दूसरे दिन भी निकली डेढ़ किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने और लोगों में देशभक्ति की भावना तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाने के उद्देश्य से जहानाबाद में लगातार दूसरे दिन भी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

दूसरे दिन भी निकली डेढ़ किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर

जहानाबाद। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने और लोगों में देशभक्ति की भावना तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाने के उद्देश्य से जहानाबाद में लगातार दूसरे दिन भी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी इस पदयात्रा का नेतृत्व छात्र युवा विक्रम ने किया।

तिरंगा यात्रा जहानाबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से शुरू होकर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरते हुए गांधी मैदान पहुंची। यात्रा में भाजपा नेता राधा मोहन, लोजपा नेत्री इंदु कश्यप, भाजपा महिला मोर्चा की पूनम कुमारी समेत बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए।

यात्रा में स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ महिलाएं, बच्चे, युवा और शहर के गणमान्य लोग भी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए, जिससे पूरा शहर राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंज उठा। यात्रा के दौरान लोगों में खासा उत्साह और उमंग देखने को मिली।

तिरंगा यात्रा के कारण शहर का माहौल पूरी तरह देशभक्तिमय नजर आया। आयोजकों ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज से जोड़ना तथा देश के प्रति सम्मान, एकता और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है।

यात्रा में शामिल लोगों ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया। इस दौरान शहरवासियों ने भी बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई।

जहानाबाद से बरुण कुमार की रिपोर्ट 







Trending News

 आभूषण दुकानों में छापेमारी, चार थानों की पुलिस के साथ 30 से अधिक जवान रहे तैनात
आभूषण दुकानों में छापेमारी, चार थानों की पुलिस के साथ 30 से अधिक जवान रहे तैनात
Oct 25, 2026, 6:00:00 PM
हत्या के प्रयास मामले में दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
हत्या के प्रयास मामले में दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
Oct 25, 2026, 5:39:00 PM
दो बैलों के साथ अमानवीय व्यवहार, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, थाने का घेराव करेगी भाजपा
दो बैलों के साथ अमानवीय व्यवहार, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, थाने का घेराव करेगी भाजपा
Oct 25, 2026, 5:30:00 PM
ब्रेजा कार से 172.8 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
ब्रेजा कार से 172.8 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Oct 25, 2026, 5:15:00 PM
मोतिहारी में सवर्ण आयोग के अध्यक्ष डॉ महाचन्द्र सिंह का भव्य अभिनंदन, EWS और UGC विवाद पर दिया बयान
मोतिहारी में सवर्ण आयोग के अध्यक्ष डॉ महाचन्द्र सिंह का भव्य अभिनंदन, EWS और UGC विवाद पर दिया बयान
Oct 25, 2026, 5:06:00 PM
पुलिस ने बरामद किए 57 गुम मोबाइल, छह महीने में 684 फोन रिकवर
पुलिस ने बरामद किए 57 गुम मोबाइल, छह महीने में 684 फोन रिकवर
Oct 25, 2026, 4:30:00 PM
किशोरी अपहरण मामले में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त
किशोरी अपहरण मामले में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त
Oct 25, 2026, 4:05:00 PM
अनंत सिंह के निष्कासन के बाद CM सम्राट और नीतीश कुमार से मिले ललन सिंह, सियासी हलचल तेज
अनंत सिंह के निष्कासन के बाद CM सम्राट और नीतीश कुमार से मिले ललन सिंह, सियासी हलचल तेज
Oct 25, 2026, 3:42:00 PM
ज्वेलरी शॉप की दीवार काटकर 20 लाख के आभूषण व नकदी चोरी
ज्वेलरी शॉप की दीवार काटकर 20 लाख के आभूषण व नकदी चोरी
Oct 25, 2026, 3:11:00 PM
बिजली तार चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार; 25 से अधिक सदस्यों के नेटवर्क का खुलासा!
बिजली तार चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार; 25 से अधिक सदस्यों के नेटवर्क का खुलासा!
Oct 25, 2026, 3:03:00 PM