प्रजातंत्र की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन का आक्रोश मार्च, मोदी-शाह और ज्ञानेश कुमार के पुतले फूंके

जहानाबाद। प्रजातंत्र की रक्षा और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जहानाबाद में आक्रोश मार्च निकाला। मार्च कारगिल चौक से शुरू होकर अंबेडकर चौक तक पहुंचा।

प्रजातंत्र की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन का आक्रोश मार्च, मोदी-शाह और ज्ञानेश कुमार के पुतले फूंके

जहानाबाद। प्रजातंत्र की रक्षा और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जहानाबाद में आक्रोश मार्च निकाला। मार्च कारगिल चौक से शुरू होकर अंबेडकर चौक तक पहुंचा। मार्च का नेतृत्व संजय कुमार यादव ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। 

प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झंडे और बैनर लेकर चल रहे थे। बैनर पर “प्रजातंत्र की रक्षा करने एवं तानाशाही शक्तियों को सत्ता से हटाने के लिए” प्रदर्शन और पुतला दहन का आह्वान किया गया था। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले भी लेकर मार्च किया और बाद में अंबेडकर चौक पर उनका पुतला दहन किया। 

मार्च के दौरान संजय कुमार यादव ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष और पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया जरूरी है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर लोगों के बीच चिंता है। इसी के विरोध में इंडिया गठबंधन की ओर से आक्रोश मार्च निकाला गया है।

इंडिया गठबंधन के नेताओं ने आरोप लगाया कि देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं और चुनावी प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने चुनावी व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती की मांग की।

मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के सड़क पर उतरने से शहर का माहौल राजनीतिक नारों से गूंजता रहा। अंबेडकर चौक पर पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।

जहानाबाद से बरुण कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

क्या ट्रंप को देंगे झटका, 'किंगमेकर' की भूमिका में 52 लाख भारतीय-अमेरिकी मतदाता
क्या ट्रंप को देंगे झटका, 'किंगमेकर' की भूमिका में 52 लाख भारतीय-अमेरिकी मतदाता
Oct 07, 2026, 2:53:00 PM
सीएचसी के जन औषधि केंद्र में एक्सपायरी दवा मिलने का आरोप,  सिविल सर्जन को दी गई मामले की सूचना
सीएचसी के जन औषधि केंद्र में एक्सपायरी दवा मिलने का आरोप, सिविल सर्जन को दी गई मामले की सूचना
Oct 07, 2026, 2:49:00 PM
मोदी के 25 साल के सेवा सफर पर बोकारो में निकली 'सेवा ज्योति यात्रा'
मोदी के 25 साल के सेवा सफर पर बोकारो में निकली 'सेवा ज्योति यात्रा'
Oct 07, 2026, 2:41:00 PM
मोबाइल फोन पर 40% तक का ऑफ, iPhone से OnePlus तक..बंपर ऑफर
मोबाइल फोन पर 40% तक का ऑफ, iPhone से OnePlus तक..बंपर ऑफर
Oct 07, 2026, 2:38:00 PM
बकाया मजदूरी व स्थायीकरण की मांग को लेकर रात्रि प्रहरियों व सफाईकर्मियों का प्रदर्शन
बकाया मजदूरी व स्थायीकरण की मांग को लेकर रात्रि प्रहरियों व सफाईकर्मियों का प्रदर्शन
Oct 07, 2026, 2:25:00 PM
2 ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, चालक व सहायक चालाक गंभीर रूप घायल
2 ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, चालक व सहायक चालाक गंभीर रूप घायल
Oct 07, 2026, 2:11:00 PM
राहुल से कथित पुलिस दुर्व्यवहार व CEC के इस्तीफे की मांग पर INDIA गठबंधन का प्रदर्शन
राहुल से कथित पुलिस दुर्व्यवहार व CEC के इस्तीफे की मांग पर INDIA गठबंधन का प्रदर्शन
Oct 07, 2026, 1:57:00 PM
प्रजातंत्र की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन का आक्रोश मार्च, मोदी-शाह और ज्ञानेश कुमार के पुतले फूंके
प्रजातंत्र की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन का आक्रोश मार्च, मोदी-शाह और ज्ञानेश कुमार के पुतले फूंके
Oct 07, 2026, 1:52:00 PM
एक्शन में CM योगी, 20 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला
एक्शन में CM योगी, 20 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला
Oct 07, 2026, 1:47:00 PM
25YearsOfSeva : PM मोदी ने कहा- ये जनता-जनार्दन के निरंतर आशीर्वाद का परिणाम
25YearsOfSeva : PM मोदी ने कहा- ये जनता-जनार्दन के निरंतर आशीर्वाद का परिणाम
Oct 07, 2026, 1:20:00 PM