कटिहार में दिनदहाड़े बीच बाजार अधिवक्ता को मारी गोली, मौके पर ही मौत

कटिहार में दिनदहाड़े अपराधियों ने बीच बाजार में अधिवक्ता को गोली मार दी। घटनास्थल पर अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की मौत हो गई। नगर थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली, पटेल चौक के पास हुए इस घटना का LIVE फुटेज भी सामने आया है।

कटिहार में दिनदहाड़े बीच बाजार अधिवक्ता को मारी गोली, मौके पर ही मौत

कटिहार में दिनदहाड़े अपराधियों ने बीच बाजार में अधिवक्ता को गोली मार दी। घटनास्थल पर अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की मौत हो गई।  नगर थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली, पटेल चौक के पास हुए इस घटना का LIVE फुटेज भी सामने आया है। जिसमें अपराधी द्वारा अधिवक्ता को गोली मारते हुए देखा जा सकता है। 

चर्चा यह है कि कोर्ट से जुड़े विवाद में अधिवक्ता को गोली मारी गई है। हालांकि आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। परिजन पुरानी विवाद को लेकर एक आरोपी का नाम लेकर उसी पर इस घटना को अंजाम देने का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस पुरे मामले के जांच में जुटी हुई है।

घटना के बारे में मृतक के बहनोई मुमताज आलम ने बताया है कि उसका घर नगर थाना क्षेत्र के रामपाडा में है, जहां उसकी बहन तबस्सुम के पड़ोस के रहने वाले आरोपी पक्ष  सोखवा और उसके घर वालों के साथ रास्ते के विवाद को लेकर 2 माह पूर्व झगड़ा हुआ था। जिसे लेकर मृतक की बहन ने नगर थाना में मामला दर्ज कराया था। 

इसी को लेकर कुछ दिन पूर्व कटिहार न्यायालय परिसर में मृतक अधिवक्ता गुड्डू अंसारी और आरोपी सोखवा के बीच विवाद हुआ था। जिसमें आरोपी में मारने की धमकी भी दी थी और मृतक और उसकी बहन पर थाना से मामला उठाने का दबाव बना रहा था। लेकिन मृतक और उसकी बहन,बहनोई इसके लिए तैयार नहीं थे। जिस कारण इस घटना को अंजाम दिया गया है।

वहीं कटिहार सदर  एसडीपीओ विशाल आनन्द ने बताया कि गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। सीसीटीवी खंगाली जा रही रही है। मृतक की बहन के साथ कोई पुराना विवाद था। सभी तथ्यों को खंगाला जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

कटिहार से तौसीफ की रिपोर्ट  

Trending News

फरियादियों के लिए बने शेड में खड़ी हो रही पुलिसकर्मियों की बाइक, थाना परिसर में इधर-उधर भटकते आगंतुक
फरियादियों के लिए बने शेड में खड़ी हो रही पुलिसकर्मियों की बाइक, थाना परिसर में इधर-उधर भटकते आगंतुक
Oct 05, 2026, 5:22:00 PM
कटिहार में दिनदहाड़े बीच बाजार अधिवक्ता को मारी गोली, मौके पर ही मौत
कटिहार में दिनदहाड़े बीच बाजार अधिवक्ता को मारी गोली, मौके पर ही मौत
Oct 05, 2026, 4:40:00 PM
चास अंचल कार्यालय में हंगामा, मारपीट के आरोप में हिरासत में 4 युवक
चास अंचल कार्यालय में हंगामा, मारपीट के आरोप में हिरासत में 4 युवक
Oct 05, 2026, 4:38:00 PM
CEC के खिलाफ विपक्ष का 8 को विरोध मार्च, तेजस्वी ने कहा- PM मोदी के इशारे पर ज्ञानेश करते हैं काम
CEC के खिलाफ विपक्ष का 8 को विरोध मार्च, तेजस्वी ने कहा- PM मोदी के इशारे पर ज्ञानेश करते हैं काम
Oct 05, 2026, 4:30:00 PM
 आरा जंक्शन पर तेजस राजधानी व पटना-इंदौर के ठहराव की मांग अबतक अधर में, यात्रियों में बढ़ रहा आक्रोश
आरा जंक्शन पर तेजस राजधानी व पटना-इंदौर के ठहराव की मांग अबतक अधर में, यात्रियों में बढ़ रहा आक्रोश
Oct 05, 2026, 4:28:00 PM
पुलिस की बड़ी चूक! जिसकी हत्या में 4 लोग गए जेल, वो नोएडा में बेच रहा था फल
पुलिस की बड़ी चूक! जिसकी हत्या में 4 लोग गए जेल, वो नोएडा में बेच रहा था फल
Oct 05, 2026, 4:14:00 PM
आईफोन लवर्स की मौज, iPhone 17 बस इतने में.. 15 भी सस्ता!
आईफोन लवर्स की मौज, iPhone 17 बस इतने में.. 15 भी सस्ता!
Oct 05, 2026, 4:10:00 PM
मंदिर व दुकानों में चोरी की वारदातों का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार
मंदिर व दुकानों में चोरी की वारदातों का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार
Oct 05, 2026, 3:49:00 PM
 गोपालगंज पुलिस की अनोखी पहल: रात्रिकालीन रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए शुरू हुई नियमित रात्रि बस सेवा
गोपालगंज पुलिस की अनोखी पहल: रात्रिकालीन रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए शुरू हुई नियमित रात्रि बस सेवा
Oct 05, 2026, 3:21:00 PM
Breaking : UP राज्यसभा के लिए बीजेपी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी
Breaking : UP राज्यसभा के लिए बीजेपी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी
Oct 05, 2026, 3:17:00 PM