स्कूल के पास किराए के मकान से 51 लीटर बीयर समेत अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए उत्पाद विभाग की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में सोमवार की रात जहानाबाद में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की।

स्कूल के पास किराए के मकान से 51 लीटर बीयर समेत अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

जहानाबाद : बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए उत्पाद विभाग की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में सोमवार की रात जहानाबाद में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक किराए के मकान से करीब 51 लीटर बीयर समेत अंग्रेजी शराब की कई बोतलें बरामद की गईं। इस कार्रवाई में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

उत्पाद विभाग की टीम को पीजी रोड स्थित गौतम बुद्ध विद्यालय के पास एक मकान में शराब रखे जाने की गुप्त सूचना मिली थी

मिली जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग की टीम को पीजी रोड स्थित गौतम बुद्ध विद्यालय के पास एक मकान में शराब रखे जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही उत्पाद पदाधिकारी रंजीता सिंह के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि संबंधित मकान गैरेज के ऊपर स्थित है, जहां किराए पर कुछ युवक रहते थे। छापेमारी के दौरान टीम ने 51 लीटर बीयर के साथ अंग्रेजी शराब की कई बोतलें बरामद कीं।

कार्रवाई के दौरान एन्मा गांव निवासी चंद्रकांत प्रियदर्शी को गिरफ्तार किया गया

वहीं कार्रवाई के दौरान एन्मा गांव निवासी चंद्रकांत प्रियदर्शी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उसने अपने भाई कुणाल का नाम भी बताया, जिसके शराब के अवैध कारोबार में शामिल होने की बात सामने आई है। हालांकि, इस संबंध में विभागीय जांच और आधिकारिक पुष्टि के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल उत्पाद विभाग की टीम गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर शराब के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। साथ ही, इस कारोबार में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। विभाग की इस कार्रवाई से इलाके में शराब के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा है।

जहानाबाद से बरुण कुमार की रिपोर्ट

Trending News

SSP ने कहा- दुर्गा पूजा को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में फोर्स तैनात, सोशल मीडिया पर भी नजर
SSP ने कहा- दुर्गा पूजा को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में फोर्स तैनात, सोशल मीडिया पर भी नजर
Oct 13, 2026, 10:38:00 AM
भू-माफिया के ठिकाने पर पुलिस की बड़ी छापेमारी, 27 लाख कैश व हथियार बरामद
भू-माफिया के ठिकाने पर पुलिस की बड़ी छापेमारी, 27 लाख कैश व हथियार बरामद
Oct 13, 2026, 10:20:00 AM
CEC और SIR के खिलाफ पटना में आज राजभवन मार्च, बड़ी संख्या में जुटेंगे युवा व लेफ्ट के नेता
CEC और SIR के खिलाफ पटना में आज राजभवन मार्च, बड़ी संख्या में जुटेंगे युवा व लेफ्ट के नेता
Oct 13, 2026, 9:59:00 AM
CJP प्रोटेस्ट : दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, हिरासत में सौरव और आशुतोष
CJP प्रोटेस्ट : दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, हिरासत में सौरव और आशुतोष
Oct 13, 2026, 9:48:00 AM
INDvsWI : चौथे टी20 के लिए हैदराबाद पहुंची टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
INDvsWI : चौथे टी20 के लिए हैदराबाद पहुंची टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
Oct 13, 2026, 9:21:00 AM
कैंडल मार्च निकाल विस्थापितों की चेतावनी, नियोजन पत्र दो या उग्र आंदोलन झेलो
कैंडल मार्च निकाल विस्थापितों की चेतावनी, नियोजन पत्र दो या उग्र आंदोलन झेलो
Oct 13, 2026, 8:23:00 AM
दुर्गा पूजा की सुरक्षा को लेकर SP का निरीक्षण, असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी
दुर्गा पूजा की सुरक्षा को लेकर SP का निरीक्षण, असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी
Oct 13, 2026, 8:18:00 AM
6 राज्यों में नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति, देखें लिस्ट
6 राज्यों में नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति, देखें लिस्ट
Oct 12, 2026, 10:18:00 PM
स्कूल के पास किराए के मकान से 51 लीटर बीयर समेत अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
स्कूल के पास किराए के मकान से 51 लीटर बीयर समेत अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
Oct 12, 2026, 9:40:00 PM
भागलपुर जेल से रिहा हुआ कुख्यात, पुलिस प्रशासन अलर्ट
भागलपुर जेल से रिहा हुआ कुख्यात, पुलिस प्रशासन अलर्ट
Oct 12, 2026, 9:32:00 PM