्थानीय लोगों से पौधों की देखभाल और सुरक्षा में सहयोग करने की अपील की। पर्यावरण बचाना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी का कर्तव्य है। आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, हरियाली और बेहतर पर्यावरण का उपहार दे सकता है। यहां लगाए गए सभी वृक्षों के किस्म का चयन अभय कृष्णा सीकरीया के द्वारा किया गया।

मोतिहारी से प्रकाश सिंह की रिपोर्ट

Trending News

SSP ने कहा- दुर्गा पूजा को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में फोर्स तैनात, सोशल मीडिया पर भी नजर
SSP ने कहा- दुर्गा पूजा को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में फोर्स तैनात, सोशल मीडिया पर भी नजर
Oct 13, 2026, 10:38:00 AM
भू-माफिया के ठिकाने पर पुलिस की बड़ी छापेमारी, 27 लाख कैश व हथियार बरामद
भू-माफिया के ठिकाने पर पुलिस की बड़ी छापेमारी, 27 लाख कैश व हथियार बरामद
Oct 13, 2026, 10:20:00 AM
CEC और SIR के खिलाफ पटना में आज राजभवन मार्च, बड़ी संख्या में जुटेंगे युवा व लेफ्ट के नेता
CEC और SIR के खिलाफ पटना में आज राजभवन मार्च, बड़ी संख्या में जुटेंगे युवा व लेफ्ट के नेता
Oct 13, 2026, 9:59:00 AM
CJP प्रोटेस्ट : दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, हिरासत में सौरव और आशुतोष
CJP प्रोटेस्ट : दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, हिरासत में सौरव और आशुतोष
Oct 13, 2026, 9:48:00 AM
INDvsWI : चौथे टी20 के लिए हैदराबाद पहुंची टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
INDvsWI : चौथे टी20 के लिए हैदराबाद पहुंची टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
Oct 13, 2026, 9:21:00 AM
कैंडल मार्च निकाल विस्थापितों की चेतावनी, नियोजन पत्र दो या उग्र आंदोलन झेलो
कैंडल मार्च निकाल विस्थापितों की चेतावनी, नियोजन पत्र दो या उग्र आंदोलन झेलो
Oct 13, 2026, 8:23:00 AM
दुर्गा पूजा की सुरक्षा को लेकर SP का निरीक्षण, असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी
दुर्गा पूजा की सुरक्षा को लेकर SP का निरीक्षण, असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी
Oct 13, 2026, 8:18:00 AM
6 राज्यों में नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति, देखें लिस्ट
6 राज्यों में नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति, देखें लिस्ट
Oct 12, 2026, 10:18:00 PM
स्कूल के पास किराए के मकान से 51 लीटर बीयर समेत अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
स्कूल के पास किराए के मकान से 51 लीटर बीयर समेत अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
Oct 12, 2026, 9:40:00 PM
भागलपुर जेल से रिहा हुआ कुख्यात, पुलिस प्रशासन अलर्ट
भागलपुर जेल से रिहा हुआ कुख्यात, पुलिस प्रशासन अलर्ट
Oct 12, 2026, 9:32:00 PM