बिहार: 8 कक्षाओं के लिए 5 शिक्षक, सरकार के वादे निकले झूठे, एक शिक्षक संभाल रहे 2 क्लास

बिहार सरकार के "हर विद्यालय में पर्याप्त विषयवार शिक्षक" के दावे जमुई में धरातल पर फेल होते दिख रहे हैं। जमुई जिले के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कल्याणपुर में रिसीवर टीम के निरीक्षण के दौरान स्कूल की बदहाली सामने आई है।

 बिहार: 8 कक्षाओं के लिए 5 शिक्षक, सरकार के वादे निकले झूठे, एक शिक्षक संभाल रहे 2 क्लास

जमुई : बिहार सरकार के "हर विद्यालय में पर्याप्त विषयवार शिक्षक" के दावे जमुई में धरातल पर फेल होते दिख रहे हैं। जमुई जिले के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कल्याणपुर में रिसीवर टीम के निरीक्षण के दौरान स्कूल की बदहाली सामने आई है।

विद्यालय में पहली से आठवीं तक कक्षाएं संचालित हैं, लेकिन शिक्षकों की संख्या सिर्फ 5 बताई गई। वह भी विषयवार नहीं। एक-एक शिक्षक को दो-दो कक्षाएं संभालनी पड़ रही हैं। 

निरीक्षण के दौरान छात्रों ने भी स्कूल की बदहाली की शिकायत की। छात्र-छात्राओं ने बताया कि विद्यालय में न तो अनुशासन है, न साफ-सफाई और न ही पर्याप्त शिक्षक। एक छात्रा ने कहा कि "हमें डॉक्टर बनना है, लेकिन यहां पढ़ाई बिल्कुल नहीं होती। शिक्षक आते ही नहीं हैं।" 

छात्रों की माने तो पढ़ाई में उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इससे स्पष्ट है कि सरकार, मंत्री और जनप्रतिनिधियों के चिक-चिक कर किए गए वादे जमीनी हकीकत से कोसों दूर हैं। जब 8 कक्षाओं के लिए पूरे शिक्षक भी उपलब्ध नहीं हैं तो विषयवार शिक्षक की बात तो दूर की है।

इस संबंध में उत्क्रमित मध्य विद्यालय कल्याणपुर के प्रधानाध्यापक संजीव कुमार से भी बात की गई। यह स्थिति शिक्षा विभाग और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।

जमुई से हेमंत सक्सेना की रिपोर्ट   

Trending News

बारिश में भी नहीं डिगी आस्था, एक साथ निकलीं मां मनसा की 30 प्रतिमाएं, लगते रहे जयकारे
बारिश में भी नहीं डिगी आस्था, एक साथ निकलीं मां मनसा की 30 प्रतिमाएं, लगते रहे जयकारे
Aug 19, 2026, 7:00:00 PM
3,590 करोड़ से मुजफ्फरपुर से सोनबरसा तक बनेगा 4-लेन कॉरिडोर, CM सम्राट ने PM मोदी का जताया आभार
3,590 करोड़ से मुजफ्फरपुर से सोनबरसा तक बनेगा 4-लेन कॉरिडोर, CM सम्राट ने PM मोदी का जताया आभार
Aug 19, 2026, 6:55:00 PM
किसानों को सिंचाई के लिए बिहार सरकार की तरफ से मिलेगा डीजल अनुदान
किसानों को सिंचाई के लिए बिहार सरकार की तरफ से मिलेगा डीजल अनुदान
Aug 19, 2026, 6:45:00 PM
 चिराग पासवान से मिले लोजपा जिलाध्यक्ष, उद्योग, कॉलेज और रोजगार की मांग
चिराग पासवान से मिले लोजपा जिलाध्यक्ष, उद्योग, कॉलेज और रोजगार की मांग
Aug 19, 2026, 6:36:00 PM
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में सुनिश्चित की जाए पारदर्शिता :  उच्च शिक्षा मंत्री
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में सुनिश्चित की जाए पारदर्शिता : उच्च शिक्षा मंत्री
Aug 19, 2026, 6:34:00 PM
संजू देवी हत्याकांड: कोर्ट ने पति, जेठ और गोतनी को सुनाई उम्रकैद की सजा
संजू देवी हत्याकांड: कोर्ट ने पति, जेठ और गोतनी को सुनाई उम्रकैद की सजा
Aug 19, 2026, 6:26:00 PM
CIMP में अन्नपूर्णा फाइनेंस के 44 फील्ड क्रेडिट अधिकारियों का सर्टिफिकेशन प्रोग्राम संपन्न
CIMP में अन्नपूर्णा फाइनेंस के 44 फील्ड क्रेडिट अधिकारियों का सर्टिफिकेशन प्रोग्राम संपन्न
Aug 19, 2026, 6:24:00 PM
सुपौल पहुंचे CM सम्राट चौधरी, कोसी-मेची लिंक प्रोजेक्ट का लिया जायजा
सुपौल पहुंचे CM सम्राट चौधरी, कोसी-मेची लिंक प्रोजेक्ट का लिया जायजा
Aug 19, 2026, 6:21:00 PM
सम्राट कैबिनेट में 13 एजेंडों पर मुहर, बिहार में सड़क कनेक्टिविटी को नई रफ्तार, कई बड़े फैसले...
सम्राट कैबिनेट में 13 एजेंडों पर मुहर, बिहार में सड़क कनेक्टिविटी को नई रफ्तार, कई बड़े फैसले...
Aug 19, 2026, 6:04:00 PM
फ्लैट देने के नाम पर ठगी! आरोपित दंपत्ति के आवास पर पुलिस ने चस्पाया इश्तिहार
फ्लैट देने के नाम पर ठगी! आरोपित दंपत्ति के आवास पर पुलिस ने चस्पाया इश्तिहार
Aug 19, 2026, 5:59:00 PM