छात्र युवा संसद सम्मेलन को लेकर बैठक, शिक्षा के निजीकरण और फीस बढ़ोतरी के खिलाफ उठी आवाज

गया में आगामी 29 अगस्त को आयोजित होने वाले छात्र युवा संसद सम्मेलन की तैयारी को लेकर जहानाबाद में छात्रों और युवाओं की बैठक आयोजित की गई। शहर के एक निजी हॉल में AISA और RYA के संयुक्त बैनर तले हुई बैठक में विभिन्न मुद्दों पर पर विस्तार से चर्चा की।

छात्र युवा संसद सम्मेलन को लेकर बैठक, शिक्षा के निजीकरण और फीस बढ़ोतरी के खिलाफ उठी आवाज

जहानाबाद। गया में आगामी 29 अगस्त को आयोजित होने वाले छात्र युवा संसद सम्मेलन की तैयारी को लेकर जहानाबाद में छात्रों और युवाओं की बैठक आयोजित की गई। शहर के एक निजी हॉल में AISA और RYA के संयुक्त बैनर तले हुई बैठक में शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का नेतृत्व इंकलाबी नौजवान सभा के जिला संयोजक डॉ. धनंजय कुमार और AISA के संयोजक नीतीश कुमार ने किया। बैठक में बड़ी संख्या में छात्र और युवा शामिल हुए। 

वक्ताओं ने शिक्षा के बढ़ते निजीकरण पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के छात्रों पर आर्थिक बोझ लगातार बढ़ रहा है। बैठक में चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम की व्यवस्था में बदलाव, परीक्षा में पेपर लीक की घटनाओं पर रोक लगाने तथा लगातार बढ़ रही फीस पर नियंत्रण की मांग उठाई गई। छात्र नेताओं ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए, जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को भी समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल सके। 

वक्ताओं ने कहा कि छात्रों के हितों की अनदेखी और उनके शोषण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिक्षा के अधिकार, सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था को लेकर छात्र-युवा आंदोलन को और मजबूत करने की जरूरत है। बैठक के दौरान छात्रों और युवाओं से 29 अगस्त को गया में आयोजित होने वाले छात्र युवा संसद सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जहानाबाद से भी बड़ी संख्या में छात्रों और युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

जहानाबाद से बरुण कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

जनप्रतिनिधियों से गुहार बेअसर, 3 साल बाद भी सड़क से महरूम पूर्णडीह टोला
जनप्रतिनिधियों से गुहार बेअसर, 3 साल बाद भी सड़क से महरूम पूर्णडीह टोला
Aug 13, 2026, 3:47:00 PM
पलामू में आजादी के जश्न की तैयारी पूरी, फाइनल रिहर्सल में दिखा जवानों का जोश
पलामू में आजादी के जश्न की तैयारी पूरी, फाइनल रिहर्सल में दिखा जवानों का जोश
Aug 13, 2026, 3:39:00 PM
भरत तिवारी एनकाउंटर पर CM सम्राट का बड़ा ऐलान, परिवार को सरकारी नौकरी, आर्थिक सहायता भी...
भरत तिवारी एनकाउंटर पर CM सम्राट का बड़ा ऐलान, परिवार को सरकारी नौकरी, आर्थिक सहायता भी...
Aug 13, 2026, 3:30:00 PM
छऊ और नचनी का दिल्ली में डंका! झारखंड के 3 कलाकारों को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
छऊ और नचनी का दिल्ली में डंका! झारखंड के 3 कलाकारों को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
Aug 13, 2026, 3:22:00 PM
CM सम्राट का बिहार में मत्स्य विकास का बड़ा प्लान, 50,200 मीट्रिक टन मछली उत्पादन का लक्ष्य
CM सम्राट का बिहार में मत्स्य विकास का बड़ा प्लान, 50,200 मीट्रिक टन मछली उत्पादन का लक्ष्य
Aug 13, 2026, 3:22:00 PM
कोयला घोटाले में ED का शिकंजा, LB सिंह की पत्नी समेत 5 को समन
कोयला घोटाले में ED का शिकंजा, LB सिंह की पत्नी समेत 5 को समन
Aug 13, 2026, 3:12:00 PM
खनिज संशोधन बिल को संसद की मंजूरी, खनिज अधिकारों पर राज्यों के अतिरिक्त टैक्स पर रोक
खनिज संशोधन बिल को संसद की मंजूरी, खनिज अधिकारों पर राज्यों के अतिरिक्त टैक्स पर रोक
Aug 13, 2026, 2:56:00 PM
CLAT 2027: तीन अगस्त से शुरू हो सकती है आवेदन प्रक्रिया
CLAT 2027: तीन अगस्त से शुरू हो सकती है आवेदन प्रक्रिया
Aug 13, 2026, 2:54:00 PM
छात्र युवा संसद सम्मेलन को लेकर बैठक, शिक्षा के निजीकरण और फीस बढ़ोतरी के खिलाफ उठी आवाज
छात्र युवा संसद सम्मेलन को लेकर बैठक, शिक्षा के निजीकरण और फीस बढ़ोतरी के खिलाफ उठी आवाज
Aug 13, 2026, 2:54:00 PM
अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के ऊपर हमला, अस्पताल में एडमिट
अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के ऊपर हमला, अस्पताल में एडमिट
Aug 13, 2026, 2:37:00 PM