जमीन विवाद में महिलाओं से मारपीट, अस्पताल पहुंचे मंत्री संजय पासवान, गिरफ्तारी की मांग

जहानाबाद। मोदनगंज प्रखंड के परियांवा गांव में जमीन विवाद को लेकर तीन महिलाओं के साथ मारपीट की घटना के बाद शनिवार को बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचे।

जमीन विवाद में महिलाओं से मारपीट, अस्पताल पहुंचे मंत्री संजय पासवान, गिरफ्तारी की मांग

जहानाबाद। मोदनगंज प्रखंड के परियांवा गांव में जमीन विवाद को लेकर तीन महिलाओं के साथ मारपीट की घटना के बाद शनिवार को बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायल महिलाओं और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और घटना की पूरी जानकारी ली। मंत्री ने पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

मारपीट की घटना में परियांवा गांव निवासी 37 वर्षीय सीमा देवी, 30 वर्षीय अर्चना देवी और 52 वर्षीय जगिया देवी घायल हुई हैं। तीनों का इलाज सदर अस्पताल में डॉ. सुनील राय की देखरेख में चल रहा है। घायल महिलाओं ने बताया कि जमीन को लेकर उनका पहले से विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि शुक्रवार को गांव के ही करीब 10 लोग उनके घर पहुंचे और जमीन विवाद को लेकर कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया। इसके बाद आरोपितों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी, जिसमें तीनों महिलाएं घायल हो गईं।

अस्पताल में पीड़ित महिलाओं और उनके परिजनों से मुलाकात के दौरान मंत्री संजय पासवान ने घटना को गंभीर और शर्मनाक बताते हुए कहा कि महिलाओं के साथ इस तरह की मारपीट किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जा सकती। उन्होंने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि मामले में निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।

मंत्री ने बताया कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान को भी घटना की जानकारी मिली है और उन्होंने मामले का संज्ञान लिया है। मंत्री ने अस्पताल से ही जिला पुलिस अधीक्षक को फोन कर घटना में शामिल आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने को कहा।

इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद घोसी थानाध्यक्ष शैलेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष की ओर से दिए गए आवेदन और जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री के अस्पताल पहुंचने और पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद परिजनों में न्याय की उम्मीद जगी है। परिजनों ने आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की है। मंत्री ने भी स्पष्ट किया कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जहानाबाद से बरुण कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

 'अबुआ सरकार' से 'ठगुआ सरकार' तक, भाजपा कार्यसमिति ने झारखंड सरकार को घेरा
'अबुआ सरकार' से 'ठगुआ सरकार' तक, भाजपा कार्यसमिति ने झारखंड सरकार को घेरा
Oct 25, 2026, 6:55:00 PM
 SP के नेतृत्व में पलामू पुलिस ने लगाई 'Run For Unity', दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
SP के नेतृत्व में पलामू पुलिस ने लगाई 'Run For Unity', दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
Oct 25, 2026, 6:48:00 PM
 पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लूट की योजना विफल, 5 शातिर अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लूट की योजना विफल, 5 शातिर अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
Oct 25, 2026, 6:34:00 PM
आतंक का पर्याय बना पागल बंदर रेस्क्यू, व्यवसायियों ने ली राहत की सांस
आतंक का पर्याय बना पागल बंदर रेस्क्यू, व्यवसायियों ने ली राहत की सांस
Oct 25, 2026, 6:17:00 PM
 आभूषण दुकानों में छापेमारी, चार थानों की पुलिस के साथ 30 से अधिक जवान रहे तैनात
आभूषण दुकानों में छापेमारी, चार थानों की पुलिस के साथ 30 से अधिक जवान रहे तैनात
Oct 25, 2026, 6:00:00 PM
हत्या के प्रयास मामले में दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
हत्या के प्रयास मामले में दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
Oct 25, 2026, 5:39:00 PM
दो बैलों के साथ अमानवीय व्यवहार, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, थाने का घेराव करेगी भाजपा
दो बैलों के साथ अमानवीय व्यवहार, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, थाने का घेराव करेगी भाजपा
Oct 25, 2026, 5:30:00 PM
ब्रेजा कार से 172.8 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
ब्रेजा कार से 172.8 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Oct 25, 2026, 5:15:00 PM
मोतिहारी में सवर्ण आयोग के अध्यक्ष डॉ महाचन्द्र सिंह का भव्य अभिनंदन, EWS और UGC विवाद पर दिया बयान
मोतिहारी में सवर्ण आयोग के अध्यक्ष डॉ महाचन्द्र सिंह का भव्य अभिनंदन, EWS और UGC विवाद पर दिया बयान
Oct 25, 2026, 5:06:00 PM
पुलिस ने बरामद किए 57 गुम मोबाइल, छह महीने में 684 फोन रिकवर
पुलिस ने बरामद किए 57 गुम मोबाइल, छह महीने में 684 फोन रिकवर
Oct 25, 2026, 4:30:00 PM