फरार हत्यारोपी पर कसा शिकंजा, न्यायालय के आदेश पर घर की हुई कुर्की
जिले में पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है। एसपी स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में लगातार अभियान भी चलाये जा रहे हैं। एसपी सभी मामलों की खुद मॉनिटरिंग भी कर रहे हैं। इसी क्रम में जिले में एक फरार हत्यारोपी के खिलाफ पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। दरअसल यहां पुलिस ने एक कडा कदम उठाते हुए एक हत्यारोपी के घर की कुर्की की। आरोपी फरार बताया जा रहा है। न्यायालय के आदेश पर यह प्रक्रिया हुई।
पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार लखौरा थाना कांड संख्या TR No.-840/24 के अभियुक्त सतेन्द्र राय के घर की कुर्की की गयी। बताया जा रहा है कि लखौरा थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ हत्या कांड के फरार अभियुक्त के घर कुर्की की कार्रवाई की। अभियुक्त सतेन्द्र राय निवासी गोला पकड़िया दर्जी टोला, थाना-लखौरा, जिला-पूर्वी चंपारण का है। अभियुक्त हत्या के आरोप में फरार चल रहा है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश के तहत विधि सम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए अभियुक्त की संपत्ति की कुर्की की।
मिली खबर के अनुसर एसपी स्वर्ण प्रभात ने जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया है। उनके निर्देशने पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि फरार अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि अपराधियों में कानून का भय कायम रहे।
मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट
Trending News