मोदी के 25 साल के सेवा सफर पर बोकारो में निकली 'सेवा ज्योति यात्रा'

बोकारो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से सेवा ज्योति यात्रा सह विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सेक्टर-1 स्थित सर्किट हाउस के सामने मैदान में हुआ।

मोदी के 25 साल के सेवा सफर पर बोकारो में निकली 'सेवा ज्योति यात्रा'

बोकारो : बोकारो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से सेवा ज्योति यात्रा सह विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सेक्टर-1 स्थित सर्किट हाउस के सामने मैदान में हुआ। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के राजनीतिक सफर और उपलब्धियों को याद किया।

पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा- 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी

पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि सात अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में करीब 13 वर्ष और देश के प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष का कार्यकाल उनके नेतृत्व और सेवा की लंबी यात्रा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह 25 वर्ष अभूतपूर्व और अकल्पनीय रहे हैं। मोदी ने गुजरात को विकास के क्षेत्र में अग्रणी बनाया और अब भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

'प्रधानमंत्री ने देश की सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने के साथ गरीबों के कल्याण के लिए कई योजनाएं लागू की हैं'

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने के साथ गरीबों के कल्याण के लिए कई योजनाएं लागू की हैं। इसी उपलब्धि के उपलक्ष्य में सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। उन्होंने घोषणा की कि सर्किट हाउस चौक को अब 'विकसित भारत चौक' के नाम से जाना जाएगा। वहीं पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Trending News

2026 में दशहरा क्यों खास है? विजयादशमी की सही तारीख, रावण दहन का शुभ मुहूर्त, धार्मिक महत्व, सब जानिए
2026 में दशहरा क्यों खास है? विजयादशमी की सही तारीख, रावण दहन का शुभ मुहूर्त, धार्मिक महत्व, सब जानिए
Oct 07, 2026, 3:43:00 PM
MLC चुनाव के कारण मतदान करने वाले शिक्षक मतदाताओं को एक दिन का विशेष अवकाश
MLC चुनाव के कारण मतदान करने वाले शिक्षक मतदाताओं को एक दिन का विशेष अवकाश
Oct 07, 2026, 3:30:00 PM
Breaking : 72वीं BPSC PT फिर स्थगित! 25 अक्टूबर को अब नहीं होगा एग्जाम
Breaking : 72वीं BPSC PT फिर स्थगित! 25 अक्टूबर को अब नहीं होगा एग्जाम
Oct 07, 2026, 3:19:00 PM
ग्रामीण उद्यमियों को मिलेगा व्यवसाय विस्तार और बाजार से जुड़ने का अवसर
ग्रामीण उद्यमियों को मिलेगा व्यवसाय विस्तार और बाजार से जुड़ने का अवसर
Oct 07, 2026, 3:13:00 PM
बिहार के आनंद ने रचा इतिहास, बने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में पुस्तक का विमोचन करने वाले भारतीय लेखक
बिहार के आनंद ने रचा इतिहास, बने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में पुस्तक का विमोचन करने वाले भारतीय लेखक
Oct 07, 2026, 3:06:00 PM
मोतिहारी में मोदी के 25 साल पर 'विकसित भारत संकल्प सभा', PM- नितिन नबीन का वर्चुअल संबोधन, हजारों लोगों ने की शिरकत
मोतिहारी में मोदी के 25 साल पर 'विकसित भारत संकल्प सभा', PM- नितिन नबीन का वर्चुअल संबोधन, हजारों लोगों ने की शिरकत
Oct 07, 2026, 3:02:00 PM
बाल-बाल बचे MP ढुल्लू महतो और MLA शत्रुघ्न महतो!
बाल-बाल बचे MP ढुल्लू महतो और MLA शत्रुघ्न महतो!
Oct 07, 2026, 2:58:00 PM
क्या ट्रंप को देंगे झटका, 'किंगमेकर' की भूमिका में 52 लाख भारतीय-अमेरिकी मतदाता
क्या ट्रंप को देंगे झटका, 'किंगमेकर' की भूमिका में 52 लाख भारतीय-अमेरिकी मतदाता
Oct 07, 2026, 2:53:00 PM
सीएचसी के जन औषधि केंद्र में एक्सपायरी दवा मिलने का आरोप,  सिविल सर्जन को दी गई मामले की सूचना
सीएचसी के जन औषधि केंद्र में एक्सपायरी दवा मिलने का आरोप, सिविल सर्जन को दी गई मामले की सूचना
Oct 07, 2026, 2:49:00 PM
मोदी के 25 साल के सेवा सफर पर बोकारो में निकली 'सेवा ज्योति यात्रा'
मोदी के 25 साल के सेवा सफर पर बोकारो में निकली 'सेवा ज्योति यात्रा'
Oct 07, 2026, 2:41:00 PM