पंचायत समिति की बैठक में भारी हंगामा, उपप्रमुख का योजनाओं के आवंटन में भेदभाव, जातिवाद का आरोप

पंचायत समिति की बैठक में भारी हंगामा, उपप्रमुख का योजनाओं के आवंटन में भेदभाव, जातिवाद का आरोप
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 18, 2026, 6:37:00 PM

सहरसा जिले के सलखुआ प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में शनिवार को आयोजित पंचायत समिति की बैठक विकास योजनाओं में कथित पक्षपात, कमीशनखोरी और भुगतान में अनियमितता के आरोपों को लेकर हंगामे की भेंट चढ़ गई। बैठक के दौरान पंचायत समिति सदस्यों ने प्रखंड प्रमुख पर गंभीर आरोप लगाए, वहीं प्रमुख ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया।

बैठक में उपप्रमुख बाबूलाल यादव ने योजनाओं के आवंटन में भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि नियमानुसार सभी पंचायत समिति सदस्यों को समान रूप से योजनाएं मिलनी चाहिए थीं, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि योजनाओं के चयन में जातिवाद और पक्षपात को बढ़ावा दिया गया है। उपप्रमुख के अनुसार, एक पंचायत समिति सदस्य को पूरे वर्ष में महज साढ़े चार लाख रुपये की योजना दी गई, जबकि अन्य सदस्यों के हिस्से की योजनाओं को काटकर प्रमुख के अपने पंचायत समिति क्षेत्र उटेशरा में अधिक योजनाएं संचालित की गईं। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

पंचायत समिति सदस्य मेराज आलम ने योजनाओं के भुगतान में भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भुगतान के बदले 50 प्रतिशत पीसी (कमीशन) की मांग की जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कमीशन नहीं देने पर योजनाओं का भुगतान रोक दिया जाता है, जिससे क्षेत्र का विकास प्रभावित हो रहा है। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य दीपक दास ने सदन के माहौल पर तंज कसते हुए कहा, “दुविधा में दोनों गए, माया मिली न राम।” उन्होंने कहा कि पूर्व प्रखंड प्रमुख के कार्यकाल में भी मेराज आलम अपनी समस्याओं को लेकर परेशान थे और वर्तमान कार्यकाल में भी उनकी स्थिति जस की तस बनी हुई है।

सदन में लगाए गए आरोपों पर प्रखंड प्रमुख सरिता संगम ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि सभी योजनाओं का संचालन सरकारी दिशा-निर्देशों और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है। उन्होंने पक्षपात, जातिवाद और कमीशनखोरी के आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि किसी भी सदस्य के साथ भेदभाव नहीं किया गया है। बैठक के दौरान हंगामे के अलावा सड़क, प्रधानमंत्री आवास योजना, नल-जल, स्वास्थ्य, कृषि तथा खाद-बीज की कीमतों समेत जनहित से जुड़े कई मुद्दों पर भी चर्चा हुई। पंचायत समिति सदस्यों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से कई सवाल किए। अधिकारियों ने शिकायतों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट

Trending News

मुख्यालय सहित विभिन्न गांव में धूमधाम से मनाया गया बिपत्तारिणी पूजा
मुख्यालय सहित विभिन्न गांव में धूमधाम से मनाया गया बिपत्तारिणी पूजा
Jul 18, 2026, 7:21:00 PM
सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, दिव्यांग बच्चों को मिला सहारा
सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, दिव्यांग बच्चों को मिला सहारा
Jul 18, 2026, 7:14:00 PM
सदर अस्पताल में लापरवाही से प्रसूता, नवजात की मौत, भाजपा का उग्र प्रदर्शन
सदर अस्पताल में लापरवाही से प्रसूता, नवजात की मौत, भाजपा का उग्र प्रदर्शन
Jul 18, 2026, 7:07:00 PM
सीएम द्वारा हुआ बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित हैंगर का उद्घाटन, 4 प्रशिक्षुओं को CPL प्रमाण-पत्र
सीएम द्वारा हुआ बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित हैंगर का उद्घाटन, 4 प्रशिक्षुओं को CPL प्रमाण-पत्र
Jul 18, 2026, 6:59:00 PM
मॉडल स्कूलों से बदलेगी बिहार की शिक्षा की तस्वीर, छात्रों में बढ़ा उत्साह
मॉडल स्कूलों से बदलेगी बिहार की शिक्षा की तस्वीर, छात्रों में बढ़ा उत्साह
Jul 18, 2026, 6:47:00 PM
जामताड़ा : 'Accept' दबाते ही उड़ जाते थे पैसे, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
जामताड़ा : 'Accept' दबाते ही उड़ जाते थे पैसे, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
Jul 18, 2026, 6:39:00 PM
पंचायत समिति की बैठक में भारी हंगामा, उपप्रमुख का योजनाओं के आवंटन में भेदभाव, जातिवाद का आरोप
पंचायत समिति की बैठक में भारी हंगामा, उपप्रमुख का योजनाओं के आवंटन में भेदभाव, जातिवाद का आरोप
Jul 18, 2026, 6:37:00 PM
सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का एक वर्ष पूर्ण, भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न
सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का एक वर्ष पूर्ण, भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न
Jul 18, 2026, 6:27:00 PM
जामताड़ा में प्रसूता मौत के बाद बढ़ा सियासी घमासान, SP कार्यालय पहुंची भाजपा
जामताड़ा में प्रसूता मौत के बाद बढ़ा सियासी घमासान, SP कार्यालय पहुंची भाजपा
Jul 18, 2026, 6:25:00 PM
FIFA World Cup 2026: स्पेन Vs अर्जेंटीना फाइनल, एक टिकट के लिए 27 लाख रुपये! कब, कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप का महामुकाबला
FIFA World Cup 2026: स्पेन Vs अर्जेंटीना फाइनल, एक टिकट के लिए 27 लाख रुपये! कब, कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप का महामुकाबला
Jul 18, 2026, 6:21:00 PM