पीएमसीएच में भर्ती राजद कार्यकर्ता से मिले जेपी यादव और अब्दुल बारी सिद्दीकी, जाना हाल
राजाधानी स्थित पीएमसीएच में भर्ती राजद के मजबूत और कर्मठ कार्यकर्ता गोपाल यादव का हालचाल लेने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता अस्पताल पहुंचे।

राजाधानी स्थित पीएमसीएच में भर्ती राजद के मजबूत और कर्मठ कार्यकर्ता गोपाल यादव का हालचाल लेने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता अस्पताल पहुंचे। वरिष्ठ राजद नेता और भारत सरकार के पूर्व मंत्री जय प्रकाश नारायण यादव ने PMCH पहुंचकर गोपाल यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने PMCH अधीक्षक से बात कर गोपाल यादव जी के बेहतर इलाज के निर्देश दिए।
स्थानीय कार्यकर्ताओं ने कहा कि जयप्रकाश नारायण यादव का कार्यकर्ताओं के प्रति यह लगाव ही उन्हें सबसे अलग बनाता है। हम सभी कार्यकर्ता नेता के इस संवेदनशील कदम के लिए आभार व्यक्त करते हैं। वहीं राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी भी PMCH पहुंचे। उनके साथ राजद जमुई जिलाध्यक्ष त्रिवेणी यादव एवं जमुई विधायक प्रत्यासी शमशाद आलम भी अस्पताल में पहुंचे। इन सभी नेताओं ने गोपाल यादव से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
इन नेताओं का कहना था कि राजद एक परिवार है और पार्टी का शीर्ष नेतृत्व हर कार्यकर्ता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में पार्टी हमेशा साथ रहेगी। इस दौरान बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता भी PMCH में मौजूद रहे। इन सभी ने गोपाल यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
जमुई से हेमंत सक्सेना की रिपोर्ट




















