विश्व आदिवासी दिवस पर जहानाबाद में लोहार समाज ने मनाया उत्सव, एसटी का अधिकार देने की मांग

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार, 9 अगस्त को जहानाबाद में लोहार आदिवासी संघ की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर के एक निजी रेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में लोहार समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

विश्व आदिवासी दिवस पर जहानाबाद में लोहार समाज ने मनाया उत्सव, एसटी का अधिकार देने की मांग

जहानाबाद। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार, 9 अगस्त को जहानाबाद में लोहार आदिवासी संघ की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर के एक निजी रेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में लोहार समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा और पहनावे में शामिल होकर अपनी संस्कृति और परंपरा की झलक प्रस्तुत की।

कार्यक्रम के दौरान भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। समाज के लोगों ने बिरसा मुंडा के सम्मान में नारे लगाए और उनके संघर्ष एवं बलिदान को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि बिरसा मुंडा आदिवासी समाज के लिए भगवान के समान हैं। उन्होंने आदिवासी समाज को संगठित करने और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

लोहार आदिवासी संघ के जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि उनके संगठन की ओर से वर्ष 2016 से लगातार विश्व आदिवासी दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस दिन समाज के लोग एकजुट होकर अपनी परंपरा, संस्कृति और पूर्वजों के संघर्ष को याद करते हैं। उन्होंने कहा कि आज भी लोहार समाज कई क्षेत्रों में पीछे है और सरकार से उनकी मांग है कि समाज के लोगों को समान अवसर और अधिकार मिले, ताकि वे भी अन्य वर्गों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ सकें।

उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के लोगों ने देश के लिए संघर्ष और बलिदान दिया है। ऐसे में उनके अधिकारों और विकास पर सरकार को विशेष ध्यान देना चाहिए। वहीं, लोहार आदिवासी संघ के जिला सचिव महेश विश्वकर्मा ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस समाज के लिए खुशी और गौरव का दिन है। उन्होंने कहा कि लोहार समाज की पहचान और वर्गीकरण को लेकर समाज के लोगों में लंबे समय से चिंता है। उन्होंने सरकार से मांग की कि लोहार समाज को उसके मूल अधिकारों के अनुरूप उचित वर्गीय पहचान और एसटी का अधिकार दिया जाए। 

उन्होंने कहा कि समाज को अलग-अलग नाम और श्रेणियों में बांटने के बजाय उनकी सामाजिक पहचान और अधिकारों को स्पष्ट किया जाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर अपनी संस्कृति को जीवंत किया। आयोजन में “जय जोहार, जय लोहाट, जय आदिवासी” जैसे नारों से माहौल गूंज उठा। कार्यक्रम के माध्यम से समाज के लोगों ने अपनी एकजुटता, संस्कृति और अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

जहानाबाद से बरुण कुमार की रिपोर्ट 


Trending News

मखदुमपुर रेफरल अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
मखदुमपुर रेफरल अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Oct 25, 2026, 1:17:00 PM
'मन की बात' में पीएम मोदी ने की मिथिला के मखाना का विदेशों में निर्यात पर चर्चा, मुख्यमंत्री ने जताया आभार
'मन की बात' में पीएम मोदी ने की मिथिला के मखाना का विदेशों में निर्यात पर चर्चा, मुख्यमंत्री ने जताया आभार
Oct 25, 2026, 1:06:00 PM
'मरांग बुरु धर्मगाढ़ महा सम्मेलन' सीएम हेमंत सोरेन से मिले संथाल समाज के प्रतिनिधिमंडल
'मरांग बुरु धर्मगाढ़ महा सम्मेलन' सीएम हेमंत सोरेन से मिले संथाल समाज के प्रतिनिधिमंडल
Oct 25, 2026, 12:47:00 PM
छठ की तैयारी तेज, जिला प्रशासन के निर्देश पर विभिन्न घाटों का निरीक्षण, खतरनाक घाटों की पहचान पर जोर
छठ की तैयारी तेज, जिला प्रशासन के निर्देश पर विभिन्न घाटों का निरीक्षण, खतरनाक घाटों की पहचान पर जोर
Oct 25, 2026, 12:02:00 PM
अनंत सिंह बनाएंगे नई पार्टी, JDU से निकाले जाने पर बाहुबली बोले-10 सीटों पर सिमट जाएगी, नीतीश कुमार...
अनंत सिंह बनाएंगे नई पार्टी, JDU से निकाले जाने पर बाहुबली बोले-10 सीटों पर सिमट जाएगी, नीतीश कुमार...
Oct 25, 2026, 11:39:00 AM
भोरे में फर्जी दाखिल-खारिज का मामला पहुंचा डीसीएलआर हथुआ की अदालत, अंचल कार्यालय की कार्यशैली पर उठे सवाल
भोरे में फर्जी दाखिल-खारिज का मामला पहुंचा डीसीएलआर हथुआ की अदालत, अंचल कार्यालय की कार्यशैली पर उठे सवाल
Oct 25, 2026, 11:14:00 AM
होटल के रेस्टोरेंट कैप्टन की चाकू मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
होटल के रेस्टोरेंट कैप्टन की चाकू मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
Oct 25, 2026, 11:01:00 AM
 जपला स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार और लावारिस खेप जब्त
जपला स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार और लावारिस खेप जब्त
Oct 25, 2026, 10:48:00 AM
सनकी भाई ने अपने छोटे भाई का गला काटकर गांव के मंदिर में चढ़ाया बलि, खौफनाक मंजर देखकर उड़े होश
सनकी भाई ने अपने छोटे भाई का गला काटकर गांव के मंदिर में चढ़ाया बलि, खौफनाक मंजर देखकर उड़े होश
Oct 25, 2026, 10:29:00 AM
पटना में सुबह-सुबह एनकाउंटर, गैराज संचालक की हत्या का आरोपी घायल, पैर में लगी गोली
पटना में सुबह-सुबह एनकाउंटर, गैराज संचालक की हत्या का आरोपी घायल, पैर में लगी गोली
Oct 25, 2026, 10:15:00 AM