'हमें बुला लो, ये लोग मेरी हत्या कर देंगे' नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष घर छोड़कर फरार

मोतिहारी के तुरकौलिया थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर बैलघटी गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने दहेज में चार पहिया वाहन (स्कॉर्पियो) नहीं मिलने पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

'हमें बुला लो, ये लोग मेरी हत्या कर देंगे' नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष घर छोड़कर फरार

मोतिहारी के तुरकौलिया थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर बैलघटी गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने दहेज में चार पहिया वाहन (स्कॉर्पियो) नहीं मिलने पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। मृतका की पहचान जयसिंहपुर बैलघटी निवासी सरवरे आलम की 22 वर्षीय पत्नी आशिया प्रवीण के रूप में हुई है। मृतका के भाई शाहनवाज ने बताया कि उसकी बहन की शादी इसी वर्ष जून माह में जयसिंहपुर गांव निवासी मुमताज आलम के पुत्र सरवरे आलम के साथ हुई थी। शादी में तय किए गए सभी सामान दिए गए थे, लेकिन विवाह के कुछ दिनों बाद ही ससुराल पक्ष की ओर से दहेज में स्कॉर्पियो की मांग की जाने लगी। मांग पूरी नहीं होने पर आशिया के साथ लगातार मारपीट और प्रताड़ना की जाती थी। 

शाहनवाज ने बताया कि घटना वाले दिन सुबह करीब नौ बजे आशिया ने अपनी बड़ी बहन को फोन किया। लगभग 45 सेकेंड की बातचीत में उसने केवल इतना कहा, “हमें बुला लो, नहीं तो ये लोग मेरी हत्या कर देंगे। इसके बाद फोन कट गया। जब दोबारा संपर्क करने की कोशिश की गई तो उसका मोबाइल बंद मिला। 

परिजनों के अनुसार दोपहर करीब दो बजे आशिया के ससुर का फोन आया और उन्होंने उसकी मौत की सूचना दी। जब मायके वाले ससुराल पहुंचे तो आशिया का शव फंदे से लटका हुआ मिला, जबकि घर के अन्य सदस्य फरार थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने पैतृक गांव रामगढ़वा ले गए। सदर डीएसपी-1 दिलीप कुमार ने बताया कि नवविवाहिता की संदिग्ध मौत की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। 

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि परिजनों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है तथा सभी बिंदुओं पर जांच करते हुए दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फरार आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट 

Trending News

 'अबुआ सरकार' से 'ठगुआ सरकार' तक, भाजपा कार्यसमिति ने झारखंड सरकार को घेरा
'अबुआ सरकार' से 'ठगुआ सरकार' तक, भाजपा कार्यसमिति ने झारखंड सरकार को घेरा
Oct 25, 2026, 6:55:00 PM
 SP के नेतृत्व में पलामू पुलिस ने लगाई 'Run For Unity', दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
SP के नेतृत्व में पलामू पुलिस ने लगाई 'Run For Unity', दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
Oct 25, 2026, 6:48:00 PM
 पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लूट की योजना विफल, 5 शातिर अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लूट की योजना विफल, 5 शातिर अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
Oct 25, 2026, 6:34:00 PM
आतंक का पर्याय बना पागल बंदर रेस्क्यू, व्यवसायियों ने ली राहत की सांस
आतंक का पर्याय बना पागल बंदर रेस्क्यू, व्यवसायियों ने ली राहत की सांस
Oct 25, 2026, 6:17:00 PM
 आभूषण दुकानों में छापेमारी, चार थानों की पुलिस के साथ 30 से अधिक जवान रहे तैनात
आभूषण दुकानों में छापेमारी, चार थानों की पुलिस के साथ 30 से अधिक जवान रहे तैनात
Oct 25, 2026, 6:00:00 PM
हत्या के प्रयास मामले में दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
हत्या के प्रयास मामले में दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
Oct 25, 2026, 5:39:00 PM
दो बैलों के साथ अमानवीय व्यवहार, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, थाने का घेराव करेगी भाजपा
दो बैलों के साथ अमानवीय व्यवहार, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, थाने का घेराव करेगी भाजपा
Oct 25, 2026, 5:30:00 PM
ब्रेजा कार से 172.8 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
ब्रेजा कार से 172.8 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Oct 25, 2026, 5:15:00 PM
मोतिहारी में सवर्ण आयोग के अध्यक्ष डॉ महाचन्द्र सिंह का भव्य अभिनंदन, EWS और UGC विवाद पर दिया बयान
मोतिहारी में सवर्ण आयोग के अध्यक्ष डॉ महाचन्द्र सिंह का भव्य अभिनंदन, EWS और UGC विवाद पर दिया बयान
Oct 25, 2026, 5:06:00 PM
पुलिस ने बरामद किए 57 गुम मोबाइल, छह महीने में 684 फोन रिकवर
पुलिस ने बरामद किए 57 गुम मोबाइल, छह महीने में 684 फोन रिकवर
Oct 25, 2026, 4:30:00 PM