बिना डाक सरकारी भूमि पर हो रही बाजार वसूली ! अधिकारियों ने कहा, होगी कानूनी कार्रवाई

बिना डाक सरकारी भूमि पर हो रही बाजार वसूली ! अधिकारियों ने कहा, होगी कानूनी कार्रवाई
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 18, 2026, 5:23:00 PM

राज्य के पूर्वी चंपारण जिले से अहम खबर है। मिली जानकारी के अनुसार यहां सरकारी भूमि पर बिना डाक के ही बाजार वसूली की जा रही है। मामले के सामने आने के बाद अब सरकारी अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच और और संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मिली खबर के अनुसार पूर्वी चंपारण के लखौरा थाना क्षेत्र में सरकारी भूमि पर लगने वाले बाजार से कथित अवैध वसूली का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाजार की सरकारी बंदोबस्ती नहीं होने के बावजूद दुकानदारों और व्यापारियों से शुल्क वसूला जा रहा है। स्थानीय लोगों ने अंचल कार्यालय के कुछ कर्मियों और अधिकारियों की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है।

इधर ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। उधर, मोतिहारी सदर अंचल के सीओ सुनील कुमार ने कहा कि उन्हें फिलहाल मामले की जानकारी नहीं थी। शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। यदि बिना अनुमति या नियमों के विरुद्ध वसूली पाई गई तो उसे तत्काल बंद कराया जाएगा और संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पूर्वी चंपारण से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Trending News

पंचायत समिति की बैठक में भारी हंगामा, उपप्रमुख का योजनाओं के आवंटन में भेदभाव, जातिवाद का आरोप
पंचायत समिति की बैठक में भारी हंगामा, उपप्रमुख का योजनाओं के आवंटन में भेदभाव, जातिवाद का आरोप
Jul 18, 2026, 6:37:00 PM
सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का एक वर्ष पूर्ण, भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न
सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का एक वर्ष पूर्ण, भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न
Jul 18, 2026, 6:27:00 PM
जामताड़ा में प्रसूता मौत के बाद बढ़ा सियासी घमासान, SP कार्यालय पहुंची भाजपा
जामताड़ा में प्रसूता मौत के बाद बढ़ा सियासी घमासान, SP कार्यालय पहुंची भाजपा
Jul 18, 2026, 6:25:00 PM
FIFA World Cup 2026: स्पेन Vs अर्जेंटीना फाइनल, एक टिकट के लिए 27 लाख रुपये! कब, कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप का महामुकाबला
FIFA World Cup 2026: स्पेन Vs अर्जेंटीना फाइनल, एक टिकट के लिए 27 लाख रुपये! कब, कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप का महामुकाबला
Jul 18, 2026, 6:21:00 PM
नशे की खेप बचाने के चक्कर में सड़क पर बिछीं लाशें, झारखंड के दो तस्कर गिरफ्तार
नशे की खेप बचाने के चक्कर में सड़क पर बिछीं लाशें, झारखंड के दो तस्कर गिरफ्तार
Jul 18, 2026, 6:11:00 PM
शिक्षा के संदेश के साथ रवाना हुई 'फ्रीडम ड्राइव 2026', राज्यपाल ने दिखाई हरी झंडी
शिक्षा के संदेश के साथ रवाना हुई 'फ्रीडम ड्राइव 2026', राज्यपाल ने दिखाई हरी झंडी
Jul 18, 2026, 5:57:00 PM
सरकारी अस्पताल में मरीज के परिजनों से गार्ड ने की मारपीट, वायरल हुआ वीडियो
सरकारी अस्पताल में मरीज के परिजनों से गार्ड ने की मारपीट, वायरल हुआ वीडियो
Jul 18, 2026, 5:42:00 PM
UN Peacekeeping के लिए विदेश भेजे जाएंगे झारखंड पुलिस के DSP-SP,  इन 5 देशों में मिलेगी ट्रेनिंग
UN Peacekeeping के लिए विदेश भेजे जाएंगे झारखंड पुलिस के DSP-SP, इन 5 देशों में मिलेगी ट्रेनिंग
Jul 18, 2026, 5:35:00 PM
एक कॉल, 30 छापेमारी और 12 घंटे... फिर जो हुआ, उसने सबको चौंका दिया
एक कॉल, 30 छापेमारी और 12 घंटे... फिर जो हुआ, उसने सबको चौंका दिया
Jul 18, 2026, 5:24:00 PM
'एक छात्र–एक पौधा' अभियान से गूंजा रांची, 200 से ज्यादा पौधों के साथ हरियाली का संकल्प
'एक छात्र–एक पौधा' अभियान से गूंजा रांची, 200 से ज्यादा पौधों के साथ हरियाली का संकल्प
Jul 18, 2026, 5:24:00 PM