रक्षाबंधन पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने डीएम को बांधी राखी, दिया प्रेम और सुरक्षा का संदेश

जहानाबाद। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बचपन प्ले स्कूल और फ्लाइंग कलर्स एकेडमी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया को राखी बांधकर पर्व की खुशियां साझा कीं।

रक्षाबंधन पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने डीएम को बांधी राखी, दिया प्रेम और सुरक्षा का संदेश

जहानाबाद। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बचपन प्ले स्कूल और फ्लाइंग कलर्स एकेडमी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया को राखी बांधकर पर्व की खुशियां साझा कीं। बच्चों की मासूम मुस्कान और रंग-बिरंगी राखियों से समाहरणालय का माहौल खुशनुमा हो उठा। इस दौरान बच्चों ने प्रेम, सम्मान, सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।

बच्चों ने जिलाधिकारी को अपने हाथों से राखी बांधी और मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। जिलाधिकारी ने भी बच्चों के साथ आत्मीयता से समय बिताया और उन्हें अपने हाथों से मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर बचपन प्ले स्कूल के संचालक अरुण प्रवाल और फ्लाइंग कलर्स एकेडमी के संचालक मोनाल प्रवाल ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, सुरक्षा और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने वाला त्योहार है। बच्चों को इन्हीं सामाजिक और मानवीय मूल्यों से परिचित कराने के उद्देश्य से यह विशेष गतिविधि आयोजित की गई।

उन्होंने कहा कि बच्चों को किताबों के ज्ञान के साथ सामाजिक संस्कार और मानवीय संवेदनाओं की शिक्षा देना भी जरूरी है। त्योहारों के माध्यम से बच्चों को समाज, रिश्तों और जिम्मेदारियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

वहीं, जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने बच्चों की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि नन्हे बच्चों द्वारा प्रेम और सम्मान का संदेश देना बेहद सुखद और प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि बच्चों में छोटी उम्र से ही अच्छे संस्कार, संवेदनशीलता, सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना आवश्यक है। ऐसी गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

रक्षाबंधन के मौके पर आयोजित यह पहल पारंपरिक पर्व को सामाजिक सरोकार से जोड़ने का सुंदर उदाहरण बनी। बच्चों द्वारा जिलाधिकारी को बांधी गई राखी ने यह संदेश दिया कि सुरक्षा और सम्मान की भावना केवल पारिवारिक रिश्तों तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का हिस्सा है।

जहानाबाद से बरुण कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

मुख्यमंत्री ने गयाजी से बैंकॉक के लिए इंडिगो एयरलाइंस की पहली नॉन-स्टॉप अंतराष्ट्रीय उड़ान सेवा का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने गयाजी से बैंकॉक के लिए इंडिगो एयरलाइंस की पहली नॉन-स्टॉप अंतराष्ट्रीय उड़ान सेवा का किया शुभारंभ
Oct 26, 2026, 4:12:00 PM
उचकागांव में हत्या के प्रयास मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध
उचकागांव में हत्या के प्रयास मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध
Oct 26, 2026, 4:09:00 PM
मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो गिरफ्तार, घर से दो देसी कट्टा और अर्द्धनिर्मित हथियार बरामद
मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो गिरफ्तार, घर से दो देसी कट्टा और अर्द्धनिर्मित हथियार बरामद
Oct 26, 2026, 3:52:00 PM
संग्रामपुर के ईजरा गांव में मिला मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप
संग्रामपुर के ईजरा गांव में मिला मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप
Oct 26, 2026, 3:40:00 PM
 पति देवता, विवाह सात जन्मों का रिश्ता, फिर लड़कियां शादी से क्यों कर रहीं इंकार?
पति देवता, विवाह सात जन्मों का रिश्ता, फिर लड़कियां शादी से क्यों कर रहीं इंकार?
Oct 26, 2026, 3:37:00 PM
बैंकिंग सेक्टर में छंटनी का सिलसिला जारी, 5 हजार कर्मचारियों की लिस्ट तैयार!
बैंकिंग सेक्टर में छंटनी का सिलसिला जारी, 5 हजार कर्मचारियों की लिस्ट तैयार!
Oct 26, 2026, 3:34:00 PM
विपक्ष की रैली का जवाब देने के लिए BJP की बड़ी तैयारी, देशभर में करेगी 'पैदल यात्रा'
विपक्ष की रैली का जवाब देने के लिए BJP की बड़ी तैयारी, देशभर में करेगी 'पैदल यात्रा'
Oct 26, 2026, 3:17:00 PM
जीवन ज्योति नर्सिंग होम पर कार्रवाई, पंजीकरण निलंबित
जीवन ज्योति नर्सिंग होम पर कार्रवाई, पंजीकरण निलंबित
Oct 26, 2026, 2:54:00 PM
बिहार MLC चुनाव 2026: मतगणना से पहले RJD की चुनाव आयोग से बड़ी मांग, कार्यकर्ताओं को दिया ये आदेश
बिहार MLC चुनाव 2026: मतगणना से पहले RJD की चुनाव आयोग से बड़ी मांग, कार्यकर्ताओं को दिया ये आदेश
Oct 26, 2026, 2:33:00 PM
25 अक्टूबर से 21 नवंबर तक चलेगी बिहार STET की परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
25 अक्टूबर से 21 नवंबर तक चलेगी बिहार STET की परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Oct 26, 2026, 2:24:00 PM