'हर घर तिरंगा' एसएसबी ने निकाली भव्य बाइक और साइकिल रैली, तिरंगे के साथ दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश
Aug 12, 2026, 12:53:00 PM

मोतिहारी के सुगौली, प्रखंड सभागार परिसर से एवं विभिन्न पंचायतों में बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रचंड धूप के बावजूद विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए। शिक्षक,आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।
तिरंगा यात्रा प्रखंड परिसर से निकलकर राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए देवान गोलंबर चौक, मुख्य बाजार और थाना चौक पहुंची। इसके बाद यात्रा वापस प्रखंड परिसर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के माहौल में नजर आया।
मौके पर विधायक बबलू गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सर्राफ, बीडीओ नूतन किरण,सीडीपीओ, थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट









