हरसिद्धि में झुका तिरंगा, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल

हरसिद्धि प्रखंड मुख्यालय स्थित सीडीपीओ कार्यालय पर लगा राष्ट्रीय ध्वज पिछले चार-पांच दिनों से झुकी अवस्था में है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि तिरंगे को साधारण डंडे के सहारे लगाया गया है, जिससे वह नीचे की ओर लटक रहा है।

हरसिद्धि में झुका तिरंगा, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल

हरसिद्धि प्रखंड मुख्यालय स्थित सीडीपीओ कार्यालय पर लगा राष्ट्रीय ध्वज पिछले चार-पांच दिनों से झुकी अवस्था में है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि तिरंगे को साधारण डंडे के सहारे लगाया गया है, जिससे वह नीचे की ओर लटक रहा है। रात में कार्यालय परिसर में पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण तिरंगा अंधेरे में भी नजर नहीं आता।

स्थानीय निवासी नवल सहनी ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए कहा कि राष्ट्रध्वज देश की आन-बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल तिरंगे को सम्मानजनक स्थिति में लगाने और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने की मांग की।

स्थानीय लोगों ने मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि सरकारी कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखना अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Trending News

मस्जिद परिसर में मौलवी की चाकू गोदकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी
मस्जिद परिसर में मौलवी की चाकू गोदकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी
Aug 17, 2026, 1:34:00 PM
 बिहार की राजपूत पॉलिटिक्स: सबसे ज्यादा विधायक, मजबूत पकड़…फिर भी सत्ता में हिस्सेदारी पर सवाल क्यों?
बिहार की राजपूत पॉलिटिक्स: सबसे ज्यादा विधायक, मजबूत पकड़…फिर भी सत्ता में हिस्सेदारी पर सवाल क्यों?
Aug 17, 2026, 1:23:00 PM
देर रात सदर अस्पताल पहुंचे प्रभारी मंत्री संजय सिंह; SNCU से गायब मिले डॉक्टर, बेड पर खून देख सीएस पर भड़के
देर रात सदर अस्पताल पहुंचे प्रभारी मंत्री संजय सिंह; SNCU से गायब मिले डॉक्टर, बेड पर खून देख सीएस पर भड़के
Aug 17, 2026, 1:22:00 PM
छात्र आंदोलन पर कांग्रेस की इमरजेंसी मीटिंग, CM घेराव से पहले बनेगी रणनीति
छात्र आंदोलन पर कांग्रेस की इमरजेंसी मीटिंग, CM घेराव से पहले बनेगी रणनीति
Aug 17, 2026, 1:06:00 PM
हरसिद्धि में झुका तिरंगा, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल
हरसिद्धि में झुका तिरंगा, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल
Aug 17, 2026, 1:03:00 PM
16 अगस्त नहीं, अब 23 अगस्त तक करें एलपीजी इ-केवाइसी
16 अगस्त नहीं, अब 23 अगस्त तक करें एलपीजी इ-केवाइसी
Aug 17, 2026, 12:50:00 PM
छात्रों से खुद मिलिए CM साहब! हेमंत सोरेन से राहुल गांधी की खास अपील
छात्रों से खुद मिलिए CM साहब! हेमंत सोरेन से राहुल गांधी की खास अपील
Aug 17, 2026, 12:46:00 PM
नागपंचमी और सावन की तीसरी सोमवारी पर अरेराज सोमेश्वरनाथ मंदिर में हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा
नागपंचमी और सावन की तीसरी सोमवारी पर अरेराज सोमेश्वरनाथ मंदिर में हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा
Aug 17, 2026, 12:38:00 PM
यूजीसी नेट: एनटीए ने जारी किया आंसर की
यूजीसी नेट: एनटीए ने जारी किया आंसर की
Aug 17, 2026, 12:35:00 PM
CM आवास घेराव को लेकर पुलिस का प्लान तैयार, 2 हजार से ज्यादा जवान संभालेंगे मोर्चा
CM आवास घेराव को लेकर पुलिस का प्लान तैयार, 2 हजार से ज्यादा जवान संभालेंगे मोर्चा
Aug 17, 2026, 12:18:00 PM