CEC के खिलाफ विपक्ष का 8 को विरोध मार्च, तेजस्वी ने कहा- PM मोदी के इशारे पर ज्ञानेश करते हैं काम

बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव सहित विपक्ष की पार्टियां अभी थोड़ी देर पहले प्रेस कांफ्रेंस की। इस प्रेसवार्ता में तेजस्वी के अलावा वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी सहित गठबंधन के कई नेता मौजूद रहे।

CEC के खिलाफ विपक्ष का 8 को विरोध मार्च, तेजस्वी ने कहा- PM मोदी के इशारे पर ज्ञानेश करते हैं काम

पटना : बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव सहित विपक्ष की पार्टियां अभी थोड़ी देर पहले प्रेस कांफ्रेंस की। इस प्रेसवार्ता में तेजस्वी के अलावा वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी सहित गठबंधन के कई नेता मौजूद रहे। जिसमें ऐलान किया गया है कि आठ अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लोकभवन मार्च करने जा रही है। इस विरोध मार्च में महागठबंधन की सभी पार्टियां रहेंगी। ज्ञानेश कुमार के खिलाफ यह मार्च निकाला जा रहा है।

तेजस्वी ने कहा- बिहार से ही SIR शुरू हुआ था

विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार से ही मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) शुरू हुआ था। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बिहार में धांधली हुई हमलोग लगातार कहते थे कि चुनाव आयोग ईमानदारी से काम नहीं कर रहा है। जो हमलोग लगातार कह रहे थे वोट चोरी हुई है वो अब सामने आ रहा है। ज्ञानेश कुमार लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारे पर काम करते रहे हैं।

'बिहार हो या फिर बंगाल, जबरदस्त धांधली हुई'

तेजस्वी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार पर पद से जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो सकती। पहले मुख्य चुनाव आयुक्त के सिलेक्शन में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया भी शामिल होते थे। उन्होंने कहा कि 10 महीने में दो इलेक्शन कमिश्नर द्वारा 14 आपत्ति की गई। आरोप लगाया कि बिहार हो या फिर बंगाल का चुनाव, जबरदस्त धांधली हुई है। राजद नेता ने सवाल उठाया कि जब बिहार में महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपए भेजे गए थे तो चुनाव आयोग चुप क्यों था? उन्होंने कहा कि बिहार लोकतंत्र की जननी है और यहीं से बीजेपी के लोगों ने लोकतंत्र को खत्म करने की शुरुआत की। हम किसी कीमत पर लोकतंत्र खत्म नहीं होने देंगे।

ज्ञानेश को नमूना बनाकर वोट चोरी हुई, प्रधानमंत्री व गृह मंत्री ने यह काम किया है

तेजस्वी ने कहा कि जिस प्रकार से ज्ञानेश कुमार को नमूना बनाकर वोट चोरी हुई, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने यह काम किया है। ज्ञानेश को वोट चोरी के लिए ही बैठाया गया था। कल दिल्ली में विपक्षी दलों के सारे सांसद का विरोध मार्च है। मार्च के बाद सभी विपक्ष के दल राष्ट्रपति से मिलने जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने तय किया है कि हमलोग एक साथ सड़क पर उतरेंगे। सात तारीख को सभी इंडिया गठबंधन के लोग हर प्रखंड में ज्ञानेश कुमार, नरेंद्र मोदी और अमित शाह के खिलाफ आक्रोश मार्च निकालेंगे। आठ तारीख को सभी जिला मुख्यालय पर महागठबंधन के साथी धरना-प्रदर्शन करेंगे। पटना में सारे वरिष्ठ नेता सड़क पर होंगे। लोकभवन मार्च करेंगे। आठ अक्टूबर को विधानसभा के समक्ष सप्त मूर्ति के पास से यह मार्च शुरू होगा।

Trending News

फरियादियों के लिए बने शेड में खड़ी हो रही पुलिसकर्मियों की बाइक, थाना परिसर में इधर-उधर भटकते आगंतुक
फरियादियों के लिए बने शेड में खड़ी हो रही पुलिसकर्मियों की बाइक, थाना परिसर में इधर-उधर भटकते आगंतुक
Oct 05, 2026, 5:22:00 PM
कटिहार में दिनदहाड़े बीच बाजार अधिवक्ता को मारी गोली, मौके पर ही मौत
कटिहार में दिनदहाड़े बीच बाजार अधिवक्ता को मारी गोली, मौके पर ही मौत
Oct 05, 2026, 4:40:00 PM
चास अंचल कार्यालय में हंगामा, मारपीट के आरोप में हिरासत में 4 युवक
चास अंचल कार्यालय में हंगामा, मारपीट के आरोप में हिरासत में 4 युवक
Oct 05, 2026, 4:38:00 PM
CEC के खिलाफ विपक्ष का 8 को विरोध मार्च, तेजस्वी ने कहा- PM मोदी के इशारे पर ज्ञानेश करते हैं काम
CEC के खिलाफ विपक्ष का 8 को विरोध मार्च, तेजस्वी ने कहा- PM मोदी के इशारे पर ज्ञानेश करते हैं काम
Oct 05, 2026, 4:30:00 PM
 आरा जंक्शन पर तेजस राजधानी व पटना-इंदौर के ठहराव की मांग अबतक अधर में, यात्रियों में बढ़ रहा आक्रोश
आरा जंक्शन पर तेजस राजधानी व पटना-इंदौर के ठहराव की मांग अबतक अधर में, यात्रियों में बढ़ रहा आक्रोश
Oct 05, 2026, 4:28:00 PM
पुलिस की बड़ी चूक! जिसकी हत्या में 4 लोग गए जेल, वो नोएडा में बेच रहा था फल
पुलिस की बड़ी चूक! जिसकी हत्या में 4 लोग गए जेल, वो नोएडा में बेच रहा था फल
Oct 05, 2026, 4:14:00 PM
आईफोन लवर्स की मौज, iPhone 17 बस इतने में.. 15 भी सस्ता!
आईफोन लवर्स की मौज, iPhone 17 बस इतने में.. 15 भी सस्ता!
Oct 05, 2026, 4:10:00 PM
मंदिर व दुकानों में चोरी की वारदातों का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार
मंदिर व दुकानों में चोरी की वारदातों का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार
Oct 05, 2026, 3:49:00 PM
 गोपालगंज पुलिस की अनोखी पहल: रात्रिकालीन रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए शुरू हुई नियमित रात्रि बस सेवा
गोपालगंज पुलिस की अनोखी पहल: रात्रिकालीन रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए शुरू हुई नियमित रात्रि बस सेवा
Oct 05, 2026, 3:21:00 PM
Breaking : UP राज्यसभा के लिए बीजेपी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी
Breaking : UP राज्यसभा के लिए बीजेपी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी
Oct 05, 2026, 3:17:00 PM