पुलिस की बड़ी चूक! जिसकी हत्या में 4 लोग गए जेल, वो नोएडा में बेच रहा था फल

समस्तीपुर चार साल पहले जिस युवक की हत्या कर शव गायब करने के आरोप में रोसड़ा थाना में मामला दर्ज हुआ था और चार लोगों को जेल जाना पड़ा था। वहीं युवक अब नोएडा में जिंदा मिला है।

पुलिस की बड़ी चूक! जिसकी हत्या में 4 लोग गए जेल, वो नोएडा में बेच रहा था फल

समस्तीपुर : समस्तीपुर चार साल पहले जिस युवक की हत्या कर शव गायब करने के आरोप में रोसड़ा थाना में मामला दर्ज हुआ था और चार लोगों को जेल जाना पड़ा था। वहीं युवक अब नोएडा में जिंदा मिला है। युवक के जिंदा मिलने की खबर से लालपुर गांव समेत पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। नोएडा से युवक की पहचान होने के बाद ग्रामीण उसे पकड़कर रोसड़ा थाना ले आए। युवक को थाने में जिंदा देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। इसके बाद थाने पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मामला रोसड़ा थाना क्षेत्र के लालपुर गांव का है। 

जुलाई 2022 को मदन ने रोसड़ा थाना में आवेदन देकर दिव्यांग पुत्र रवि की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया था

आपको बता दें कि जुलाई 2022 को लालपुर निवासी मदन यादव ने रोसड़ा थाना में आवेदन देकर अपने 20 वर्षीय दिव्यांग पुत्र रवि शंकर कुमार की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया था। आवेदन में गांव के सहदेव पंडित, मुकेश पंडित और दिनेश पंडित पर उसके पुत्र से जेसीबी, ट्रैक्टर एवं आम के बगीचे में काम कराने का आरोप लगाया गया था। पुलिस को बताया गया था कि ट्रैक्टर पलटने से रवि शंकर की मौत हो गई, जिसके बाद उसके शव को गायब कर दिया गया। मामले में ट्रैक्टर चालक छोटू महतो को भी आरोपित बनाया गया था। इस मामले में रोसड़ा पुलिस ने सहदेव पंडित, मुकेश पंडित और छोटू महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि दिनेश पंडित ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। 

मामले में करीब 4 साल बाद बीते 2 अक्टूबर को उस समय नया मोड़ आ गया, रवि के जिंदा होने की मिली जानकारी

वहीं इस मामले में करीब चार साल बाद बीते दो अक्टूबर को उस समय नया मोड़ आ गया, जब रवि शंकर के जिंदा होने की जानकारी सामने आई। सभी बातों की जानकारी देते हुए आरोपितों ने बताया कि लालपुर गांव निवासी आकाश कुमार नोएडा में मजदूरी करता है। दो अक्टूबर की दोपहर करीब तीन बजे वह सैलून जाने के दौरान एक फल की दुकान के पास पहुंचा। वहां काम कर रहे युवक को देखकर आकाश ने उसकी पहचान रवि शंकर कुमार के रूप में की। इसके बाद उसने अपने साथियों और पंचायत के मुखिया को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने युवक को अपने साथ लिया और रोसड़ा थाना पहुंच गए। मूक बधिर युवक के जिंदा मिलने की खबर फैलते ही सैकड़ों ग्रामीण थाना परिसर पहुंच गए। 

ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच कराने व तत्कालीन SHO, IO व DSP की भूमिका की भी जांच कर कार्रवाई की मांग करने लगे

ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच कराने व तत्कालीन थानाध्यक्ष, अनुसंधानकर्ता (IO) और डीएसपी की भूमिका की भी जांच कर कार्रवाई की मांग करने लगे। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि यदि युवक जिंदा है तो बिना पर्याप्त सत्यापन के हत्या का मामला दर्ज कर निर्दोष लोगों को जेल भेजे जाने के मामले की भी जांच होनी चाहिए। इधर, इस मामले में रोसड़ा पुलिस अब मूक बधिर युवक के पहचान कर  चार वर्ष पुराने केस से जुड़े तथ्यों का सत्यापन  करने में जुट गई है। उसके बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

समस्तीपुर से संतोष कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

Trending News

कटिहार में दिनदहाड़े बीच बाजार अधिवक्ता को मारी गोली, मौके पर ही मौत
कटिहार में दिनदहाड़े बीच बाजार अधिवक्ता को मारी गोली, मौके पर ही मौत
Oct 05, 2026, 4:40:00 PM
चास अंचल कार्यालय में हंगामा, मारपीट के आरोप में हिरासत में 4 युवक
चास अंचल कार्यालय में हंगामा, मारपीट के आरोप में हिरासत में 4 युवक
Oct 05, 2026, 4:38:00 PM
CEC के खिलाफ विपक्ष का 8 को विरोध मार्च, तेजस्वी ने कहा- PM मोदी के इशारे पर ज्ञानेश करते हैं काम
CEC के खिलाफ विपक्ष का 8 को विरोध मार्च, तेजस्वी ने कहा- PM मोदी के इशारे पर ज्ञानेश करते हैं काम
Oct 05, 2026, 4:30:00 PM
 आरा जंक्शन पर तेजस राजधानी व पटना-इंदौर के ठहराव की मांग अबतक अधर में, यात्रियों में बढ़ रहा आक्रोश
आरा जंक्शन पर तेजस राजधानी व पटना-इंदौर के ठहराव की मांग अबतक अधर में, यात्रियों में बढ़ रहा आक्रोश
Oct 05, 2026, 4:28:00 PM
पुलिस की बड़ी चूक! जिसकी हत्या में 4 लोग गए जेल, वो नोएडा में बेच रहा था फल
पुलिस की बड़ी चूक! जिसकी हत्या में 4 लोग गए जेल, वो नोएडा में बेच रहा था फल
Oct 05, 2026, 4:14:00 PM
आईफोन लवर्स की मौज, iPhone 17 बस इतने में.. 15 भी सस्ता!
आईफोन लवर्स की मौज, iPhone 17 बस इतने में.. 15 भी सस्ता!
Oct 05, 2026, 4:10:00 PM
मंदिर व दुकानों में चोरी की वारदातों का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार
मंदिर व दुकानों में चोरी की वारदातों का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार
Oct 05, 2026, 3:49:00 PM
 गोपालगंज पुलिस की अनोखी पहल: रात्रिकालीन रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए शुरू हुई नियमित रात्रि बस सेवा
गोपालगंज पुलिस की अनोखी पहल: रात्रिकालीन रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए शुरू हुई नियमित रात्रि बस सेवा
Oct 05, 2026, 3:21:00 PM
Breaking : UP राज्यसभा के लिए बीजेपी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी
Breaking : UP राज्यसभा के लिए बीजेपी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी
Oct 05, 2026, 3:17:00 PM
Photos: गर्लफ्रेंड को गोद में लेकर झूमा करोड़पति यूट्यूबर, जूही ने बोल्डनेस से फैंस को बनाया दीवाना
Photos: गर्लफ्रेंड को गोद में लेकर झूमा करोड़पति यूट्यूबर, जूही ने बोल्डनेस से फैंस को बनाया दीवाना
Oct 05, 2026, 3:07:00 PM